जानें इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्जिंग टाइम: न करें ये 4 गलतियाँ

क्या आपने कभी सोचा है इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज होने में कितना समय लगता है? क्योंकि किसी का कहना है 3 घंटे लगते हैं, तो किसी का कहना है कि 8 घंटे, लेकिन असली सच तो लोगों को पता ही नहीं होता है। यही कारण है कि लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद तो लेते हैं, लेकिन बाद में चार्जिंग की समस्याओं का सामना करते हैं। सच्चाई तो यह है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्जिंग टाइम सिर्फ बैटरी क्षमता पर निर्भर नहीं करता है, बल्कि चार्जर, तापमान और आपके इस्तेमाल पर निर्भर करता है। अगर खुद को ही सही जानकारी नहीं है तो बैटरी लाइफ अपने आप कम कर लेते हैं।

तो आज इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि इलेक्ट्रिक स्कूटर की चार्जिंग टाइम कितना है, कैसे कम किया जा सकता है और वह कौन सी गलतियां हैं जिनसे बचना चाहिए।

Table of Contents

इलेक्ट्रिक स्कूटर को फुल चार्ज होने में कितना समय लगता है?

इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्जिंग टाइम कोई एक फिक्स नंबर नहीं होता है, बल्कि अलग-अलग कैटेगरी के स्कूटर के अनुसार बदलता है, क्योंकि हर स्कूटर की बैटरी क्षमता अलग-अलग होती है। उसी के हिसाब से चार्जिंग टाइम तय होता है। अगर आप बिना इसे समझे, इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते हैं तो चार्जिंग टाइम की समस्या आपको परेशान कर सकती है, इसलिए इन्हें समझना बहुत जरूरी है।

छोटे बैटरी वाले स्कूटर (Low Range)

छोटी बैटरी वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर मुख्य रूप से कम दूरी की यात्रा के लिए बनाई जाती है क्योंकि इनकी बैटरी क्षमता कम होती है। यही वजह है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्दी चार्ज हो जाती है। आमतौर पर इसकी बैटरी क्षमता 1 kWh होती है, जिससे यह 1 से 2 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाती है। यह स्कूटर उन लोगों के लिए ठीक है जो रोज 10 से 20 किलोमीटर की कम दूरी तय करते हैं क्योंकि इनकी रेंज कम होती है लेकिन चार्जिंग टाइम भी कम होती है। इसलिए अगर आप रोजाना लंबी दूरी की यात्रा करते हैं तो यह फिर आपके लिए सही विकल्प नहीं है।

मिड-रेंज स्कूटर

मिड रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर आज के समय ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं क्योंकि यह रेंज और चार्जिंग टाइम दोनों का संतुलन देती है इसकी बैटरी क्षमता लगभग 2 kWh से 3 kWh तक होती है। इसे चार्ज होने में लगभग 3 से 5 घंटे का समय लगता है यह स्कूटर उन लोगों के लिए बनाए गए हैं जो ऑफिस या शहर के अंदर लंबी यात्रा करते हैं। इन्हें रात में चार्ज करना सबसे आसान और सही तरीका है।

हाई परफॉर्मेंस स्कूटर

हाई परफार्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर में बड़ी बैटरी होती हैं जो लंबी रेंज और पावर के लिए जानी जाती है। इन स्कूटर्स की बैटरी क्षमता 3 kWh से 5 kWh तक होती है। इसको चार्ज होने में लगभग 4 से 8 घंटे का समय लगता है, हालांकि फास्ट चार्जर का उपयोग किया जाए तो इसको चार्ज होने में 1 से 1.5 घंटे का समय लग सकता है। यह स्कूटर उन लोगों के लिए ठीक है जो हमेशा लंबी दूरी की यात्रा करते हैं और ज्यादा परफॉर्मेंस चाहते हैं, लेकिन इसके चार्जिंग टाइम ज्यादा होने के कारण इंतजार करना पड़ता है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्जिंग टाइम किन चीजों पर निर्भर करता है?

इलेक्ट्रिक स्कूटर का चार्जिंग टाइम सिर्फ बैटरी पर ही नहीं बल्कि कई अलग-अलग फैक्टर पर निर्भर करते हैं।

बैटरी कैपेसिटी (Ah / kWh)

इलेक्ट्रिक स्कूटर की चार्जिंग टाइम का सबसे बड़ा फैक्टर उसकी बैटरी क्षमता है। बैटरी क्षमता जितना ज्यादा होगी, चार्जिंग में उतना ही ज्यादा समय लगेगा। अगर किसी 3 kWh बैटरी वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज करते हैं, तो 4 से 6 घंटे का समय लग सकता है। इसलिए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले सिर्फ रेंज पर नहीं बल्कि चार्जिंग टाइम को भी ध्यान रखना चाहिए।

चार्जर की पावर (Amp / kW)

चार्जर की क्षमता भी डिसाइड करती है बैटरी कितने देर में चार्ज होगी। कम पावर वाला चार्जर से चार्ज करने में ज्यादा समय लगता है, जबकि ज्यादा पावर वाला चार्जर से कम समय में चार्ज हो जाता है। उदाहरण के लिए, 2A का चार्जर धीमा होता है और 5A तेज होता है। यही कारण है कि फास्ट चार्जिंग समय को आधा कर देता है, लेकिन ध्यान रखें फास्ट चार्जिंग बैटरी के लिए सुरक्षित नहीं होती है। इससे इलेक्ट्रिक स्कूटर बैटरी लाइफ कम हो सकती है।

बैटरी की कंडीशन

समय के साथ बैटरी क्षमता कम होने लगती है। इससे भी रेंज और चार्जिंग टाइम में फर्क देखने को मिल सकता है। पुरानी बैटरी या खराब बैटरी को चार्ज होने में ज्यादा समय लग सकता है और परफॉर्मेंस भी कम हो सकती है। अगर बैटरी को सही तरीके से मेंटेनेंस ना किया जाए, तो चार्जिंग टाइम बढ़ सकता है और रेंज कम हो सकती है। इसलिए बेहतर बैटरी हेल्थ बनाए रखना जरूरी है।

तापमान (Temperature)

तापमान भी चार्जिंग टाइम पर असर डालती है। ज्यादा गर्मी या ठंड में बैटरी ठीक से काम नहीं करती है। ज्यादा ठंड में चार्जिंग स्लो हो जाती है, जबकि ज्यादा गर्मी में बैटरी को नुकसान हो सकता है। इसलिए बैटरी को हमेशा सही तापमान में चार्ज करना चाहिए। इससे आपकी चार्जिंग टाइम के साथ-साथ बैटरी की लाइफ की लंबी बनी रहती है।

चार्जिंग लेवल (SOC)

आपकी बैटरी 0 से 80% तेज चार्ज होती है, और 80 से 100% तक होने में समय ज्यादा लगता है। यह सुरक्षा के लिए किया जाता है ताकि ओवरचार्जिंग से बचा जा सके, इसलिए 80% तक चार्ज करना ही बताया जाता है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्जिंग टाइम

नॉर्मल चार्जर vs फास्ट चार्जर – कौन बेहतर है?

फास्ट चार्जिंग और नॉर्मल चार्जिंग में अंतर लोगों का यह बड़ा सवाल होता है। दोनों के अपने-अपने फायदे और नुकसान होते हैं, और सही चुनाव आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है।

नॉर्मल चार्जर

नॉर्मल चार्जर से इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्जिंग टाइम की बात की जाए तो फुल चार्ज होने में 4 से 8 घंटे का समय लगता है, लेकिन यह चार्जर बैटरी के लिए सुरक्षित मानी जाती है, और इस चार्जर का उपयोग ज्यादातर घरों में किया जाता है। यह चार्जर रोजाना उपयोग के लिए सही है क्योंकि इससे बैटरी पर ज्यादा जवाब नहीं पड़ता है और लंबे समय तक बेहतर परफॉर्म करता है।

फास्ट चार्जर

फास्ट चार्जर से इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्दी चार्ज हो जाती है, लेकिन यह चार्जर ज्यादातर पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर मिलता है। इस चार्जर का इस्तेमाल बार बार करना सही नहीं है क्योंकि इसकी हमेशा इस्तेमाल से बैटरी पर दबाव पड़ता है और बैटरी लाइफ कम होने लगती है। इसका इस्तेमाल सिर्फ इमरजेंसी के दौरान करना चाहिए।

तुलना

पहलूनॉर्मल चार्जरफास्ट चार्जर
चार्जिंग टाइम4–8 घंटे1.5 से 3 घंटे
उपयोगघरपब्लिक स्टेशन
बैटरी पर असर
सुरक्षितज्यादा स्ट्रेस
खर्चकमज्यादा

घर पर चार्जिंग vs पब्लिक चार्जिंग टाइम

घर और पब्लिक चार्जिंग स्टेशन के बीच सबसे बड़ा अंतर समय और सुविधा का होता है; दोनों का उपयोग अलग-अलग परिस्थितियों में किया जाता है।

घर पर चार्जिंग

घर पर चार्जिंग सबसे आम और हमेशा उपयोग किये जाने वाला तरीका है। यह चार्जिंग धीमी होती है लेकिन सस्ती और सुरक्षित होती है। रात में चार्ज करने का सबसे जबरदस्त ऑप्शन है क्योंकि इस टाइम के दौरान आपको इंतजार नहीं करना पड़ता है, इसलिए यह चार्जिंग सबसे बेहतर माना जाता है।

पब्लिक चार्जिंग स्टेशन

पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है जिससे इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्जिंग टाइम कम हो जाता है। यह विकल्प उन लोगों के लिए उपयोगी है जो लंबी यात्रा करते हैं या जल्दी चार्जिंग चाहते हैं। हालांकि यह घर की चार्जिंग की तुलना में इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्जिंग की कीमत थोड़ी महंगी होती है।

कौन बेहतर है?

दोनों विकल्प का उपयोग आपके जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आप रोजाना उपयोग करना चाहते हैं, तो घर पर चार्जिंग बेस्ट है, लेकिन इमरजेंसी के दौरान फास्ट चार्जिंग बेस्ट ऑप्शन है।

बैटरी साइज के हिसाब से इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्जिंग टाइम (0 से 100%)

बैटरी क्षमताअनुमानित चार्जिंग टाइम
1.5 kWh3 से 4 घंटे
2.5 kWh4 से 6.5 घंटे
3 kWh3.5 से 5 घंटे
4–5 kWh4 से 6 घंटे

चार्जिंग टाइम कैसे कैलकुलेट करें?

चार्जिंग टाइम कैसे निकाला जाता है? उसके लिए सबसे पहले आपको फार्मूला समझना होगा। इसके जरिए आप खुद से अंदाजा लगा लेंगे कि आपके स्कूटर को चार्ज होने में कितना टाइम लगेगा।

Charging Time = Battery Capacity ÷ Charger Power

अगर आपकी इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी क्षमता 3 kWh है और चार्जर की क्षमता 1 kW है, तो उसे चार्ज होने में लगभग 3 घंटे का समय लगेगा। यह एक आदर्श समय है, जबकि वास्तविक टाइम थोड़ा ज्यादा हो सकता है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर का चार्जिंग टाइम कैसे कम करें?

चार्जिंग टाइम को पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सकता है, लेकिन सही तरीके से चार्जिंग किया जाए तो चार्जिंग टाइम को कम किया जा सकता है।

  • फास्ट चार्जर का सीमित उपयोग करें
  • बैटरी को पूरी तरह 0% होने से पहले चार्ज करें
  • सही और कंपनी द्वारा दिया गया चार्जर ही इस्तेमाल करें
  • बैटरी को सामान्य तापमान में चार्ज करें

इन तरीकों को अपनाने से न सिर्फ चार्जिंग टाइम बेहतर होगा बल्कि बैटरी की लाइफ भी बढ़ेगी।

चार्जिंग के दौरान होने वाली आम गलतियाँ

  • गलत चार्जर का उपयोग करना
  • बार-बार फास्ट चार्जिंग करना
  • बैटरी को पूरी तरह खत्म होने देना
  • ओवरचार्जिंग करना

ये छोटी गलतियां लंबे समय में बड़ी समस्या बन जाती हैं। इसलिए इनसे बचना जरूरी है।

क्या रोज चार्ज करना सही है?

लिथियम आयन की बैटरी को इस तरह से बनाया गया है कि आप इसे रोज चार्ज कर सकते हैं, और रोज चार्ज करना गलत नहीं है, बल्कि सही तरीके से चार्ज करना जरूरी है। चार्जिंग का सबसे सही तरीका 20% से 80% है। न ओवरचार्ज करें, न बिल्कुल 0% होने दें। इस नियम से बैटरी पर दबाव कम पड़ता है, और बैटरी हेल्थ लंबे समय तक सही रहती है।

भविष्य में चार्जिंग टाइम कितना कम होगा?

भविष्य में चार्जिंग टाइम कम होने की उम्मीद है। जिस प्रकार नए ईवी टेक्नोलॉजी विकसित हो रही है, आने वाले समय में चार्जिंग टाइम काफी कम हो सकता है। नई तकनीकों जैसे फास्ट चार्जिंग, बैटरी स्वैपिंग और सॉलिड-स्टेट बैटरी इस दिशा में काम कर रही हैं। भविष्य में यह संभव है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर 20 मिनट में चार्ज हो जाए। यह बदलाव ईवी को और सुविधाजनक बनाएगा और लोग इलेक्ट्रिक वाहन की ओर आकर्षित होंगे।

निष्कर्ष

इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्जिंग टाइम को लेकर लोगों का एक ही प्रॉब्लम होता है: वो एक फिक्स नंबर को समझ लेते हैं, जबकि चार्जिंग का टाइम बैटरी क्षमता, चार्ज के प्रकार और मौसम पर निर्भर करता है। आमतौर पर चार्ज होने में 3 से 8 घंटे का समय लगता है। अगर आप सिर्फ तेज चार्जिंग के लिए फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करते हैं तो शॉर्ट टाइम में तो फायदा देख सकते हैं, लेकिन लंबे समय में बैटरी पर असर पड़ सकता है। वहीं अगर आप सही चार्जिंग का तरीका अपनाते हैं तो आपका स्कूटर लंबे समय तक बेहतर परफॉर्म करेगा।

सीधे तरीके से देखा जाए तो इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए तभी उपयोगी है जब आप चार्जिंग टाइम और बैटरी दोनों का संतुलन बनाए रखें।

FAQ

इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज होने में कितना समय लेता है?

ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटर को फुल चार्ज होने में 3 से 8 घंटे लगते हैं। यह समय बैटरी की क्षमता और चार्जर की पावर पर निर्भर करता है। छोटे स्कूटर जल्दी चार्ज होते हैं, जबकि बड़ी बैटरी वाले स्कूटर ज्यादा समय लेते हैं। फास्ट चार्जर इस्तेमाल करने पर यह समय कम हो सकता है।

क्या इलेक्ट्रिक स्कूटर 1 घंटे में चार्ज हो सकता है?

पूरी तरह चार्ज होना 1 घंटे में संभव नहीं होता, लेकिन फास्ट चार्जिंग से 60–80% तक चार्ज किया जा सकता है। यह सुविधा मुख्य रूप से पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों पर मिलती है। हालांकि बार-बार ऐसा करने से बैटरी की लाइफ पर असर पड़ सकता है।

क्या रोज इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज करना सही है?

हाँ, रोज चार्ज करना सुरक्षित है क्योंकि लिथियम-आयन बैटरी frequent charging को सपोर्ट करती है। लेकिन हर बार 100% तक चार्ज करना सही नहीं माना जाता। बेहतर है कि बैटरी को 20% से 80% के बीच रखा जाए ताकि उसकी लाइफ लंबी रहे।

क्या अलग-अलग इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्जिंग टाइम अलग होता है?

हाँ, हर इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्जिंग टाइम अलग होता है क्योंकि उनकी बैटरी और चार्जर अलग होते हैं। छोटी बैटरी वाले स्कूटर जल्दी चार्ज होते हैं, जबकि बड़ी बैटरी वाले स्कूटर ज्यादा समय लेते हैं। इसलिए खरीदते समय यह जरूर चेक करना चाहिए।

Leave a Comment