भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जैसे-जैसे ईवी बढ़ रहे हैं, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की भी मांग तेजी से बढ़ रही है। इस बढ़ती मांग की वजह से अलग-अलग शहरों में चार्जिंग स्टेशन खुल रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस बढ़ते बिजनेस के अवसर में शामिल होकर अपना चार्जिंग स्टेशन शुरू करना चाहते हैं और वह भी सबसे बड़े चार्जिंग नेटवर्क, टाटा चार्जिंग स्टेशन डीलरशिप के साथ, तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका है क्योंकि सरकार भी सपोर्ट कर रही है और आने वाले समय में यह बिजनेस बहुत बढ़ने वाला है।
लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कैसे शुरू करें, क्या लागत आती है और क्या-क्या प्रक्रिया करने की जरूरत होती है। तो आज के इस लेख में आप जानेंगे कैसे आप टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी के साथ स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं और अपनी जर्नी को बेहतर बना सकते हैं।
Table of Contents
टाटा चार्जिंग स्टेशन डीलरशिप क्या होती है?
टाटा चार्जिंग स्टेशन डीलरशिप पूरे भारत में तेजी से फैल रहा है। टाटा पावर डीलरशिप का मतलब है कि आप अपनी जमीन पर ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाते हैं और टाटा पावर आपकी तकनीक, चार्जर, सपोर्ट और ऐप कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाता है। इस मॉडल में तकनीकी जोखिम टाटा पावर उठाता है और आप इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाते हैं।
क्या टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी देती है?
हाँ, टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी का जिक्र अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर करती है, लेकिन यह आम फ्रेंचाइजी की तरह नहीं होता है, बल्कि इसमें पूरा कंट्रोल टाटा चार्जिंग स्टेशन डीलरशिप के पास रहता है। कंपनी चार्जर, तकनीक, ऐप और सिस्टम खुद संभालती है। पार्टनर को सिर्फ जमीन, बिजली कनेक्शन और निवेश देना होता है। इसलिए इसे फ्रेंचाइजी कहा जा सकता है, लेकिन असल में यह चार्जिंग पार्टनर मॉडल होता है जहाँ नियम और सिस्टम टाटा पावर तय करती है।

भारत में EV चार्जिंग की जरूरत क्यों बढ़ रही है?
पिछले 3 वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहन की बिक्री कई गुना बढ़ी है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण लोग ईवी अपनाना शुरू कर चुके हैं। सरकार की नीतियों के कारण ईवी और तेजी से बढ़ रही है, लेकिन चार्जिंग स्टेशन की संख्या अभी भी कम है, इसलिए इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का बिजनेस लोगों के लिए बड़ा अवसर बन गया है।
टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी के लिए कितनी जगह चाहिए?
ईवी पावर चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी खोलने के लिए जमीन आपके स्टेशन के प्रकार, पार्किंग स्पेस और आप कितना चार्जर लगाना चाहते हैं, इस चीज पर निर्भर करती है। आमतौर पर AC चार्जिंग स्टेशन के लिए 300–500 वर्ग फुट जमीन की आवश्यकता होती है। वही DC चार्जिंग स्टेशन के लिए लगभग 2500-3000 वर्ग फुट जमीन चाहिए होती है। इसमें आसान एंट्री और अच्छी खासी पार्किंग स्पेस मिल जाती है। इसमें 2–3 DC चार्जर और 4–5 AC चार्जर लग सकते हैं।
ईवी चार्जिंग स्टेशन के प्रकार
टाटा चार्जिंग स्टेशन डीलरशिप मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं: AC और DC। दोनों का चुनाव आप बजट और लोकेशन के हिसाब से कर सकते हैं। AC चार्जिंग स्टेशन सस्ती होती है और DC चार्जिंग स्टेशन के लिए अच्छे खासे निवेश की आवश्यकता होती है क्योंकि AC चार्जिंग स्टेशन धीमी होती है और यह छोटे लोकेशन पर भी लगाई जा सकती है।
लेकिन DC फास्ट चार्जिंग स्टेशन हाई-स्पीड चार्जिंग के लिए जानी जाती है, और यह हाई ट्रैफिक एरिया, हाईवे और राजमार्गों पर लगाए जाते हैं। AC चार्जिंग स्टेशन से कमाई भी सीमित होती है। DC फास्ट चार्जिंग स्टेशन से कोई कार लगभग 1 घंटे में चार्ज हो जाती है; इसमें ज्यादा निवेश और ज्यादा कमाई होती है। बेस्ट बिजनेस मॉडल DC के साथ कुछ AC चार्जर हो जिससे हर प्रकार के यूजर्स के लिए सुविधा हो।
टाटा ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी लागत
टाटा चार्जिंग स्टेशन डीलरशिप की लागत चार्जर के प्रकार, लोकेशन और आप कितने चार्जर लगाना चाहते हैं, इस चीज पर निर्भर करती है।
AC चार्जर कॉस्ट
- चार्जर: ₹1 लाख से ₹3 लाख
- इंस्टॉलेशन: ₹30,000 से ₹1 लाख+
- कुल अनुमानित लागत: ₹5 लाख से ₹15 लाख
DC चार्जर कॉस्ट
- 30 kW: ₹5–8 लाख
- 50 kW: ₹7–12 लाख
- 60 kW: ₹8–11 लाख
- इंस्टॉलेशन + अन्य खर्च: ₹2.5–10 लाख
ईवी चार्जिंग स्टेशन की लागत आपके स्टेशन के प्रकार, लोकेशन, चार्जर क्षमता और आप कितने चार्जर लगाना चाहते हैं, इस पर निर्भर करता है। इसके साथ-साथ बिजली कनेक्शन और ट्रांसफार्मर की आवश्यकता भी हो सकती है। इसलिए आप अपनी बजट प्लानिंग अपने स्टेशन के अनुसार करें, फिर काम शुरू करो क्योंकि बताई गई लागत भिन्न हो सकती है। है।अगर आपके पास शुरुआती लागत अभी कम है, तो आप अपने बजट के हिसाब से 1 AC + 1 DC (15–60 kW) छोटे चार्जर से स्टार्ट कर सकते हैं। धीरे-धीरे कमाई बढ़ेगी तो चार्जर बढ़ा सकते हैं।
ईवी चार्जिंग स्टेशन सरकारी सब्सिडी
ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए सरकार PM E-DRIVER के तहत सब्सिडी देती है। यह सब्सिडी चार्जिंग स्टेशन का प्रकार, चार्जिंग स्टेशन की जगह और सरकारी नियमों पर निर्भर करती है। कोई निजी व्यक्ति फ्रेंचाइजी के तौर पर चार्जिंग स्टेशन लगाना चाहता है तो उसे मिलने वाला फायदा जगह, प्रोजेक्ट के तरीके और सरकारी मंजूरी पर निर्भर करता है।
- सरकारी पहुंच वाली जगहों पर 100% तक सहायता दी जाती है
- रेलवे स्टेशन, मेट्रो और हवाई अड्डों जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लगभग 80% तक सहायता मिलती है
- अन्य EVSE स्थानों पर 70% तक
राज्य स्तर पर EV चार्जिंग स्टेशन सब्सिडी
कई राज्यों में राज्य सरकार भी ईवी नीति के तहत चार्जिंग स्टेशन को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग इंसेंटिव देती है। इसमें बिजली टैरिफ में छूट, स्टाम्प ड्यूटी या रजिस्ट्रेशन फीस में राहत, कैपिटल सब्सिडी और नगर निकाय से फास्ट अप्रूवल शामिल हो सकता है। लेकिन यह नीति हर राज्य में एक जैसी नहीं होती; हर जगह की नीति अलग-अलग होती है और लोकेशन पर भी निर्भर करता है।
टाटा चार्जिंग स्टेशन डीलरशिप के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- आधार, पैन
- बैंक डिटेल
- जमीन के कागज़
- बिजली कनेक्शन दस्तावेज़
- जमीन आपकी न हो तो NOC

टाटा चार्जिंग स्टेशन से कितनी कमाई हो सकती है?
चार्जिंग स्टेशन से कमाई के लिए सबसे बड़ा आधार यह है कि आपके स्टेशन पर रोज कितनाी गाड़ियाँ चार्जिंग के लिए आती हैं; उसी हिसाब से आपकी कमाई डिसाइड होती है। 1 यूनिट चार्जिंग पर लगभग 8–10 रुपये का मुनाफा बनता है। आपकी कमाई के लिए लोकेशन का सही जगह पर होना बहुत जरूरी है।
- छोटा स्टेशन: ₹40,000–₹90,000
- मीडियम स्टेशन: ₹1.5–₹2 लाख
- हाईवे DC फास्ट चार्जिंग स्टेशन: ₹2–₹5 लाख+
कमाई लोकेशन और ट्रैफिक पर निर्भर करती है।
टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन बिजनेस में ROI
टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन से ROI आपके निवेश पर निर्भर करती है और आपने कितना इन्वेस्ट किया है। आपकी डेली ट्रैफिक क्या है लोकेशन अगर अच्छी जगह हो तो AC चार्जिंग स्टेशन से ROI निकलने में लगभग 3-4 साल लग सकते हैं, वहीं DC चार्जिंग स्टेशन में ट्रैफिक अच्छी हो तो 2-3 साल में निकल सकता है। लेकिन यह पूरी तरह आपके ट्रैफिक पर निर्भर करता है; अगर ट्रैफिक अच्छा हो तो इससे भी पहले निकल सकता है।
कौन लोग टाटा चार्जिंग स्टेशन स्टेशन डीलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं
कोई भी व्यक्ति टाटा चार्जिंग स्टेशन डीलरशिप के लिए आवेदन कर सकता है, जैसे दुकान मालिक, जमीन मालिक, होटल/रेस्टोरेंट मालिक या कंपनी, बस लोकेशन अच्छी हो और बिजली कनेक्शन उपलब्ध हो।
टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी ऑनलाइन आवेदन करें
टाटा चार्जिंग स्टेशन डीलरशिप लेने के लिए आप टाटा पावर की आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं और चार्जिंग पार्टनर सेक्शन में जाकर फॉर्म भर सकते हैं। कंपनी आमतौर पर 10–14 दिनों में आपसे संपर्क करती है और आपकी जगह का मूल्यांकन शुरू करती है। मूल्यांकन सही होने पर आगे की डीलरशिप प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
क्या हर आवेदन करने वाले को टाटा चार्जिंग स्टेशन डीलरशिप मिल जाती है?
नहीं। हर आवेदन करने वाले को टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी अप्रूव नहीं करती है बल्कि कंपनी लोकेशन, ईवी ट्रैफिक, बिजली कनेक्शन, पार्किंग स्पेस और व्यावसायिक संभावनाओं के आधार पर साइट की जांच करती है। अगर जगह कंपनी के नियम और शर्तों पर खरी नहीं उतरती है तो आवेदन रिजेक्ट भी हो सकता है, इसलिए सिर्फ आवेदन करना काफी नहीं है बल्कि सही लोकेशन और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर होना जरूरी है।
चार्जिंग स्टेशन के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकेशन
ईवी चार्जिंग स्टेशन से 50-60% कमाई आपकी लोकेशन पर निर्भर करती है। हाईवे, मार्केट, सोसाइटी, रेस्टोरेंट, मॉल, कॉलेज रोड, ऑफिस एरिया और टोल के पास स्थान सबसे अच्छे होते हैं।
अच्छी लोकेशन = लगातार फुटफॉल = ज्यादा कमाई।
क्या यह बिज़नेस भविष्य में सुरक्षित है?
भारत सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में ईवी यूजर्स लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में हों। जैसे-जैसे ईवी बढ़ेगी, जाहिर सी बात है कि चार्जिंग स्टेशन की जरूरत भी बढ़ेगी, इसलिए यह बिजनेस लंबे समय तक सुरक्षित, बढ़ता हुआ और कम जोखिम वाला माना जाता है।
लोग आपके चार्जिंग स्टेशन तक कैसे पहुंचेंगे?
अगर आपकी स्टेशन सही जगह पर अच्छी लोकेशन पर हो तो आपके पास गाड़ी आसानी से आ जाती है. चार्जिंग के लिए कुछ टाइम के बाद चार्जिंग स्टेशन फेमस हो जाती है, तो लोग खुद आपके पास आते हैं। ऑनलाइन की अगर बात की जाए तो Google Maps और टाटा पावर ऐप पर जाकर ‘ईवी चार्जिंग स्टेशन नियर मी‘ सर्च कर करके आपके स्टेशन तक पहुंचाते हैं। रास्ते पर लगा हुआ साफ और बड़ा साइनबोर्ड विजिबिलिटी बढ़ाता है। स्टेशन 24×7 खुला हो और बेसिक सुविधाएँ मौजूद हों, तो ग्राहक बार-बार आते हैं और दूसरों को भी आपके स्टेशन की सिफारिश करते हैं।
निष्कर्ष
इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का बिजनेस अभी बढ़ती हुई चरण पर है। अभी के टाइम पर ईवी चार्जिंग स्टेशन का बिजनेस शुरू करना एक अच्छा फैसला हो सकता है क्योंकि चार्जिंग स्टेशन की मांग लगातार बढ़ती ही जा रही है क्योंकि इलेक्ट्रिक वाहन भी लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में हर 20 से 25 किमी पर एक चार्जिंग स्टेशन हो और 30% वाहन इलेक्ट्रिक हों। ऐसे में टाटा चार्जिंग स्टेशन डीलरशिप के साथ बिजनेस शुरू करना एक अच्छा विकल्प है। यह सिर्फ आय के लिए अच्छी स्रोत ही नहीं बल्कि स्वच्छ भारत मिशन का हिस्सा बन जाते हैं सही प्लानिंग, अच्छी लोकेशन और अच्छी स्पेस के साथ यह आपके लिए एक अच्छे आय का स्रोत बन सकता है।
FAQ
क्या आम आदमी टाटा चार्जिंग स्टेशन डीलरशिप ले सकता है?
हाँ, आम आदमी टाटा चार्जिंग स्टेशन डीलरशिप के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन फ्रेंचाइजी मिलना तय नहीं होता। टाटा पावर आवेदन के बाद आपकी लोकेशन, बिजली कनेक्शन, पार्किंग स्पेस और EV ट्रैफिक का मूल्यांकन करती है। अगर आपकी जगह कंपनी के मानकों पर खरी उतरती है, तभी आगे की प्रक्रिया शुरू होती है; अन्यथा आवेदन अस्वीकार भी किया जा सकता है।
क्या टाटा पावर EV चार्जिंग स्टेशन की कमाई फिक्स होती है?
नहीं, कमाई फिक्स नहीं होती। आपकी कमाई पूरी तरह लोकेशन, रोज़ आने वाली EV की संख्या और चार्जर के प्रकार (AC या DC) पर निर्भर करती है। हाईवे और ज्यादा EV ट्रैफिक वाली जगहों पर कमाई ज्यादा होती है, जबकि कम ट्रैफिक वाली जगहों पर कम।
क्या बिना अपनी जमीन के टाटा पावर EV चार्जिंग स्टेशन लगाया जा सकता है?
हाँ, लगाया जा सकता है। अगर आपके पास खुद की जमीन नहीं है, तो आप लॉन्ग-टर्म लीज पर ली गई जमीन पर भी चार्जिंग स्टेशन लगा सकते हैं। लेकिन जमीन कानूनी रूप से सही होनी चाहिए और कम से कम 5–10 साल की लीज होनी जरूरी होती है।
अस्वीकरण
इस पोस्ट में दी गई जानकारी केवल सामान्य और शैक्षिक उद्देश्य के लिए है। वास्तविक लागत, कमाई और प्रक्रिया लोकेशन और कंपनी की नीति के अनुसार अलग हो सकती है। निवेश करने से पहले आधिकारिक स्रोत और नियम-शर्तें जरूर जांचें। इस पोस्ट को कानूनी या वित्तीय सलाह के रूप में न लें।