जानें सही ईवी चार्जिंग की कीमत और बचें इन 5 फालतू खर्चों से

क्या सच में ईवी चार्जिंग की कीमत पेट्रोल डीजल से सस्ती है या फिर यह लोगों का सिर्फ मिथक है? आज के समय में जब इलेक्ट्रिक वाहन काफी लोकप्रिय हो रहे हैं तो लोगों का यह सवाल आ रहा है कि ईवी चार्ज करने में कितना खर्च आता है, घर पर और पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर क्या फर्क है, और DC चार्जिंग कितनी महंगी पड़ती है। क्योंकि लोग ईवी इसलिए अपना रहे हैं ताकि उन्हें पेट्रोल डीजल से सस्ती पड़े, लेकिन चार्जिंग का सही तरीका ना मालूम होने के कारण से खर्च बढ़ी ही जाता है।

इसलिए हम आसान भाषा में समझे ईवी चार्ज करने की सही लागत क्या है ईवी चार्जर के प्रकार अनुसार, छुपे हुए खर्च भी जानोगे और पैसे बचाने के तरीके। यह गाइड आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगी और चार्जिंग कीमत के समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Table of Contents

ईवी चार्जिंग की कीमत क्या तय करती है?

ईवी चार्जिंग की लागत फिक्स नहीं होती है बल्कि कई चीजों पर निर्भर करती है। सबसे पहले तो बिजली प्रति यूनिट खर्च आती है। जो हर राज्य में अलग-अलग होती है। इसके बाद चार्ज के प्रकार पर निर्भर करता है कि आप AC चार्जर से चार्ज करते हो या DC फास्ट चार्जर से। DC चार्जर तेज चार्ज करती है लेकिन महंगी होती है। चार्जिंग की जगह भी तय करती है। घर पर चार्ज करना हमेशा सस्ता होता है, जबकि पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर चार्जिंग महंगी होती है।

  • बिजली की प्रति यूनिट दर
  • चार्जर का प्रकार (AC या DC)
  • चार्जिंग की लोकेशन
  • EV की बैटरी क्षमता

इन बातों को समझे बिना EV के खर्च पर राय बनाना गलत है।

घर पर ईवी चार्ज करने का खर्च कितना आता है?

घर पर ईवी चार्ज करना सबसे बेहतर और सुरक्षित माना जाता है। भारत में घरेलू बिजली की औसतन कीमत ₹6 से ₹9 प्रति यूनिट होती है।

घर पर ईवी चार्ज करने का प्रति यूनिट खर्च

अगर किसी ईवी बैटरी की क्षमता 30 यूनिट है और बिजली यूनिट ₹7 प्रति यूनिट है, तो पूरी चार्ज करने का खर्चा लगभग ₹210 आता है। इसे एक बार चार्ज करने पर गाड़ी औसतन 250 से 300 किलोमीटर तक चल सकती है, यानी पेट्रोल कार की तुलना में यह खर्च बेहद कम है।

घर पर ईवी चार्जिंग का महीने का खर्च

अगर आप रोज 30 से 40 किलोमीटर गाड़ी चलाते हैं तो महीने में लगभग 110 से 160 यूनिट बिजली की जरूरत पड़ेगी। इस हिसाब से महीने की कुल चार्जिंग लागत करीबन ₹700 से ₹1,400 आती है। यह पेट्रोल कीे खर्चे से 3 से 4 गुना कम है।

पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर ईवी चार्जिंग की लागत

पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर ईवी चार्जिंग की कीमत घर के मुकाबले काफी ज्यादा होती है क्योंकि इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्विस जुड़ जाते हैं।

ईवी चार्जिंग की कीमत (घर vs पब्लिक स्टेशन)

चार्जिंग टाइपप्रति यूनिट कीमत (₹)30 यूनिट बैटरी चार्ज खर्च (₹)उपयोग
घर पर AC चार्जिंग₹6 – ₹9₹180 – ₹270सबसे सस्ता, रोजाना उपयोग के लिए
पब्लिक AC चार्जिंग₹10 – ₹16₹300 – ₹450कभी-कभी उपयोग के लिए
DC फास्ट चार्जिंग₹18 – ₹25₹540 – ₹750इमरजेंसी और लंबी यात्रा के लिए

ईवी चार्जिंग में बिजली लॉस कितना होता है?

ईवी चार्जिंग के दौरान बैटरी में जितनी ऊर्जा स्टोर होती है, उससे ज्यादा बिजली खर्च होती है क्योंकि चार्जिंग के दौरान 10 से 20% तक बिजली लॉस होता है। यह लॉस मुख्य रूप से हीट (गर्मी), चार्जर की efficiency, और बैटरी कन्वर्जन के कारण होता है। उदाहरण के लिए, अगर आप 30 kWh की बैटरी को चार्ज करते हैं, तो उसमें लगभग 33 से 36 यूनिट बिजली लगती है। इसलिए, वास्तविक चार्जिंग खर्च निकालने से पहले इन खर्च को ध्यान में रखना जरूरी है।

ईवी चार्जिंग की कीमत

AC चार्जिंग स्टेशन की कीमत

चार्जिंग स्टेशन पर AC चार्जिंग की कीमत लगभग ₹10 से ₹15 प्रति यूनिट है। अगर 30 यूनिट की बैटरी चार्ज की जाए, तो कुल खर्च लगभग ₹300 से ₹450 तक आता है। यह घर की चार्जिंग से महंगा है लेकिन पेट्रोल के मुकाबले अभी भी सस्ता है।

DC फास्ट चार्जिंग की कीमत

DC फास्ट चार्जर से तेज चार्जिंग होती है; इसकी कीमत भी ज्यादा होती है। DC फास्ट चार्जिंग की कीमत ₹18 से ₹25 प्रति यूनिट हो सकती है। कुछ जगहों पर मिनट के हिसाब से चार्ज किया जाता है। उस हिसाब से 30 यूनिट चार्ज किया जाए तो ₹600 से ₹750 तक हो सकता है। DC चार्जिंग रोजाना इस्तेमाल के लिए नहीं है बल्कि सफर और इमरजेंसी के लिए है।

अलग-अलग EV में चार्जिंग की कीमत

Tata Nexon EV की चार्जिंग कीमत

Tata Nexon EV को घर पर चार्ज करने का कीमत लगभग ₹200 से ₹220 आता है यह एक बार की चार्ज में 250 से 300 किलोमीटर तक चलती है।

Tata Punch EV की चार्जिंग कीमत

Punch EV की चार्जिंग कॉस्ट थोड़ी कम होती है क्योंकि इसकी बैटरी छोटी होती है, इसलिए इसकी कीमत ₹150 से ₹250 तक होती है, जो शहर के उपयोग के लिए काफी किफायती है।

MG Comet EV की चार्जिंग कीमत

MG Comet EV की चार्जिंग की कीमत लगभग ₹120 से ₹150 तक है। डेली ऑफिस यूज के लिए एक बेहतर विकल्प है।

ईवी चार्जिंग बनाम पेट्रोल खर्च की तुलना

ईवी और पेट्रोल कार दोनों को 100 किलोमीटर चलाया जाए तो फर्क साफ दिखता है।

  • EV: ₹70 से ₹100
  • पेट्रोल कार: ₹500 से ₹600

सालाना 10,000 किलोमीटर पर EV से हजारों रुपये की बचत होती है।

ईवी चार्जिंग के छिपे हुए खर्च

ईवी चार्जिंग सस्ती जरूरत होती है, लेकिन इसमें कुछ ऐसे खर्चे छुपे होते हैं जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। सही निर्णय लेने के लिए इन छुपे हुए खर्चों को समझना जरूरी होता है।

  • होम चार्जर इंस्टॉलेशन खर्च: ₹15,000 से ₹50,000 तक
  • मीटर अपग्रेड: कई घरों में अलग मीटर लगवाना पड़ सकता
  • समय लागत: AC चार्जिंग में 6–8 घंटे लगते हैं
  • बैटरी डिग्रेडेशन: बार-बार फास्ट चार्जिंग से बैटरी लाइफ कम होती है

ईवी चार्जिंग की कीमत कम कैसे करें?

अगर आप EV का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो चार्जिंग सही तरीके से करनी होगी।

  • घर पर चार्जिंग को प्राथमिकता दें
  • DC फास्ट चार्जिंग का सीमित उपयोग करें
  • रात के समय चार्ज करें
  • बिना जरूरत बार-बार फुल चार्ज न करें

निष्कर्ष

यह तो पूरी अच्छी तरीके से साफ हो चुका होगा। ईवी चार्जिंग की कीमत उतनी महंगी नहीं होती जितना लोग समझते हैं। घर पर चार्ज करने से कीमत काफी कम पड़ती है, और ईवी की बैटरी भी सुरक्षित रहती है‌। रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पेट्रोल-डीजल से कई गुना ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं।

पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों पर खर्च ज्यादा होता है, लेकिन वे बहुत सफल हैं जरूरत के समय के लिए, न कि रोज इस्तेमाल के लिए। अगर कोई व्यक्ति DC फास्ट चार्जिंग को देखकर EV चार्जिंग महंगा कहता है, तो यह अधूरी जानकारी है। अगर आपके पास घर पर चार्जिंग करने की सुविधा है, तो समय और खर्च बचाने का आपके पास सबसे बेहतर विकल्प है।

FAQ

ईवी चार्जिंग की कीमत भारत में कितनी होती है?

भारत में EV चार्जिंग की कीमत चार्जर के प्रकार पर निर्भर करती है। घर पर AC चार्जिंग लगभग ₹6 से ₹10 प्रति यूनिट होती है, जो सबसे सस्ती होती है।पब्लिक AC चार्जिंग ₹10 से ₹15 प्रति यूनिट तक जाती है।वहीं DC फास्ट चार्जिंग सबसे महंगी होती है, जिसकी कीमत ₹18 से ₹25 प्रति यूनिट होती है।

क्या DC फास्ट चार्जिंग रोज इस्तेमाल करना सही है?

नहीं, DC फास्ट चार्जिंग रोजाना इस्तेमाल के लिए सही नहीं है। इससे बैटरी पर दबाव पड़ता है और लंबे समय में बैटरी लाइफ कम हो सकती है।

ईवी चार्जिंग का खर्च कैसे कम किया जा सकता है?

EV चार्जिंग का खर्च कम करने के लिए घर पर चार्जिंग करें, रात में चार्ज करें और DC फास्ट चार्जिंग का कम इस्तेमाल करें।

EV की बैटरी फुल चार्ज करने में कितना समय लगता है?

AC चार्जर से 6–8 घंटे और DC फास्ट चार्जर से 30 से 60 मिनट में बैटरी चार्ज हो सकती है। लेकिन यह बैटरी क्षमता पर निर्भर करता है।

Leave a Comment