जब भी लोग इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की सोचते हैं, तो उनके मन में टाटा नेक्सन ईवी का ख्याल आता है। लेकिन लोग खरीदने से पहले जानना चाहते हैं कि टाटा नेक्सन ईवी रेंज वास्तव में कितनी है। कंपनी एक आंकड़ा बताती है, लेकिन असली रेंज मायने रखती है कि रोजमर्रा की ड्राइविंग में गाड़ी कितनी दूरी तय करती है। सिर्फ ARAI रेंज देखकर फैसला लेना सही नहीं है, बल्कि रियल रेंज को समझकर फैसला लेना समझदारी है।
तो इस लेख में हम जानेंगे नेक्सों ईवी की रियल रेंज, ARAI रेंज, रियल वर्ल्ड प्रदर्शन, बैटरी क्षमता, चार्जिंग समय और प्रति किमी खर्च तक ताकि आप डाटा के आधार पर सही निर्णय ले सकें और बाद की समस्या से बच सकें।
Table of Contents
टाटा नेक्सन ईवी का संक्षिप्त परिचय
टाटा नेक्सन ईवी भारत में सबसे लोकप्रिय SUV में से एक है। जब भी कोई व्यक्ति टाटा नेक्सन ईवी खरीदने के बारे में सोचता है, उसके मन में यह ख्याल आता है कि टाटा नेक्सन ईवी रेंज किमी कितनी मिलती है? इसकी रेंज बेहतर होने के कारण यह कार शहरी और हाईवे दोनों के उपयोग के लिए जानी जाती है। यह SUV उन लोगों के लिए ठीक है जो पेट्रोल-डीजल गाड़ियों से ईवी में शिफ्ट होना चाहते हैं। मजबूत बिल्ड क्वालिटी, सेफ्टी फीचर्स और आधुनिक टेक्नोलॉजी इसे फैमिली कार के रूप में भी आकर्षक बनाते हैं। भारत में इसकी मजबूत पकड़ का कारण भरोसेमंद ब्रांड और संतुलित रेंज है।
टाटा नेक्सन ईवी रेंज किमी कितनी है? (ARAI क्लेम)
कंपनी के अनुसार टाटा नेक्सन ईवी रेंज वेरिएंट्स के अनुसार अलग-अलग है। 45 kWh (लॉन्ग-रेंज) वेरिएंट में ARAI टेस्टिंग के अनुसार 489 किलोमीटर बताई गई है, जबकि 30 kWh (मिड-रेंज) वेरिएंट में 325 किलोमीटर बताई गई है। लेकिन यह रेंज नियंत्रित परिस्थितियों में चेक की गई होती है जहाँ स्पीड, तापमान और ड्राइविंग पैटर्न आदर्श होते हैं। इसलिए ARAI रेंज वास्तविक रेंज से मेल नहीं खाती है। ग्राहकों को यह समझना जरूरी है कि ARAI रेंज और वास्तविक में क्या फर्क है।

ARAI रेंज और रियल वर्ल्ड रेंज में अंतर
ARAI रेंज लैब टेस्टिंग के दौरान मापी जाती है, जहाँ कार को एक निर्धारित स्पीड और नियंत्रित वातावरण में चलाया जाता है। वहीं रियल वर्ल्ड ड्राइविंग में ट्रैफिक, ब्रेकिंग, AC उपयोग और स्पीड का बड़ा असर पड़ता है। इसी वजह से वास्तविक परिस्थिति में रेंज कम मिलती है। उदाहरण के लिए, हाईवे पर 100–110 km/h की स्पीड पर चलाने से बैटरी तेजी से डिस्चार्ज होती है। इसीलिए खरीदने से पहले रियल वर्ल्ड रेंज को समझना जरूरी है।
टाटा नेक्सन ईवी रियल वर्ल्ड रेंज कितनी मिलती है?
वास्तविक उपयोग में टाटा नेक्सन ईवी का माइलेज शहर में लगभग लॉन्ग रेंज वेरिएंट में 350–370 तक मिल सकता है। हाईवे पर यह रेंज और भी कम हो सकती है। वहीं मिड रेंज वेरिएंट में लगभग 200-230 किमी की रेंज मिलती है। लेकिन यह आंकड़ा पूरी तरह ड्राइविंग स्टाइल पर निर्भर करता है। यदि आप स्मूथ ड्राइव करते हैं, अचानक एक्सीलरेशन से बचते हैं, और रिजनरेटिव ब्रेकिंग का सही उपयोग करते हैं, तो रेंज बेहतर मिलती है।
किन परिस्थितियों में रेंज कम हो जाती है?
- लगातार हाई स्पीड पर ड्राइविंग
- फुल लोड के साथ पहाड़ी रास्ते
- AC और हीटर का लगातार उपयोग
- बार-बार तेज एक्सीलरेशन
इन परिस्थितियों में बैटरी अधिक ऊर्जा खर्च करती है। खासकर गर्मी और सर्दी के मौसम में बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे रेंज प्रभावित होती है।
किन परिस्थितियों में रेंज बेहतर मिलती है?
- इको मोड का उपयोग
- स्मूथ एक्सीलरेशन और ब्रेकिंग
- रिजनरेटिव ब्रेकिंग का अधिकतम उपयोग
- टायर प्रेशर सही रखना
इन बातों को ध्यान में रखकर अगर आप ड्राइविंग करते हैं तो 5–10% तक रेंज में बढ़ोतरी मिल सकती है। यह छोटा सुधार लंबे समय में काफी अंतर पैदा करता है।
बैटरी कैपेसिटी और टेक्नोलॉजी
टाटा नेक्सन ईवी में लिथियम आयन की बैटरी दी गई है। लॉन्ग रेंज वेरिएंट में 45 kWh बैटरी पैक दिया गया है, और मीडियम रेंज वेरिएंट में 30 kWh की बैटरी मिलती है। 45 kWh बैटरी की वारंटी 15 साल या असीमित किलोमीटर के लिए है। वहीं, 30 kWh वेरिएंट के लिए 8 साल या 160,000 किमी तक की वारंटी दी जाती है। यह भरोसा देता है कि नेक्सन ईवी रेंज लंबे समय तक स्थिर बनी रहेगी। बैटरी पैक IP67 रेटेड है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।
बैटरी वेरिएंट तुलना (MR vs LR)
दोनों वेरिएंट में मुख्य अंतर बैटरी साइज और रेंज का है।
- MR: लगभग 325 किमी ARAI रेंज
- LR: लगभग 489 किमी ARAI रेंज
- LR में अधिक पावर और टॉर्क
अगर आपकी ड्राइविंग 40 से 60 किमी तक सीमित है, तो मिड-रेंज वेरिएंट आपके लिए पर्याप्त है, लेकिन लंबी दूरी की यात्रा के लिए लॉन्ग-रेंज वेरिएंट बेहतर विकल्प है।
चार्जिंग टाइम और चार्जिंग विकल्प
टाटा नेक्सन ईवी चार्जिंग टाइम चार्जर के प्रकार और बैटरी क्षमता पर निर्भर करता है। आमतौर पर घर पर 3.3 kW के चार्जर से लगभग 11 से 15 घंटे में 10% से 100% तक हो जाता है। वहीं 7.2 kW के चार्जर से चार्ज करने में लगभग 5 से 7 घंटे लगते हैं। DC फास्ट चार्जर से 0 से 80% तक होने में 55 से 60 मिनट का समय लगता है।
घर पर चार्ज करने की लागत
अगर घरेलू बिजली ₹8 प्रति यूनिट है तो 45 kWh बैटरी को फुल चार्ज करने में लगभग ₹360–400 तक का लागत आता है। इस लागत में नेक्सन ईवी 300 किमी तक चल सकती है यानी प्रति किलोमीटर लागत ₹1 से भी काम पड़ता है जो पेट्रोल कार के मुकाबले काफी सस्ती है।
टाटा नेक्सन ईवी की पावर और परफॉर्मेंस
टाटा नेक्सन ईवी लॉन्ग रेंज वेरिएंट में लगभग 143 PS पावर और 215 Nm टॉर्क मिलता है। इसे 0 से 100 km/h स्पीड पकड़ने में 8 से 9 सेकंड लगते हैं। ड्राइव मोड—इको, सिटी और स्पोर्ट—अलग-अलग अनुभव देते हैं। स्पोर्ट मोड में पावर ज्यादा मिलती है, लेकिन टाटा नेक्सन ईवी रेंज किमी थोड़ी कम हो सकती है। इसलिए जरूरत के अनुसार मोड चुनना समझदारी है।
रेंज बढ़ाने के प्रैक्टिकल टिप्स
- इको मोड में ड्राइव करें
- अचानक ब्रेकिंग से बचें
- टायर प्रेशर नियमित जांचें
- बैटरी को 20% से नीचे बार-बार न जाने दें
ये छोटे कदम लंबे समय में बैटरी हेल्थ और रेंज दोनों को बेहतर रखते हैं।
पेट्रोल Nexon vs नेक्सन ईवी रेंज तुलना
अगर नेक्सन 15 से 17 km/l माइलेज देती है और पेट्रोल ₹100 प्रति लीटर है, तो प्रति किमी खर्च लगभग ₹6–7 पड़ता है। वहीं टाटा नेक्सन ईवी को 1 किमी चलाने का खर्च लगभग ₹1 के आस-पास होता है। लंबी अवधि में मेंटेनेंस और फ्यूल बचत EV को अधिक किफायती बनाती है।
टाटा नेक्सन ईवी किन लोगों के लिए सही है?
- जो रोज 40–70 किमी ड्राइव करते हैं
- शहर में अधिक उपयोग करते हैं
- फ्यूल खर्च कम करना चाहते हैं
- टेक्नोलॉजी और साइलेंट ड्राइव पसंद करते हैं
निष्कर्ष
अगर आपकी रोजाना ड्राइविंग 40–70 किमी तक सीमित है और घर या ऑफिस पर चार्जिंग की सुविधा है, तो टाटा नेक्सन ईवी रेंज आपके लिए व्यवहारिक और कीफायती साबित हो सकती है। लॉन्ग रेंज वेरिएंट वास्तविक परिस्थितियों में 350–370 किलोमीटर रेंज देता है, जो ज्यादातर शहर के उपयोग के लिए ठीक है।
अगर आप बिना प्लानिंग लंबी यात्रा करते हैं और पब्लिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर नहीं रहना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपनी जरूरतों को समझें। ईवी सिर्फ ट्रेंड देखकर नहीं कर खरीदें, बल्कि अपनी जरूरत और सही गणित को समझें। अगर सही से टाटा नेक्सन ईवी को इस्तेमाल किया जाए तो फ्यूल के साथ-साथ कम मेंटेनेंस का मजबूत फायदा मिलता है।
FAQ
फुल चार्ज में टाटा नेक्सन ईवी रेंज वास्तव में कितनी मिलती है?
ARAI के अनुसार रेंज ज्यादा बताई जाती है, लेकिन वास्तविक उपयोग में Long Range वेरिएंट लगभग 350–370 किमी तक चल सकता है। यह ड्राइविंग स्टाइल, रोड कंडीशन और मौसम पर निर्भर करता है। इसलिए टाटा नेक्सन ईवी रेंज किमी को समझते समय हमेशा रियल वर्ल्ड डेटा देखें, सिर्फ कंपनी के दावे पर भरोसा न करें।
क्या AC चलाने से टाटा नेक्सन ईवी रेंज किमी पर असर पड़ता है?
हाँ, AC और क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम बैटरी से सीधा पावर लेते हैं। लगातार AC उपयोग करने से रेंज 5–8% तक कम हो सकती है। हालांकि आधुनिक EV में सिस्टम काफी ऑप्टिमाइज़्ड होता है। यदि आप इको मोड में AC का सीमित उपयोग करें, तो टाटा नेक्सन ईवी रेंज पर प्रभाव कम पड़ेगा।
टाटा नेक्सन ईवी रेंज सर्दियों में कम क्यों हो जाती है?
सर्दियों में बैटरी की केमिकल एफिशिएंसी कम हो जाती है, जिससे ऊर्जा आउटपुट घटता है। ठंड में केबिन हीटर भी ज्यादा पावर लेता है। इन कारणों से टाटा नेक्सन ईवी रेंज किमी लगभग 5–10% तक कम हो सकती है। यदि प्री-कंडीशनिंग फीचर का उपयोग करें और गाड़ी को बहुत ठंड में लंबे समय तक पार्क न रखें, तो असर कम किया जा सकता है।