परिचय
इलेक्ट्रिक व्हीकल के बढ़ते बाजार की वजह से ईवी चार्जिंग स्टेशन की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी उन लोगों के लिए एक मजबूत बिजनेस अवसर बन चुका है जिनके पास जमीन, मॉल या होटल हैं या जो पेट्रोल पंप चलाते हैं या फिर ईवी चार्जिंग स्टेशन के बढ़ते बाजार में शामिल होकर अपना भी ईवी चार्जिंग स्टेशन का बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं तो यह अवसर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
टाटा पावर देश भर में अपना चार्जिंग नेटवर्क फैला रही है। यही विस्तार का हिस्सा बनने के लिए कई लोग फ्रेंचाइजी लेने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि टाटा पावर फ्रेंचाइजी कैसे ले सकते हैं, कैसे आवेदन करना होता है, और स्टेशन खोलने के लिए क्या-क्या गतिविधि शामिल है।
Table of Contents
क्या टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी देती है?
हाँ, टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी का जिक्र अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर करती है, लेकिन यह आम फ्रेंचाइजी की तरह नहीं होता है बल्कि इसमें पूरा कंट्रोल टाटा पावर के पास रहता है। कंपनी चार्जर, तकनीक, ऐप और सिस्टम खुद संभालती है। पार्टनर को सिर्फ जमीन, बिजली कनेक्शन और निवेश देना होता है। इसलिए इसे फ्रेंचाइजी कहा जा सकता है, लेकिन असल में यह चार्जिंग पार्टनर मॉडल होता है जहाँ नियम और सिस्टम टाटा पावर तय करती है।
टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी क्या है?
टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी एक ऐसी कंपनी है जो पब्लिक चार्जर, होम चार्जर और हाईवे के लिए फास्ट चार्जिंग जैसी सुविधाएं देती है। कंपनी चार्जिंग इंस्टॉलेशन से लेकर ऐप इंटीग्रेशन तक हर तकनीकी सपोर्ट प्रदान करती है, जिससे नए लोगों के लिए यह व्यवसाय और भी आसान हो जाता है।
टाटा पावर EV चार्जिंग स्टेशन लगाने का प्रोसेस
लोकेशन चयन
ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए लोकेशन बहुत जरूरी है। एक अच्छी लोकेशन का होना आपकी कमाई को काफी बढ़ा सकता है।
- हाईवे के पास
- पेट्रोल पंप, मॉल या होटल
- अपार्टमेंट और ऑफिस वाली जगह
- EV ट्रैफिक वाली लोकेशन
चार्जिंग स्टेशन का प्रकार चुनना
टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं: AC और DC. दोनों का चुनाव बजट, लोकेशन और सुविधा के हिसाब से कर सकते हैं।
AC चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए DC चार्जर के मुकाबले आपको कम लागत की आवश्यकता होती है क्योंकि AC चार्जर की चार्जिंग स्पीड धीमी होती है, इसलिए गाड़ी को चार्ज करने में ज्यादा समय लगता है और यह चार्जर छोटे शहरों के लोकेशन के लिए ठीक है, और AC मॉडल में कमाई कम होती है। वही DC फास्ट चार्जिंग स्टेशन में लागत ज्यादा लगती है क्योंकि इसकी चार्जिंग स्पीड तेज होती है। इसमें कोई भी ईवी लगभग 1 घंटे में चार्ज हो जाती है और यह हाई ईवी ट्रैफिक एरिया के लिए है। बिजनेस के लिए बेस्ट ऑप्शन AC + DC हर प्रकार के यूजर्स के लिए सुविधा।
टाटा पावर की वेबसाइट पर आवेदन
टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने के लिए उनकी आधिकारिक ईवी वेबसाइट पर एक फॉर्म भरना होता है, जिसमें आपको आपका नाम, मोबाइल, ईमेल और लोकेशन की जानकारी शामिल होती है। फॉर्म सबमिट होते ही कंपनी टीम आपकी जगह का विश्लेषण शुरू कर देती है।
साइट सर्वे और अप्रूवल
टाटा पवर टीम आपकी लोकेशन पर आकर कई चीज़ों की जांच करती है—
- बिजली कनेक्शन
- पार्किंग स्पेस
- सुरक्षा
- ट्रैफिक
- रोड एक्सेस
अगर सब सही पाया जाता है, तो आपकी साइट अप्रूव हो जाती है।
इंस्टॉलेशन और सेटअप
अप्रूवल मिलने के बाद टाटा पावर टीम आपके स्टेशन का काम स्टार्ट करती है जिसमें चार्जर इंस्टॉलेशन, वायरिंग, टेस्टिंग और ऐप कनेक्शन जैसी प्रक्रियाएँ पूरी करती है। फिर कुछ ही समय में टाटा पावर ऐप पर आपका स्टेशन लाइव हो जाता है।

टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए परमिशन और कानूनी प्रक्रिया
टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए पेट्रोल पंप जैसी कोई जटिल प्रक्रिया करने की आवश्यकता नहीं होती है, बल्कि इसमें सबसे पहले बिजली विभाग से हाई रोड बिजली कनेक्शन की परमिशन लेनी पड़ती है। इसके अलावा नगर निगम से कमर्शियल उपयोग, पार्किंग और फायर सेफ्टी की मंजूरी लेनी होती है। जमीन कानूनी तरीके से सही होनी चाहिए और लॉन्ग टर्म लीज अनिवार्य होनी चाहिए। बिना इस परमिशन के स्टेशन लगाना कानूनी और आर्थिक दोनों तरीकों से नुकसानदायक हो सकता है।
टाटा पावर चार्जिंग स्टेशन लगाने की लागत
टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी की लागत आपके स्टेशन के प्रकार, चार्जर क्षमता, लोकेशन और कितने चार्जर आप लगाना चाहते हैं, इस चीज पर निर्भर करती है।
AC चार्जर कॉस्ट
- चार्जर: ₹1 लाख से ₹3 लाख
- इंस्टॉलेशन: ₹30,000 से ₹1 लाख+
- कुल अनुमानित लागत: ₹5 लाख से ₹15 लाख
DC चार्जर कॉस्ट
- 30 kW: ₹5–8 लाख
- 50 kW: ₹7–12 लाख
- 60 kW: ₹8–11 लाख
- इंस्टॉलेशन + अन्य खर्च: ₹2.5–10 लाख
- कुल अनुमानित लागत: ₹20–50 लाख+
DC EV चार्जिंग स्टेशन खोलने की कुल लागत कई चीजों पर निर्भर करती है, जैसे आपके स्टेशन का प्रकार, लोकेशन, चार्जर क्षमता और आप कितने चार्जर लगाना चाहते हैं। इसके साथ-साथ बिजली कनेक्शन ट्रांसफार्मर की आवश्यकता भी हो सकती है। इसलिए आप अपनी बजट प्लानिंग अपने स्टेशन के अनुसार करके शुरू करें, क्योंकि बताई गई लागत भिन्न हो सकती है।
EV चार्जिंग स्टेशन पर सब्सिडी
ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए सरकार PM E-DRIVER के तहत सब्सिडी देती है। यह सब्सिडी चार्जिंग स्टेशन का प्रकार, चार्जिंग स्टेशन की जगह और सरकारी नियमों पर निर्भर करती है। कोई निजी व्यक्ति फ्रेंचाइजी के तौर पर चार्जिंग स्टेशन लगाना चाहता है तो उसे मिलने वाला फायदा जगह, प्रोजेक्ट के तरीके और सरकारी मंजूरी पर निर्भर करता है।
- सरकारी पहुंच वाली जगहों पर 100% तक सहायता दी जाती है
- रेलवे स्टेशन, मेट्रो और हवाई अड्डों जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लगभग 80% तक सहायता मिलती है
- अन्य EVSE स्थानों पर 70% तक
राज्य स्तर पर EV चार्जिंग स्टेशन सब्सिडी
कई राज्यों में राज्य सरकार भी ईवी नीति के तहत चार्जिंग स्टेशन को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग इंसेंटिव देती है। इसमें बिजली टैरिफ में छूट, स्टाम्प ड्यूटी या रजिस्ट्रेशन फीस में राहत, कैपिटल सब्सिडी और नगर निकाय से फास्ट अप्रूवल शामिल हो सकता है। लेकिन यह नीति हर राज्य में एक जैसी नहीं होती; हर जगह की नीति अलग-अलग होती है और लोकेशन पर भी निर्भर करती है।
कितनी भूमि चाहिए?
ईवी चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए जमीन आपके स्टेशन के प्रकार, पार्किंग स्पेस और आप कितना चार्ज लगाना चाहते हैं, इस चीज पर निर्भर करती है। आमतौर पर AC चार्जिंग स्टेशन के लिए 300–500 वर्ग फुट जमीन की आवश्यकता होती है। वही DC चार्जिंग स्टेशन के लिए लगभग 2500-3000 वर्ग फुट जमीन चाहिए होती है। इसमें आसान एंट्री और अच्छी खासी पार्किंग स्पेस मिल जाती है। इसमें 2–3 DC चार्जर और 4–5 AC चार्जर लग सकते हैं।
कमाई कैसे होगी?
ईवी चार्जिंग स्टेशन से कमाई प्रति चार्जिंग यूनिट के हिसाब से ली जाती है; कई जगह पर तो समय के हिसाब से भी लिया जाता है। अगर आप एक कार से ₹18–₹25 प्रति यूनिट चार्ज लेते हैं, तो आपकी कमाई लगभग ₹350–₹500 तक हो सकती है। अगर आपके पास रोज 10 गाड़ियां चार्जिंग के लिए आती हैं, तो दिन की कमाई आपकी लगभग ₹3,000–₹5,000 के आस-पास होती है। इस हिसाब से महीने की कमाई ₹90,000–₹150,000+ तक पहुँच सकती है।
लेकिन यह एक अनुमानित कमाई है; क्योंकि आपकी असली कमाई आपकी लोकेशन, डेली ट्रैफिक, और बिजली यूनिट पर निर्भर करती है क्योंकि हर जगह की बिजली दर अलग-अलग होती है। AC चार्जिंग यूनिट सस्ती होती है और DC महंगी होती है।
टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन बिजनेस में ROI
टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन से ROI आपके निवेश पर निर्भर करती है और आपने कितना इन्वेस्ट किया है। आपकी डेली ट्रैफिक क्या है लोकेशन अगर अच्छी जगह हो तो AC चार्जिंग स्टेशन से ROI निकलने में लगभग 3-4 साल लग सकते हैं, वहीं DC चार्जिंग स्टेशन में ट्रैफिक अच्छी हो तो 2-3 साल में निकल सकता है। लेकिन यह पूरी तरह आपके ट्रैफिक पर निर्भर करता है; अगर ट्रैफिक अच्छा हो तो इससे भी पहले निकल सकता है।
टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी ऑनलाइन आवेदन करें
टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी लेने के लिए आप टाटा पावर की आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं और चार्जिंग पार्टनर सेक्शन में जाकर फॉर्म भर सकते हैं। कंपनी आमतौर पर 7–10 दिनों में आपसे संपर्क करती है और आपकी जगह का मूल्यांकन शुरू करती है। मूल्यांकन सही होने पर आगे की डीलरशिप प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
क्या हर आवेदन करने वाले को टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी मिल जाती है?
नहीं। हर आवेदन करने वाले को टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी अप्रूव नहीं करती है बल्कि कंपनी लोकेशन, ईवी ट्रैफिक, बिजली कनेक्शन, पार्किंग स्पेस और व्यावसायिक संभावनाओं के आधार पर साइट की जांच करती है। अगर जगह कंपनी के नियम और शर्तों पर खरी नहीं उतरती है तो आवेदन रिजेक्ट भी हो सकता है, इसलिए सिर्फ आवेदन करना काफी नहीं है बल्कि सही लोकेशन और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर होना जरूरी है।
निष्कर्ष
इलेक्ट्रिक व्हीकल का बाजार काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी के साथ चार्जिंग स्टेशन का बिजनेस स्टार्ट करना एक अच्छा विकल्प है। सही लोकेशन, अच्छी प्लानिंग और एक अच्छी कंपनी की डीलरशिप लेना आपके बिजनेस को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं, तो आप टाटा पावर फ्रेंचाइजी के साथ अपना बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं। यह एक विश्वसनीय ब्रांड है और साथ ही आपको आगे बढ़ाने में मदद भी करते हैं।
FAQ
क्या आम आदमी टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी ले सकता है?
हाँ, आम आदमी टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन फ्रेंचाइजी मिलना तय नहीं होता। टाटा पावर आवेदन के बाद आपकी लोकेशन, बिजली कनेक्शन, पार्किंग स्पेस और EV ट्रैफिक का मूल्यांकन करती है। अगर आपकी जगह कंपनी के मानकों पर खरी उतरती है, तभी आगे की प्रक्रिया शुरू होती है; अन्यथा आवेदन अस्वीकार भी किया जा सकता है।
क्या टाटा पावर EV चार्जिंग स्टेशन की कमाई फिक्स होती है?
नहीं, कमाई फिक्स नहीं होती। आपकी कमाई पूरी तरह लोकेशन, रोज़ आने वाली EV की संख्या और चार्जर के प्रकार (AC या DC) पर निर्भर करती है। हाईवे और ज्यादा EV ट्रैफिक वाली जगहों पर कमाई ज्यादा होती है, जबकि कम ट्रैफिक वाली जगहों पर कम।
क्या बिना अपनी जमीन के टाटा पावर EV चार्जिंग स्टेशन लगाया जा सकता है?
हाँ, लगाया जा सकता है। अगर आपके पास खुद की जमीन नहीं है, तो आप लॉन्ग-टर्म लीज पर ली गई जमीन पर भी चार्जिंग स्टेशन लगा सकते हैं। लेकिन जमीन कानूनी रूप से सही होनी चाहिए और कम से कम 5–10 साल की लीज होनी जरूरी होती है।
अस्वीकरण
इस पोस्ट में दी गई जानकारी केवल सामान्य और शैक्षिक उद्देश्य के लिए है। वास्तविक लागत, कमाई और प्रक्रिया लोकेशन और कंपनी की नीति के अनुसार अलग हो सकती है। निवेश करने से पहले आधिकारिक स्रोत और नियम-शर्तें जरूर जांचें। इस पोस्ट को कानूनी या वित्तीय सलाह के रूप में न लें।
I need ev charging station franchise