क्या आप भी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, लेकिन मन में सवाल आता है कि भारत में इलेक्ट्रिक कार कौन-कौन सी हैं? भारत में कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहन की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ी है; इसके पीछे का कारण पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत, कम रनिंग कॉस्ट और आधुनिक फीचर्स हैं। आज भारतीय बाजार में लाखों से लेकर करोड़ प्लस तक की कीमत में इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध है ऐसे में अपने हिसाब से सही मॉडल चुनने में दिक्कत होती है।
तो आज इस लेख के माध्यम से आप जानेंगे भारत में इलेक्ट्रिक कारें की पूरी जानकारी और प्रमुख इलेक्ट्रिक कारों की सूची, उनकी कीमत, बैटरी, ड्राइविंग रेंज, प्रमुख फीचर्स और खरीदने से पहले ध्यान रखने वाली जरूरी बातें।
Table of Contents
भारत में इलेक्ट्रिक कार कौन-कौन सी हैं?
अगर आज के समय की बात की जाए तो आज भारत में कई कंपनियां जैसे टाटा, महिंद्रा, एमजी, हुंडई, BYD, किआ, मारुति सुज़ुकी, और कई प्रीमियम कंपनियां इलेक्ट्रिक कारें बेच रही हैं। इसमें हैचबैक, SUV, सेडान, और लग्जरी मॉडल जैसे सभी विकल्प मौजूद हैं। कम बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक खरीदार अपनी बजट और जरूरत के अनुसार मॉडल का चुनाव कर सकते हैं।
भारत में इलेक्ट्रिक कारें – सभी कंपनियों की पूरी सूची
आज भारत में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक कारें टाटा मोटर्स, महिंद्रा, और MG जैसी कंपनियां उपलब्ध करा रही हैं। इसके अलावा हुंडई, BYD, किआ, और कई लग्जरी ब्रांड भी अपनी मॉडल बेच रहे हैं। हर कंपनी अलग-अलग बैटरी क्षमता, ड्राइविंग रेंज, फीचर्स, और कीमत के साथ ग्राहकों को विकल्प देती है।
Tata की भारत में इलेक्ट्रिक कारें
भारत में इलेक्ट्रिक कार की बात की जाए तो टाटा मोटर्स का नाम न आए, यह संभव नहीं है। टाटा मोटर्स की कई कारें अलग-अलग यूजर और बजट को ध्यान में रखकर बनी हुई हैं ताकि यूजर्स अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से चुन सकें, जिनमें Tiago EV, Punch EV, Nexon EV, Curvv EV, और Harrier EV उपलब्ध हैं, जो सभी अलग-अलग जरूरतों को पूरा करती है इसकी सबसे खास बातें बेहतर सुरक्षा, मजबूत सर्विस नेटवर्क, और कई बैटरी विकल्प होने के कारण यह लोगों में ज्यादा लोकप्रिय है।

MG की ईवी कारें
MG Motor भारतीय बाजार में Comet EV, Windsor EV और ZS EV जैसे इलेक्ट्रिक कार बेच रही है। Comet EV छोटे शहर और कम दूरी तय करने वालों के लिए बेहतर विकल्प है, लेकिन वही Windsor EV और ZS EV अधिक जगह और लंबी दूरी यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए उपयुक्त हैं। MG अपनी कारों में आधुनिक फीचर्स, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और आरामदायक केबिन पर विशेष ध्यान देती है, जिससे यह EV बाजार में मजबूत स्थिति बनाए हुए है।
Mahindra
महिंद्रा कंपनी ने भी भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर काफी तेजी से अपनी पकड़ मजबूत की है इस कंपनी की BE 6 और XEV 9e, आधुनिक डिजाइन, लंबी ड्राइविंग रेंज, और एडवांस फीचर्स के कारण काफी चर्चा में हैं। इन दोनों कारों को नए EV प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है जिससे बेहतर प्रदर्शन और आधुनिक बैटरी क्षमता मिलती है। प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV खरीदने वालों के लिए ये अच्छे विकल्प माने जाते हैं।
Hyundai
हुंडई भी भारतीय बाजार में अपनी Creta Electric और Ioniq 5 जैसी इलेक्ट्रिक कारें बेच रही है। क्रेटा इलेक्ट्रिक मिड-साइज़ SUV खरीदने वालों के लिए बनाई गई है, जबकि Ioniq 5 एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर है। दोनों कारों में आधुनिक डिज़ाइन, एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स, बड़ी टचस्क्रीन और फास्ट चार्जिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। बेहतर बिल्ड क्वालिटी और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव के कारण ये मॉडल प्रीमियम ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं।
BYD
BYD चीनी कंपनी है जो भारत में अपनी मौजूदगी लगातार मजबूत कर रही है। कंपनी Atto 3, Seal, और eMAX 7 जैसे मॉडल उपलब्ध कराती है। BYD की Blade Battery तकनीक सुरक्षा और टिकाऊपन के लिए जानी जाती है। अगर कस्टमर को लंबी ड्राइविंग रेंज, आधुनिक तकनीक, और प्रीमियम इंटीरियर चाहिए, तो BYD एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
Kia और प्रीमियम ब्रांड की भारत में इलेक्ट्रिक कारें
किया कंपनी भारत में EV6 और EV9 जैसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक मॉडल बेच रही है। इसके अलावा BMW, Mercedes-Benz, Volvo, Audi, और Rolls-Royce जैसी कंपनियां भी लग्जरी इलेक्ट्रिक कारें उपलब्ध कराती हैं। इन इलेक्ट्रिक कारों में लंबी रेंज, फास्ट चार्जिंग, और अत्याधुनिक तकनीक मिलती है, हालांकि इनकी कीमत सामान्य इलेक्ट्रिक कारों की तुलना में काफी ज्यादा होती है।

भारत में इलेक्ट्रिक वाहन की कीमत, बैटरी और रेंज
अगर आप ईवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो सिर्फ कीमत देखकर फैसला लेना सही नहीं है बल्कि बैटरी क्षमता, दावा की गई ड्राइविंग रेंज, चार्जिंग समय और सर्विस नेटवर्क भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं।
| इलेक्ट्रिक कार | शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत | दावा की गई रेंज |
| Tata Tiago EV | ₹6.99 लाख से | 226 किमी |
| Tata Punch EV | ₹9.69 लाख से | 365 से 375 किमी |
| Tata Nexon EV | ₹12.49 लाख से | 325 किमी |
| MG Comet EV | ₹7.50 लाख | 230 किमी |
| MG Windsor EV | ₹14.00 लाख | 332 किमी |
| Mahindra BE 6 | ₹18.90 लाख से | 556 किमी से 683 किमी |
| Mahindra XEV 9e | ₹21.90 लाख से | 542 किमी |
| Tata Harrier EV | ₹21.49 लाख से | लगभग 627 किमी |
कीमत और रेंज वेरिएंट के अनुसार बदल सकती है।
भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें कौन-सी हैं?
अगर आपका बजट सीमित है तो भी आज के बाजार में कई अच्छे और सस्ते विकल्प मौजूद हैं। Tata Tiago EV, MG Comet EV और Tata Punch EV शुरुआती खरीदारों के लिए सबसे लोकप्रिय मॉडल हैं इन कारों की रनिंग कॉस्ट कम है, मेंटेनेंस भी कम होती है और शहर में रोजाना उपयोग के लिए पर्याप्त भी हैं पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन खरीदारों के लिए यह मॉडल अच्छी शुरुआत साबित हो सकती है।
सबसे ज्यादा रेंज देने वाली भारत में इलेक्ट्रिक कारें
अगर आपका मकसद लंबी दूरी तय करना है तो Mahindra XEV 9e, Tata Harrier EV, Hyundai Ioniq 5 और कुछ BYD मॉडल बेहतर विकल्प हैं। इन मॉडर्न बड़ी बैटरी पैक दी गई है जो एक बार चार्ज में लंबी दूरी यात्रा तय करती है हालांकि वास्तविक रेंज सड़क, मौसम, ड्राइविंग स्टाइल और AC के उपयोग पर निर्भर करती है, इसलिए दावा की गई रेंज और वास्तविक रेंज में कुछ अंतर होना सामान्य है।
शहर और हाईवे के लिए कौन-सी भारत में इलेक्ट्रिक कारें बेहतर हैं?
अगर आपका ही ज्यादातर सफर शहर के अंदर होता है, तो आपके लिए मिड-साइज़ इलेक्ट्रिक कार बेहतर विकल्प है। वहीं, अगर आप हाईवे पर लंबी यात्रा करते हैं, तो बड़ी बैटरी और ज्यादा रेंज वाली ईवी चुनना समझदारी होगा। खरीदने से पहले अपनी रोजाना ड्राइविंग दूरी, घर पर चार्जिंग की सुविधा, और बजट का आकलन अवश्य करें। सही जरूरत के अनुसार चुनी गई वाहन लंबे समय तक संतोषजनक अनुभव देती है।
भारत में ईवी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
भारत में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदते समय केवल कीमतों पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है; बैटरी क्षमता, वास्तविक ड्राइविंग रेंज, चार्जिंग विकल्प, सर्विस नेटवर्क और बैटरी वारंटी जैसे पहलुओं की भी जांच करनी चाहिए। अगर आपके घर या कार्यस्थल पर चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध है तो आपके लिए ईवी अधिक सुविधाजनक और किफायती बन जाती है; सही जानकारी के आधार पर लिया गया निर्णय बेहतर अनुभव देता है।
- बैटरी और उसकी वारंटी
- वास्तविक ड्राइविंग रेंज
- घर और सार्वजनिक चार्जिंग की सुविधा
- सर्विस सेंटर की उपलब्धता
- कुल मालिकाना खर्च (Ownership Cost)
भारत में ईवी के फायदे
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के तेजी में लोकप्रिय होने का सबसे बड़ा कारण उनकी कम रनिंग कॉस्ट है। बिजली से चार्ज होने के कारण ईंधन पर खर्च कम आता है, और सामान्य रूप से मेंटेनेंस भी पेट्रोल या डीजल कारों की तुलना में कम होता है। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक वाहनों में शांत ड्राइविंग अनुभव, तुरंत मिलने वाला टॉर्क, और कम प्रदूषण जैसे लाभ भी प्रदान करते हैं। यही कारण है कि शहर में रोजाना चलने वालों के लिए ईवी बेहतर विकल्प बन जाती है।
भारत में इलेक्ट्रिक कारों की सीमाएं
हालांकि इलेक्ट्रिक वाहन के कई फायदे हैं, लेकिन साथ ही कुछ सीमाएं भी हैं। लंबी यात्रा के दौरान चार्जिंग स्टेशन की उपलब्धता जांचना ना आवश्यक हो सकता है। सार्वजनिक फास्ट चार्जिंग स्टेशन की कीमत घर की तुलना में ज्यादा होती है। इसके अलावा, शुरुआती इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की कीमत समान श्रेणी की पेट्रोल कार से अधिक होती है, इसलिए खरीदने से पहले अपनी जरूरत और बजट को समझना जरूरी है।
क्या 2026 में भारत में इलेक्ट्रिक कारें खरीदना सही रहेगा?
अगर आपकी रोजाना ड्राइविंग 30 से 50 किलोमीटर तक है और घर पर चार्जिंग की सुविधा है, तो इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का निर्णय सही हो सकता है. वहीं, अगर कई लोग लंबी यात्रा करते हैं और नियमित चार्जिंग की सुविधा नहीं रखते हैं, तो उन्हें अपनी जरूरत के अनुसार निर्णय लेना चाहिए।
निष्कर्ष
आज भारत में इलेक्ट्रिक कारें की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है, और हर प्रकार के खरीदारों के लिए अलग-अलग बजट, फीचर और जरूरत के हिसाब से वाहन उपलब्ध हैं, जिससे आप अपनी सहूलियत के हिसाब से ईवी ले सकते हैं और खरीदते समय केवल कीमत पर ध्यान न दें, बल्कि बैटरी क्षमता, वास्तविक ड्राइविंग रेंज, चार्जिंग सुविधा, वारंटी और सर्विस नेटवर्क की भी तुलना करें। सही जानकारी और अपनी जरूरत के अनुसार चुनी गई इलेक्ट्रिक वाहन आपको लंबे समय तक बेहतर अनुभव और कम रनिंग कॉस्ट का फायदा दे सकती है।
FAQ
भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कौन-सी है?
वर्तमान में शुरुआती कीमत के आधार पर Tata Tiago EV और MG Comet EV सबसे किफायती विकल्पों में शामिल हैं। कीमत वेरिएंट और ऑफर के अनुसार बदल सकती है।
इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होने पर कितनी चलती है?
यह पूरी तरह कार के मॉडल और बैटरी क्षमता पर निर्भर करता है। अलग-अलग मॉडल लगभग 200 किलोमीटर से लेकर 650 किलोमीटर से अधिक की दावा की गई रेंज प्रदान करते हैं।
क्या इलेक्ट्रिक कार की मेंटेनेंस कम होती है?
हाँ। सामान्य रूप से इलेक्ट्रिक कारों में इंजन ऑयल और कई चलने वाले मैकेनिकल पार्ट्स नहीं होते, इसलिए नियमित मेंटेनेंस का खर्च कम हो सकता है।
क्या घर पर इलेक्ट्रिक कार चार्ज की जा सकती है?
हाँ। अधिकांश कंपनियां होम चार्जर उपलब्ध कराती हैं और घर पर चार्जिंग करना सबसे सुविधाजनक तथा किफायती तरीका माना जाता है।