Hyundai Creta EV कीमत, रेंज और फीचर्स पूरी जानकारी 2026

Hyundai Creta EV, Hyundai की लोकप्रिय SUV की पूरी तरह इलेक्ट्रिक वर्जन है, जिसे आधुनिक तकनीक के साथ भारतीय बाजार को ध्यान में रखकर बनाया गया है यह इलेक्ट्रिक SUV पेट्रोल डीजल इंजन की जगह इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है जिससे यह ज्यादा स्मूद, शांत और पर्यावरण के अनुकूल ड्राइविंग अनुभव देती है। पेट्रोल डीजल की भर्ती कीमत और ईव इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के कारण यह प्रीमियम और फ्यूचर रेडी विकल्प के रूप में देखी जा रही है।

इस वाहन को खास तौर पर उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो शहर में रोजाना ड्राइविंग करते हैं या कभी-कभी लंबी यात्रा करते हैं। इसमें आधुनिक डिज़ाइन, बेहतर रेंज और एडवांस्ड फीचर्स का कॉम्बिनेशन मिलता है, जो इसे अपने सेगमेंट में काफी मजबूत बनाता है। Hyundai का भरोसा और सर्विस नेटवर्क इसे और भी उपयोगी विकल्प बनाता है।

Hyundai Creta EV Key Specifications

Hyundai Creta EV के स्पेसिफिकेशन इसे मजबूत इलेक्ट्रिक SUV बनाते हैं। इसमें दो बैटरी विकल्प, आधुनिक चार्जिंग सिस्टम और पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह एसयूवी शहरी उपयोग के साथ साथ हाईवे के लिए भी बेस्ट है इसकी फीचर इसे प्रीमियम सेगमेंट में एक अलग पहचान देती है।

फीचरजानकारी
बैटरी42 kWh / 51.4 kWh
रेंज390 km – 510 km
पावर135 PS – 171 PS
चार्जिंगAC + DC Fast Charging
सीटिंग5 Seater
कीमत₹18 लाख – ₹24 लाख (expected)

Hyundai Creta EV क्या है?

Hyundai Creta EV एक Hyundai Creta SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन है जिसे उन खास यूजर्स के लिए बनाया गया है जो पर्यावरण की सुरक्षा और बिना फ्यूल के टेंशन मुक्त ड्राइविंग अनुभव चाहते हैं। इसमें पेट्रोल डीजल की जगह इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो बिना आवाज के स्मूथ ड्राइविंग प्रदान करती है। यह इलेक्ट्रिक वाहन शहर के उपयोग के साथ साथ हाईवे और लंबी यात्रा के लिए भी सही है और इसमें हुंडई के नई इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है।

Hyundai Creta EV
Image Credit: Hyundai Official Website

Creta EV की कीमत और वेरिएंट

क्रेटा ईवी को अलग अलग बजट और जरूरतों को ध्यान में रखकर कई वेरिएंट में पेश किया गया है। कंपनी ने खासकर उन ग्राहकों के लिए बनाई है जो फीचर्स के साथ साथ प्रीमियम लेवल तक का अनुभव चाहते हैं इसकी कीमत वेरिएंट के अनुसार बदलती है और इसमें बैटरी साइज पर बड़ा असर पड़ता है।

वेरिएंट

Creta EV कई वेरिएंट के साथ आती है जिससे यूजर अपनी जरूरत के अनुसार सही मॉडल चुन सकें। इसमें Executive, Smart, Premium और Excellence जैसे विकल्प शामिल हैं। हर वेरिएंट में कीमत और बैटरी क्षमता अलग-अलग हो सकती है जिससे कीमत, फीचर और रेंज बदलती है।

कीमत

इसकी एक्स शोरूम कीमत अनुमानित लगभग 18 लाख से लेकर 24 लाख तक जाती है जो अलग-अलग राज्यों में टैक्स, इंश्योरेंस और EV सब्सिडी के कारण ऑन-रोड कीमत में फर्क देखने को मिल सकता है। इसलिए खरीदने से पहले अपने राज्यों के नियम और कीमत को चेक करना जरूरी है।

क्रेटा ईवी बैटरी, मोटर और रेंज

क्रेटा ईवी इलेक्ट्रिक वाहन में दो बैटरी विकल्प मिलते हैं जो अलग-अलग जरूरतों को पूरा करते हैं। इसका बेस मॉडल रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए बेस्ट माना जाता है जबकि लॉन्ग रेंज वेरिएंट लंबी दूरी की यात्रा के लिए डिजाइन किया गया है। यह एसयूवी इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है जो बेहतर टॉर्क और स्मूद एक्सीलरेशन प्रदान करती है।

बैटरी विकल्प

  • 42 kWh Battery Pack
  • 51.4 kWh Long Range Battery Pack

इन दोनों बैटरी विकल्पों में Liquid Cooled Lithium-Ion तकनीक का उपयोग किया गया है जो बैटरी की लाइफ और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाती है।

रेंज

creta EV ki range बैटरी के आधार पर अलग-अलग होती है 42 kWh बैटरी वेरिएंट वाली क्रेटा की रेंज लगभग 390 से 420 किलोमीटर तक होती है। जबकि 51.4 kWh बैटरी लगभग 470 से 510 तक की रेंज देती है। जबकि वास्तविक परिस्थिति में रेंज सड़क की स्थिति, ट्रैफिक और ड्राइविंग स्टाइल पर निर्भर करती है इसलिए केवल नंबर देखकर नहीं बल्कि अपने जरूरतों को समझ कर फैसला लेना सही होगा।

पावर

इसमें शुरुआती वेरिएंट लगभग 135 PS पावर देता है जबकि लॉन्ग रेंज वेरिएंट 171 PS तक की पावर जनरेट करता है। यह पावर SUV को बेहतर एक्सीलरेशन और स्मूद ड्राइविंग अनुभव देने में मदद करती है।

Hyundai Creta EV
Image Credit: Hyundai Official Website

Creta इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग टाइम

इस वाहन को घर और चार्जिंग स्टेशन दोनों पर ही चार्ज किया जा सकता है जिससे आपको रोजमर्रा और लंबी यात्रा दोनों के लिए उपयोगी है।

AC Charging

हुंडई क्रेटा ईवी की चार्जिंग टाइम की बात की जाए तो 42 kWh वेरिएंट वाली ईवी को 7.2 kW AC चार्जर से चार्ज होने में लगभग 6 से 7 घंटे का समय लगता है वहीं 11 kW के AC चार्जर से 4 घंटे का समय लगता है। लॉन्ग रेंज वेरिएंट 51.4 kWh बैटरी को 7.2 kW से 8 से 9 घंटे और 11 kW से 4 से 5 घंटे का समय लगता है। इसलिए चार्जिंग टाइम ईवी चार्जर के प्रकार और वाहन की क्षमता पर निर्भर करता है।

DC Fast Charging

DC fast charger से क्रेटा ईवी चार्जिंग टाइम बहुत तेज किया जा सकता है। इस चार्जर से 10% से 80% तक चार्ज होने में 40 से 50 मिनट का टाइम लगता है। यह विकल्प लंबी यात्रा या इमरजेंसी के लिए काफी उपयोगी होता है।

Creta EV डिजाइन और इंटीरियर

इस इलेक्ट्रिक वाहन की डिजाइन की बात की जाए तो यह पूरी तरह मॉडर्न और प्रीमियम फील देता है। इसमें इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी के हिसाब से कई बदलाव किए गए हैं जो इसे एक अलग पहचान देता है। इसका एक्सटीरियर एयरोडायनामिक है और इंटीरियर काफी आरामदायक और टेक्नोलॉजी से भरपूर है।

एक्सटीरियर

Creta EV में बंद फ्रंट ग्रिल, LED DRLs, नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और शार्प बॉडी लाइन्स दिए गए हैं। ये सभी फीचर्स इसे एक फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं और सड़क पर इसे अलग पहचान दिलाते हैं।

इंटीरियर

इसके इंटीरियर में प्रीमियम क्वालिटी मटेरियल का उपयोग किया गया है। जिसमें बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आरामदायक सीटें और पर्याप्त लेगरूम दिया गया है जिससे लंबी यात्रा भी आरामदायक बन जाती है।

Hyundai Creta EV के फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक SUV कार में कई आधुनिक फीचर दिए गए हैं जो इसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार बनाते हैं। इसमें टेक्नोलॉजी और कंफर्ट दोनों का बराबर संतुलन देखने को मिलता है।

टेक्नोलॉजी फीचर्स

  • Dual Screen Setup
  • Connected Car Technology
  • Wireless Android Auto & Apple CarPlay

कम्फर्ट फीचर्स

  • Ventilated Seats
  • Panoramic Sunroof
  • Automatic Climate Control
  • Keyless Entry

हुंडई क्रेटा ईवी सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के मामले में इस इलेक्ट्रिक कार को काफी मजबूत माना जाता है। इसमें कई एडवांस टेक्नोलॉजी दी गई है जो ड्राइविंग को सुरक्षित बनाती है इस एसयूवी को परिवार के लिए सुरक्षित रूप से देखा जा सकता है क्योंकि इसमें मिलते हैं 6 एयरबैग, ABS with EBD, ESC, Hill Assist Control, 360 कैमरा और ADAS जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह सभी फीचर्स मिलकर ड्राइविंग के दौरान सुरक्षा और कंट्रोल प्रदान करता है।

Hyundai Creta EV बनाम Tata Curvv EV और MG ZS EV

भारत में creta EV का मुकाबला सीधे तौर पर Tata Curvv EV और MG ZS EV जैसी SUVs से माना जाता है। कीमत के मामले में भी यह सभी गाड़ी लगभग एक ही रेंज में आती है। लेकिन फीचर्स और ब्रांड वैल्यू में सभी में अंतर देखने को मिलता है। Creta EV Hyundai की प्रीमियम क्वालिटी और मजबूत सर्विस नेटवर्क के कारण एक भरोसेमंद विकल्प बनती है। रेंज के मामले में भी कहीं इन वाहनों से आगे या फिर बराबर है यह उससे बेहतर परफॉर्म करती है इसलिए यह उन यूजर्स के लिए ठीक है जो एक बैलेंस्ड प्रीमियम EV SUV चाहते हैं।

Creta EV फायदे और नुकसान

फायदे

  • लंबी ड्राइविंग रेंज
  • प्रीमियम डिजाइन और फीचर्स
  • मजबूत ब्रांड वैल्यू
  • फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • बेहतर सेफ्टी फीचर्स

नुकसान

  • कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है
  • EV चार्जिंग नेटवर्क अभी पूरी तरह विकसित नहीं
  • शुरुआती सर्विस उपलब्धता सीमित हो सकती है

Creta EV खरीदनी चाहिए या नहीं?

अगर आप एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में है जो लंबी रेंज, आधुनिक फीचर्स और भरोसेमंद ब्रांड के साथ आए, तो Hyundai Creta EV एक अच्छा विकल्प हो सकती है। यह उन यूजर्स के लिए ठीक है जो फैमिली उपयोग और रोजमर्रा ड्राइविंग के साथ साथ कभी-कभी लंबी यात्रा भी करते हैं। हालांकि खरीदने से पहले अपनी बजट प्लानिंग और चार्जिंग की सुविधा को देखना जरूरी है।

निष्कर्ष

Hyundai Creta EV भारतीय इलेक्ट्रिक SUV बाजार में मजबूत और प्रीमियम के रूप में उभर रही है इसमें मिलने वाले लंबी रेंज, आधुनिक डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी इसे अपने सेगमेंट में खास बनाती है यह एसयूवी उन लोगों के लिए ठीक है जो अपने भरोसेमंद ब्रांड के साथ ईवी मैं शिफ्ट होना चाहते हैं रोजमर्रा के इस्तेमाल के बाद कभी-कभी लंबी यात्रा भी करते हैं।

हालांकि इसकी कीमत और ईवी इन्फ्राट्रक्चर का विस्तार सही न होने के कारण कई लोगों के लिए विचार का विषय हो सकता है लेकिन कुल मिलाकर Creta EV एक बैलेंस्ड पैकेज है। अगर आपका बजट प्रीमियम या इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए तैयार है तो यह आपके लिए समझदारी भरा विकल्प हो सकता है।

FAQ

Hyundai Creta EV की रेंज कितनी है?

यह लगभग 390 km से 510 km तक की रेंज प्रदान करती है, जो बैटरी वेरिएंट पर निर्भर करती है।

Hyundai Creta EV की कीमत कितनी है?

इसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹18 लाख से ₹24 लाख के बीच हो सकती है।

क्या यह लंबी यात्रा के लिए अच्छी है?

हाँ, इसका लॉन्ग रेंज वेरिएंट लंबी यात्रा के लिए काफी उपयुक्त है।

चार्जिंग टाइम कितना है?

DC फास्ट चार्जिंग से यह लगभग 39–50 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो जाती है।

Leave a Comment