Upcoming Electric Cars in India 2026: Price, Range & Launch

अगर आप भी 2026 में इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह साल आपके लिए काफी interesting हो सकता है क्योंकि भारत में इलेक्ट्रिक वाहन प्रचलन काफी तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले महीनों में आपको कई electric cars अलग-अलग budget में देखने को मिल सकते हैं, लेकिन एक समस्या है, वो यह है कि अभी कई सारी जानकारी internet पर Upcoming Electric Cars in India 2026 को लेकर है जो अनुमानित, पुराना या फिर उसे confirmed information की तरह पेश किया गया है।

इसलिए आज की इस आर्टिकल में हम आपको सिर्फ upcoming EVs की list नहीं देखेंगे। साथ ही यहां आपको कीमत, range, battery, launch date, expected features, और किस तरह के buyer के लिए कौन-सी electric car बेहतर हो सकती है, इसकी पूरी जानकारी आसान भाषा में मिलेगी।

इसलिए इस लेख को पूरा पढ़ें, वर्ना आप गलत जानकारी के आधार पर गलत डिसीजन ले सकते हैं जिसका परिणाम यह होगा कि आपको भी पछताना पड़ेगा।

Table of Contents

Upcoming Electric Cars in India 2026 की पूरी लिस्ट

तो चलिए सबसे पहले हम एक नज़र उन electric cars पर डालते हैं जिनकी अभी 2026 में ज्यादा चर्चा है।

Electric CarStatusExpected/Starting PriceRangeLaunch/Status
VinFast VF3Upcoming₹7.50 लाख से ₹10.00 लाख 210 से 215 KmOct/Nov 2026*
Mahindra Thar.eUpcoming₹20 लाख से ₹25 लाख TBDNov 2026*
Tata Sierra EVLaunched₹18.79 लाख से शुरू535–665 km*June 2026
Maruti Fronx EVUpcoming ₹12.00 लाख से ₹18.00 लाख TBD2027*
MG 7-Seater EVUpcomingTBD500 से 530km26 Aug 2026*

VinFast VF3 – कम बजट में छोटी Electric SUV

अगर आपका बजट सीमित है और आप मुख्य रूप से शहर ड्राइविंग के लिए EV लेना चाहते हैं तो VinFast VF3 2026 की सबसे interesting upcoming EV car में से एक हो सकती है।

इसका सबसे बड़ा आकर्षण इसका सबसे छोटा boxy SUV design है। VF3 सिर्फ 3 meters से थोड़ी ज्यादा लंबी है, इसलिए इसे traffic और tight parking वाली जगहों में चलना आसान हो सकता है. Global-spec model में इसकी claimed range लगभग 18.64 kWh battery और 215 km बताई गई है।

VinFast VF3 upcoming electric car in India 2026
Image Credit: VinFast

VinFast VF3 की संभावित कीमत और लॉन्च

अगस्त 2026 के मौजूदा listing के अनुसार VF3 की expected कीमत करीब ₹8–10 लाख के आसपास हो सकती है, और इसकी launch की बात की जाए तो lunch expected अक्टूबर या नवंबर 2026 के आसपास हो सकती है; exact date अभी बदल सकती है।

SpecificationVinFast VF3
Expected Price₹8–10 लाख*
Expected LaunchOct/Nov 2026*
Battery18.64 kWh*
Claimed Range215 km तक*
Powerकरीब 39–43.5 bhp*
Torque110 Nm*
DriveRear Wheel Drive
Fast ChargingYes
Charging10–70% करीब 36 मिनट*

VF3 किसके लिए सही हो सकती है?

VF3 उन buyers के लिए ज्यादा practical हो सकती है जिनकी daily driving कम या मध्यम है।

  • शहर में रोजाना office या business के लिए जाना हो।
  • छोटी और compact car चाहिए।
  • ₹10 लाख के आसपास budget हो।
  • घर पर charging की सुविधा हो।

अगर आपकी priority highway पर लंबी दूरी यात्रा तय करना है, तो सिर्फ 215 km claimed range देखकर VF3 खरीदना सही फैसला नहीं होगा।

Mahindra Thar.e – Electric Thar का इंतजार

भारत के Upcoming Electric Cars in India जिसमें Mahindra Thar अपने नाम की मोहताज नहीं है। इसकी पहचान rugged design और off-road capability से जुड़ी हुई है।

अब इसकी नाम को electric powertrain के साथ जोड़कर Mahindra Thar.e लाने की तैयारी है। Mahindra ने Vision Thar.e concept को पहले ही showcase किया था और इसे अपने INGLO electric platform के साथ जोड़ा गया है।

Thar.e का सबसे बड़ा attraction यही है कि यह सामान्य city EV की तरह नहीं, बल्कि एक अलग personality वाली electric SUV बनने की कोशिश करेगा।

Mahindra Thar.e की कीमत और लॉन्च

Thar.e की expected कीमत करीब ₹25 लाख और launch को नवंबर 2026 के आसपास रखता है। लेकिन ये figures अभी estimated हैं, इसलिए इन्हें final price या confirmed launch date नहीं माना जाना चाहिए।

जानकारीMahindra Thar.e
Expected Priceकरीब ₹25 लाख*
Expected LaunchNov 2026*
PowertrainElectric
PlatformINGLO-based
AWDExpected
BatteryOfficially confirmed नहीं
RangeOfficially confirmed नहीं

Thar.e में क्या खास हो सकता है?

Thar.e का focus सिर्फ low running cost पर नहीं होगा। इसका मकसद electric power के साथ SUV और adventure character देना भी है।

Concept के आधार पर इसमें बड़े wheels, high ground clearance और rugged styling जैसे elements देखने को मिल सकते हैं।

लेकिन यहां एक बात साफ है—battery capacity, official range और production-spec features के बारे में अभी अनुमान को fact मानना गलती होगी।

Thar.e किसके लिए बेहतर होगी?

  • बड़ी और अलग दिखने वाली electric SUV चाहिए।
  • Adventure और off-road driving पसंद है।
  • ₹25 लाख के आसपास budget है।
  • Electric SUV में performance चाहते हैं।

तो Thar.e आपके लिए interesting option हो सकती है।

लेकिन सिर्फ daily office commute के लिए इतनी महंगी SUV लेना जरूरी नहीं है। कम budget वाली EV आपके पैसे की ज्यादा बचत कर सकती है।

Mahindra Thar.e upcoming electric SUV in India 2026
Image Credit: Mahindra

Tata Sierra EV – Upcoming नहीं, 2026 में लॉन्च हो चुकी है

Tata Sierra EV को Tata motors ने 30 June 2026 को officially launch कर दिया था इसकी introductory price ₹18.79 लाख से शुरू होती है और इसमें 63 kWh तथा 75 kWh battery options दिए गए हैं। 75 kWh version की claimed MIDC range 665 km तक बताई गई है।

Tata Sierra EV की कीमत और range

जानकारीTata Sierra EV
Starting Price₹18.79 लाख
Battery Options63 kWh / 75 kWh
Claimed Range535–665 km MIDC*
DriveRWD / AWD*
Body TypeElectric SUV
Launch30 June 2026
DeliveriesJuly 2026 से

63 kWh battery version की claimed range करीब 535 km और 75 kWh version की range 665 km तक है। AWD version की range configuration के हिसाब से अलग हो सकती है।

Sierra EV में क्या खास है?

Sierra EV को सिर्फ ज्यादा range वाली car समझना बेवकूफी है, बल्कि Tata ने इसमें premium features और technology पर भी काफी ध्यान दिया है।

  • Panoramic sunroof
  • Large touchscreen setup
  • Connected car technology
  • Premium audio system
  • ADAS
  • Fast charging capability
  • AWD option
  • Premium cabin features

Tata के अनुसार fast charging के जरिए 15 मिनट में 250 km से ज्यादा की range add की जा सकती है।

Sierra EV किसके लिए सही है?

Sierra EV को सिर्फ ज्यादा range वाली car समझना बेवकूफी है; बल्कि Tata ने इसमें premium features और technology पर भी काफी ध्यान दिया है। अगर आपका बजट 20 लाख से ज्यादा है और आप फैमिली के लिए एक premium electric SUV चाहते हैं, तो Sierra EV को shortlist किया जा सकता है, खासकर लंबी यात्रा करने वाले के लिए।

एक बात हमेशा ध्यान रखें 665 km MIDC range का मतलब यह नहीं है कि real-world में हर परिस्थिति में 665 km range ही मिलेगी क्योंकि highway speed, AC, traffic और मौसम range को प्रभावित करते हैं।

Maruti Suzuki Fronx EV – 2026 की नहीं, 2027 की ओर

एक नई Upcoming Electric Cars in India Maruti Suzuki Fronx EV को लेकर लोग काफी समय से चर्चा में है लेकिन अगर आप इसे 2026 में launch होने वाली confirmed EV मान रहे हैं तो निराश हो सकते हैं क्योंकि यह सही नहीं है बल्कि August 2026 information के अनुसार Maruti Fronx EV की की estimated launch date March 2027 है। इसकी expected price करीब ₹12 लाख बताई जा रही है।

Upcoming Electric Cars in India Fronx EV की संभावित जानकारी

जानकारीFronx EV
Expected Priceकरीब ₹12 लाख*
Expected LaunchMarch 2027*
PowertrainElectric
Rangeअभी confirmed नहीं
Batteryअभी confirmed नहीं
Body TypeCompact SUV

सबसे जरूरी बात यह है कि battery और range को लेकर अभी official information उपलब्ध नहीं है। इसलिए internet पर मिलने वाले 400 km या 450 km जैसे numbers को final specification समझना सही नहीं होगा।

Fronx EV किसके लिए सही हो सकती है?

अगर Maruti इसे competitive price पर लाती है और अच्छा charging तथा service support देती है, तो यह mass-market buyers के लिए मजबूत option बन सकती है।

  • Compact SUV चाहते हैं।
  • Maruti का service network पसंद करते हैं।
  • ₹10–15 लाख का budget रखते हैं।
  • City + occasional highway driving करते हैं।

लेकिन अगर आपको अभी 2026 में ही car खरीदनी है, तो Fronx EV के इंतजार में खरीदारी रोकना जरूरी नहीं है।

MG की नई 7-Seater Electric SUV

अगर आपके परिवार में ज्यादा लोग हैं और आपको 7-seater electric SUV चाहिए, तो आप Upcoming Electric Cars in India SUV MG पर भी नजर रखनी चाहिए। JSW MG Motor India इस नई 7-seater EV को 26 August 2026 को लॉन्च करने की तैयारी में है। Test vehicle पर “500+ range” graphics देखे गए हैं, जिससे इसकी range 500 km से ज्यादा होने का संकेत मिलता है। Pre-reservations भी शुरू होने की जानकारी सामने आई है।

MG 7-Seater EV में क्या उम्मीद है?

  • 7-seat layout
  • 500+ km expected range
  • Panoramic sunroof
  • ADAPT platform
  • Family-oriented cabin

इस car की final price, battery capacity और exact specifications के लिए official launch announcement का इंतजार करना बेहतर होगा।

2026 में आपके Budget के हिसाब से कौन-सी EV बेहतर?

2026 में आपके Budget के हिसाब से कौन-सी EV बेहतर? अगर आपका budget करीबन ₹10 लाख है, तो VinFast VF3 जैसी compact EV आपके लिए interesting हो सकती है, खासकर अगर आपकी driving ज्यादातर शहर तक सीमित है। ₹10–15 लाख के budget में compact electric cars practical विकल्प बन सकती हैं, लेकिन खरीदने से पहले range, charging network और service जरूर देखें।

₹15–20 लाख के budget में Tata Sierra EV अपनी ₹18.79 लाख की starting price और 665 km तक की claimed MIDC range के कारण मजबूत option है। वहीं ₹20–30 लाख budget में Mahindra Thar.e और family buyers के लिए MG की नई 7-seater EV पर नजर रखी जा सकती है।

Electric Car खरीदने से पहले सिर्फ Range मत देखिए

यह सबसे बड़ी गलती है जो नए EV buyers करते हैं।

किसी car की 500 या 600 km claimed range देखकर प्रभावित होना आसान है, लेकिन असली सवाल है कि आपकी रोज की driving में वह कितनी practical होगी।

Real-World Range देखें

  • Driving speed
  • AC का इस्तेमाल
  • Traffic
  • मौसम
  • Road condition
  • Driving style
  • Car का load

Battery Capacity समझें

Battery capacity को आसान भाषा में car का fuel tank समझ सकते हैं।

जैसे petrol car में बड़ा tank ज्यादा fuel store कर सकता है, वैसे ही EV में बड़ी battery ज्यादा electrical energy store कर सकती है। लेकिन बड़ी battery का मतलब हमेशा बेहतर car नहीं होता। इससे car की कीमत और weight भी बढ़ सकता है।

Charging Speed देखें

इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने से पहले यह भी ध्यान दें कि DC फास्ट चार्जर से ईवी कितना फास्ट चार्ज होता है क्योंकि अगर लंबी यात्रा करते हैं तो चार्जिंग की स्पीड आपकी journey को काफी प्रभावित करती है।

Charging Network Check करें

charging station जरूर check करें क्योंकि सिर्फ आपके शहर में EV charging station होना काफी नहीं है बल्कि अपने regular highway routes पर भी charging availability देखें। अगर charging infrastructure कमजोर है तो 500 km range वाली कार भी आपके लिए inconvenient हो सकती है।

Battery Warranty जरूर पढ़ें

EV की battery उसके सबसे महंगे part में से एक है, इसलिए खरीदने से पहले battery warranty जरूर देखें।

  • अवधि
  • kilometre limit
  • warranty conditions
  • battery replacement terms

जरूर समझें।

Upcoming Electric Cars in India 2026: कौन सबसे ज्यादा Interesting है?

अगर इन चारों चर्चित नाम को अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से देखी जाए तो picture काफी साफ हो जाती है।

VinFast VF3 कम budget और city driving के लिए interesting है।

Tata Sierra EV यह कर उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा practical है जो premium family SUV और ज्यादा रेंज चाहते हैं, हालांकि यह अब आने वाली कार नहीं बल्कि आ चुकी कार है।

Mahindra Thar.e SUV और adventure lovers के लिए सबसे ज्यादा exciting upcoming EVs में से एक है, लेकिन इसकी final specifications अभी confirm नहीं हैं।

Maruti Fronx EV mass-market buyers के लिए interesting हो सकती है, लेकिन इसकी मौजूदा expected timeline 2027 है, इसलिए इसे 2026 की confirmed launch कहना गलत होगा।

2026 में कौन-कौन सी Upcoming Electric Cars आ सकती हैं?

VinFast VF3 को करीब ₹8–10 लाख के expected price range में देखा जा रहा है। Final price launch के समय ही confirm होगी।

सबसे सस्ती Upcoming Electric Cars in India 2026

VinFast VF3 को करीब ₹8–10 लाख के expected price range में देखा जा रहा है। Final price launch के समय ही confirm होगी।

Tata Sierra EV की कीमत कितनी है?

Tata Sierra EV की introductory starting price ₹18.79 लाख है। इसमें 63 kWh और 75 kWh battery options मिलते हैं और top version की claimed MIDC range 665 km तक है।

Mahindra Thar.e कब लॉन्च होगी?

August 2026 की मौजूदा automotive listings के अनुसार Mahindra Thar.e की expected launch November 2026 के आसपास है। लेकिन company की final launch date को ही definitive माना जाना चाहिए।

Maruti Fronx EV कब लॉन्च होगी?

मौजूदा estimates के अनुसार Maruti Fronx EV की launch timeline March 2027 के आसपास है। इसलिए इसे 2026 में आने वाली confirmed EV कहना सही नहीं होगा।

निष्कर्ष

Upcoming Electric Cars in India 2026 का मार्केट काफी तेजी से बदल रहा है। आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदार को पहले से ज्यादा choice होगा। अब यहां पर choice आपके हाथ में है; आप अपने budget और जरूरत के हिसाब से सही वाहन का चुनाव कर सकते हैं। अगर आप 10 लाख तक लेना चाहते हैं तो VinFast VF3 पर ध्यान देना सही होगा, लेकिन वहीं अगर आपको premium family SUV चाहिए तो Tata Sierra EV एक मजबूत option है।

लेकिन वही अगर आपको rugged और adventure-oriented electric SUV चाहिए, तो Mahindra Thar.e का इंतजार करना ज्यादा interesting हो सकता है। अगर आपको Maruti Fronx EV का इंतजार है, तो 2026 के बजाय 2027 timeline को ध्यान में रखकर चलना ज्यादा realistic होगा।

एक चीज हमेशा ध्यान रखें, सिर्फ range देखकर फैसला न लें, साथ ही battery warranty, charging speed, charging network, service और आपकी actual daily driving को ध्यान में रखकर फैसला लें।

Leave a Comment