Petrol vs Electric Car चलने का खर्च 2026: कौन है सस्ता?

क्या आप भी पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से बचने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन जानना चाहते हैं कि Petrol vs Electric Car चलने का खर्च कितना है, क्योंकि असली खर्च गाड़ी खरीदने से पहले नहीं बल्कि बाद में शुरू होता है, लेकिन बहुत सारे लोग इसे इग्नोर कर देते हैं। इसी वजह से उनके जेब से हर महीना हजारों रुपये निकल रहे होते हैं। अभी के समय में पेट्रोल ₹100+ प्रति लीटर है जबकि घरेलू बिजली ₹6–₹9 प्रति यूनिट है। ऐसे में सवाल आता है कि कौन लंबे समय में सस्ती पड़ेगी।

तो इस लेख में आप जानेंगे per km खर्च, monthly खर्च, 5 साल की असली बचत का पूरा सच और कुछ हिडेन जानकारी ताकि आप भी गलत फैसले की जगह सही फैसला ले सकें।

Petrol vs Electric Car चलने का खर्च क्या होता है?

Petrol vs Electric Car चलने का खर्च का मतलब होता है 1 किमी गाड़ी चलाने का खर्च कितना आता है। यह खर्च पेट्रोल कार में फ्यूल पर निर्भर करता है, जबकि इलेक्ट्रिक वाहन में यह बिजली पर आधारित होता है। दोनों में सबसे बड़ा फर्क एफिशिएंसी का होता है पेट्रोल इंजन में एनर्जी का सबसे बड़ा हिस्सा हीट में वेस्ट हो जाता है और इलेक्ट्रिक वाहन में ज्यादा एफिशिएंसी होती है। यही कारण है कि इलेक्ट्रिक वाहन कम एनर्जी में भी ज्यादा दूरी तय कर लेती हैं। अगर लॉन्ग टर्म खर्च के हिसाब से देखा जाए तो यह फैक्टर बहुत महत्वपूर्ण बन जाता है।

पेट्रोल कार का चलने का खर्च कैसे निकालें

पेट्रोल कार का खर्चा निकालना काफी आसान होता है लेकिन लोग बिना समझे गलत कैलकुलेशन कर लेते हैं।

फॉर्मूला: पेट्रोल की कीमत ÷ माइलेज = प्रति km खर्च

अगर पेट्रोल ₹105/लीटर है और आपकी कार 15 km/l माइलेज देती है, तो खर्च होगा: ₹105 ÷ 15 = ₹7 प्रति km

जबकि असलियत में सिटी ड्राइविंग, ट्रैफिक और AC के कारण माइलेज गिरकर 12–13 km/l तक आ जाता है, इससे खर्च बढ़कर ₹8/km तक आ जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल कार का असली खर्च ज्यादा होता है।

इलेक्ट्रिक कार का चलने का खर्च कैसे कैलकुलेट करें

इलेक्ट्रिक कार का खर्च निकालने के लिए आपको बिजली यूनिट को समझना जरूरी होता है। अगर बिजली यूनिट ₹8/unit है और आपकी ईवी 6 km प्रति यूनिट से चलती है, तो आपका खर्च होगा ₹8 ÷ 6 = ₹1.33 प्रति km. इस तरह इलेक्ट्रिक कार को प्रति किलोमीटर चलाने का खर्च ₹1–₹1.5/km आता है। अगर आप फास्ट चार्जिंग का उपयोग करते हैं, तो यह खर्च आपको ₹2–₹3/km तक बढ़ सकता है, लेकिन फिर भी पेट्रोल वाहन के तुलना में सस्ती होती है।

यानी Petrol vs Electric Car चलने का खर्च में EV साफ तौर पर आगे है।

Petrol vs Electric Car चलने का खर्च

मुख्य अंतरपेट्रोल कारइलेक्ट्रिक कार
प्रति km खर्च₹6 – ₹8₹1 – ₹2
1000 km खर्च₹6000 – ₹8000₹1500 – ₹2000
मेंटेनेंसज्यादा (इंजन, ऑयल)कम (कम पार्ट्स)
फ्यूल/चार्ज समय5 मिनट1–8 घंटे
लंबी दूरीआसानप्लानिंग जरूरी
कुल बचत (5 साल)महंगाकाफी सस्ता

यह कंपैरिजन से साफ पता चलता है कि इलेक्ट्रिक वाहन पेट्रोल कार की तुलना में 70% से 80% सस्ता है; अगर आप रोजाना गाड़ी चलाते हैं, तो यह फर्क आपकी सेविंग बढ़ाता है।

Petrol vs Electric Car चलने का खर्च

महीने का खर्च (1000 km चलाने पर तुलना)

अगर आप महीने का 1000 कम तक गाड़ी चलाते हैं, तो खर्चे में बड़ा अंतर देखने को मिलता है। पेट्रोल कार में यह खर्च ₹6000–₹8000 तक आता है, जबकि इलेक्ट्रिक कार में यही खर्च ₹1500–₹2000 तक आता है। उस हिसाब से पेट्रोल कार के मुकाबले ईवी में ₹4000–₹6000 तक की बचत हो सकती है। यहां सेविंग साल भर में 50000 से ज्यादा की बचत हो सकती है।

5 साल में Petrol vs Electric Car का कुल खर्च

अगर आप अपने वाहन को 1,000 km हर महीने चलते हैं, तो 5 साल में 60,000 km होता है, जो पेट्रोल कार में ₹4–₹5 लाख तक पहुँच जाता है, वहीं इलेक्ट्रिक वाहन में यह खर्च ₹80,000–₹1 लाख के बीच रहता है। यही कारण है कि लंबे समय में इलेक्ट्रिक वाहन ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं।

मेंटेनेंस खर्च तुलना

पेट्रोल कार में इंजन, क्लच और गियरबॉक्स जैसे कई पार्ट होते हैं जिन्हें नियमित मेंटेनेंस की आवश्यकता होती है। वहीं इलेक्ट्रिक कार में कम मूविंग पार्ट होते हैं, जिससे कम मेंटेनेंस की आवश्यकता पड़ती है।

  • पेट्रोल कार: ₹10,000–₹15,000 सालाना
  • इलेक्ट्रिक कार: ₹4,000–₹6,000 सालाना

चार्जिंग vs पेट्रोल भरवाना – असली अनुभव

पेट्रोल कार का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कम समय में पेट्रोल भरा जाता है, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहन की चार्जिंग टाइम ज्यादा होती है, जो घर पर चार्ज करने में 6 से 10 घंटे का समय लगता है, जबकि पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर DC फास्ट चार्जर से 30 मिनट से 90 मिनट का समय लगता है और बार-बार फास्ट चार्जिंग से ईवी बैटरी लाइफ कम होने लगती है। इसलिए यह विकल्प सिर्फ इमरजेंसी के लिए ठीक है। अगर आपके पास घर पर चार्जिंग की सुविधा है तो ईवी अच्छा विकल्प है।

इलेक्ट्रिक कार कब ज्यादा सस्ती साबित होती है

इलेक्ट्रिक कार आपके लिए तब फायदेमंद होती हैं जब आप रोजाना गाड़ी चलाते हैं, आपकी डेली ड्राइविंग 20 से 40 किमी है और घर पर चार्जिंग की सुविधा है। तो ईवी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है सिटी ड्राइविंग में ईवी ज्यादा एफिशिएंसी होती है, जिससे फ्यूल वेस्ट नहीं होता है, जिससे सेविंग बढ़ती है।

पेट्रोल कार कब बेहतर विकल्प है

कुछ परिस्थितियों में पेट्रोल कार अभी भी बेहतर होती है अगर आप महीने में 500 से 800 किमी चलते हैं या फिर लंबी यात्रा करते हैं तो पेट्रोल कार ज्यादा प्रैक्टिकल है। इसके साथ ही अगर आपके पास चार्जिंग की सुविधा नहीं है तो ईवी लेना सही फैसला नहीं होगा।

छुपे हुए खर्च जो लोग नजरअंदाज करते हैं

इलेक्ट्रिक वाहन के कुछ छुपे हुए खर्च भी होते हैं जीने नजरअंदाज नहीं करना चाहिए बैटरी रिप्लेसमेंट का खर्च ₹4–₹8 लाख है। हालांकि यह कई साल के बाद आता है। इसके अलावा घरेलू चार्जिंग सेटअप और इंश्योरेंस खर्च भी ज्यादा हो सकता है। इसलिए ईवी खरीदने से पहले लॉन्ग टर्म प्लानिंग जरूरी है।

निष्कर्ष

सीधे तौर पर देखा जाए तो Petrol vs Electric Car चलने का खर्च में इलेक्ट्रिक कार सस्ती पड़ती है, खासकर अगर आप रोजाना गाड़ी चलाते हैं, क्योंकि इसकी प्रति किलोमीटर खर्च और कम मेंटेनेंस लंबे समय में अच्छी बचत करती है। हां, अगर आप कम दूरी तय करते हैं या ज्यादा लंबी यात्रा करते हैं, तो इस स्थिति में इलेक्ट्रिक वाहन हर किसी के लिए प्रैक्टिकल नहीं हो सकती, क्योंकि लंबी यात्रा के दौरान ईवी चार्ज ना हो तो ईवी चार्जिंग स्टेशन ढूंढने पड़ते हैं। लेकिन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर लगातार विकसित हो रहा है। आने वाले समय में यह समस्या कम हो सकती है या खत्म हो सकती है।

FAQ

Petrol vs Electric Car चलने का खर्च में कौन सस्ता है?

इलेक्ट्रिक कार का खर्च पेट्रोल कार के मुकाबले काफी कम होता है क्योंकि इसमें बिजली का उपयोग होता है।पेट्रोल कार में ईंधन महंगा होने के कारण प्रति किलोमीटर खर्च ज्यादा आता है।यही कारण है कि लंबे समय में इलेक्ट्रिक कार ज्यादा किफायती साबित होती है।

क्या इलेक्ट्रिक कार सच में पैसे बचाती है?

हाँ, इलेक्ट्रिक कार रोज के उपयोग में काफी पैसे बचाती है, खासकर जब आप ज्यादा दूरी तय करते हैं।कम चार्जिंग खर्च और कम मेंटेनेंस के कारण इसका monthly खर्च कम रहता है।इसलिए Petrol vs Electric Car चलने का खर्च समझना जरूरी है ताकि सही फैसला लिया जा सके।

पेट्रोल कार का मेंटेनेंस ज्यादा क्यों होता है?

पेट्रोल कार में इंजन, ऑयल और कई moving parts होते हैं, जिन्हें समय-समय पर सर्विस की जरूरत होती है।इस वजह से इसका सालाना मेंटेनेंस खर्च ज्यादा आता है।इसके मुकाबले इलेक्ट्रिक कार में कम पार्ट्स होते हैं, जिससे खर्च कम होता है।

लंबे समय में किस कार पर कम खर्च आता है

अगर आप लंबे समय तक कार का उपयोग करते हैं, तो इलेक्ट्रिक कार ज्यादा सस्ती साबित होती है। कम चलने का खर्च और कम मेंटेनेंस इसकी सबसे बड़ी खासियत है। यही वजह है कि EV long-term users के लिए बेहतर विकल्प बनती है।

Leave a Comment