हर टाटा नेक्सन ईवी यूजर या टाटा नेक्सन ईवी खरीदने वालों का सबसे बड़ा सवाल होता है, ‘टाटा नेक्सन ईवी चार्जिंग टाइम कितना है?’ बहुत सारे लोग नेक्सन ईवी सिर्फ उसकी रेंज देखकर खरीद लेते हैं और चार्जिंग टाइम को नजरअंदाज कर देते हैं। इसी कारण उन्हें बाद में परेशानियों का सामना करना पड़ता है क्योंकि ईवी पेट्रोल कार जैसी नहीं होती है, बल्कि इसमें सही चार्जिंग जानकारी और प्लानिंग जरूरी होती है।
इसलिए इस लेख में आप जानेंगे कि टाटा नेक्सन ईवी की चार्जिंग टाइम क्या है। होम चार्जर और फास्ट चार्जर दोनों के हिसाब से साफ और व्यवहारिक तरीके से समझेंगे और भी कुछ टिप्स जिसकी मदद से आप अपने ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बना सकते हैं और बिना किसी भ्रम के फैसला सोच समझकर ले सकते हैं।
Table of Contents
टाटा नेक्सन ईवी में चार्जिंग टाइम जानना क्यों जरूरी है?
चार्जिंग टाइम जानना इसलिए जरूरी हो जाता है क्योंकि यही तय करता है कि टाटा नेक्सन आपकी लाइफस्टाइल में फिट बैठेगा या नहीं। बिना सोचे समझे अगर आप ईवी ले लेते हैं और फिर बाद में पता चलता है कि इसकी रूटीन आपसे मेल ही नहीं खाती है, तो गाड़ी अच्छी होने के बावजूद भी अनुभव खराब हो जाता है। चार्जिंग टाइम सीधे आपके डेली रनिंग, घर की बिजली व्यवस्था और पब्लिक चार्जिंग पर निर्भर करता है। इसलिए इसे नजरअंदाज करना एक आधा-अधूरा फैसला है।
टाटा नेक्सन ईवी के बैटरी वेरिएंट और उनकी क्षमता
टाटा नेक्सन ईवी अलग-अलग वेरिएंट में आती है, और इसे समझना जरूरी है क्योंकि हर वेरिएंट की बैटरी क्षमता अलग-अलग होती है। बैटरी क्षमता जितनी ज्यादा होगी, चार्जिंग उतनी ही तेज होगी। अक्सर लोग रेंज देखकर ईवी खरीद लेते हैं और चार्जिंग टाइम को नजर नजरअंदाज कर देते हैं। यही कारण है कि उन्हें बाद में चार्जिंग टाइम की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए सही निर्णय के लिए आपको पहले यह समझना जरूरी है कि कौन सा बैटरी वेरिएंट आपके लिए व्यवहारिक है।
Nexon EV Medium Range (MR) बैटरी डिटेल
Nexon EV MR (मिड रेंज) में बैटरी किलोवाट 30 kWh की होती है। जिसे खास तौर पर शहरी उपयोग के लिए बनाया गया है। इस बैटरी का फायदा यह है कि यह अपेक्षाकृत कम समय में चार्ज हो जाती है। इसे रोजमर्रा के उपयोग के लिए रेंज के हिसाब से सही है। अगर आपकी ड्राइविंग रेंज सीमित है और आप रात में गाड़ी घर पर चार्ज कर सकते हैं। तो यह वेरिएंट आपके लिए सुविधाजनक है।
Nexon EV Long Range (LR) बैटरी डिटेल
Nexon EV LR (लॉन्ग रेंज) वेरिएंट में 40.5 kWh मिल जाती है। यह लंबी दूरी तय करने वालों के लिए सही विकल्प है, लेकिन इसको चार्ज करने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है। लेकिन बहुत सारे लोग सिर्फ रेंज देखकर LR वेरिएंट खरीद लेते हैं और उन्हें बाद में पता चलता है कि उनकी ड्राइविंग पैटर्न LR वेरिएंट की मांग नहीं करती है। इसलिए चार्जिंग टाइम उन्हें बोझ लगने लगती है।
Nexon EV 45 kWh बैटरी डिटेल
Nexon EV का 45 kWh बैटरी पैक यह उन्हीं यूजर्स के लिए ठीक है जिनकी ड्राइविंग सिर्फ शहर तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें एक अच्छी रेंज भी चाहिए। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह हर ईवी यूजर के लिए ठीक हो क्योंकि बैटरी साइज का सीधा असर चार्जिंग टाइम पर पड़ता है और इसके लिए खासकर होम चार्जर में 7.2 kW होम चार्जर या भरोसेमंद DC फास्ट चार्जिंग की सुविधा नहीं है, तब जाकर 45 kWh बैटरी योजना के लिए सुविधाजनक हो सकती है। यह वेरिएंट सिर्फ उन लोगों के लिए सही है जो वाकई लंबी दूरी तय करते हैं, न कि सिर्फ रेंज की लालच।
टाटा नेक्सन ईवी चार्जिंग के प्रकार
टाटा नेक्सन ईवी चार्जिंग टाइम इस चीज पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार के चार्जर का उपयोग करते हैं। ईवी चार्जर मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं: AC और DC। दोनों का उपयोग और सुविधा अलग-अलग है, इसलिए सही उपयोग को समझना जरूरी है, जिसमें दोनों का संतुलन हो।
AC चार्जिंग क्या होती है?
AC चार्जिंग वह प्रक्रिया है जिसमें आप अपनी Nexon EV को घर, ऑफिस या सोसाइटी में लगे चार्जर से चार्ज करते हैं। यह सबसे सुरक्षित और बजट-फ्रेंडली तरीका है। हालांकि इसमें समय ज्यादा लगता है, लेकिन यह रोजमर्रा के उपयोग के लिए सही विकल्प है। आप अपनी Nexon EV को रात भर चार्ज कर सकते हैं और सुबह में गाड़ी को पूरी तरह तैयार पाएंगे।

DC फास्ट चार्जिंग क्या होती है?
DC फास्ट चार्जर का उपयोग मुख्य रूप से लंबी यात्रा, इमरजेंसी या समय की कमी के दौरान किया जाता है। DC फास्ट चार्जिंग सीधा डायरेक्ट करंट देती है; इससे ईवी तेज चार्ज होती है। लेकिन इसका उपयोग हमेशा सही नहीं माना जाता है क्योंकि इस चार्जिंग से बैटरी पर ज्यादा दबाव पड़ता है और बैटरी लाइफ कम होने लगती है। इसलिए इसे सुविधा समझना चाहिए, आदत नहीं।
होम चार्जर से टाटा नेक्सन ईवी चार्जिंग टाइम
होम चार्जर Nexon EV के लिए सबसे सुरक्षित और किफायती है, लेकिन होम चार्जर में भी चार्जर की क्षमता अलग-अलग होती है और यही क्षमता चार्जिंग टाइम डिसाइड करती है। अक्सर लोगों को यह चीज पता नहीं होती है, फिर वह चार्जिंग स्लो होने की समस्या से जूझते हैं।
होम AC चार्जर से चार्जिंग टाइम
| बैटरी क्षमता (kWh) | 3.3 kW AC चार्जर | 7.2 kW AC चार्जर |
| 30 kWh (MR) | 8-9 घंटे | 5–6 घंटे |
| 40.5 kWh (LR) | 9-10 घंटे | 5–6 घंटे |
| 45 kWh | 10-12 घंटे | 6–7 घंटे |
DC फास्ट चार्जर से चार्जिंग टाइम (10–80%)
| बैटरी क्षमता (kWh) | 60 kW DC चार्जर | 50 kW DC चार्जर |
| 30 kWh (MR) | 55–60 मिनट | 55–60 मिनट |
| 40.5 kWh (LR) | 50-56 मिनट | 50–60 मिनट |
| 45 kWh | 40–45 मिनट | 55–60 मिनट |
रियल लाइफ में चार्जिंग टाइम ज्यादा क्यों लग सकता है?
कंपनी के द्वारा बताए गए चार्जिंग टाइम आदर्श परिस्थितियों पर आधारित होते हैं। असल में चार्जिंग स्पीड को कई चीजें प्रभावित करती हैं, जैसे मौसम, पावर सप्लाई और बैटरी कंडीशन जैसी चीजें भी चार्जिंग टाइम को बढ़ा सकती हैं। यही वजह है कि हर ईवी यूजर का अनुभव थोड़ा अलग होता है।
बैटरी तापमान का असर
बहुत ज्यादा गर्मी या ठंडी में बैटरी की चार्जिंग स्पीड स्लो हो जाती है। भारत में गर्मियों के दौरान यह आम समस्या है, इसलिए Nexon EV की बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम खुद चार्जिंग को स्लो कर देती है ताकि बाकी बैटरी सुरक्षित रहे।
चार्जिंग प्रतिशत का प्रभाव
बैटरी का चार्जिंग लेवल भी स्पीड को प्रभावित करता है। 80% के बाद चार्जिंग स्पीड स्लो हो जाती है; यही कारण है कि आखिरी 20% चार्ज होने में असामान्य रूप से ज्यादा समय लगता है।
पावर सप्लाई और चार्जर की गुणवत्ता
अगर घर की बिजली स्थिर नहीं है या फिर चार्जर तय मानकों के अनुसार नहीं है, तो फिर चार्जिंग में समय लग सकता है। यह एक तकनीकी समस्या होती है, लेकिन यूजर इसे गाड़ी की समस्या समझ लेते हैं।
टाटा नेक्सन ईवी चार्जिंग टाइम बनाम पेट्रोल भरवाने का समय
पेट्रोल कार में पेट्रोल भरने में कुछ मिनटों का समय लगता है, जबकि ईवी चार्जिंग में कई घंटे लगते हैं। लेकिन यह तुलना अधूरी है। आपको पेट्रोल भराने के लिए बार-बार पेट्रोल पंप पर जाना पड़ता है, लेकिन ईवी ज्यादातर रोज घर पर चार्ज हो जाती है। इसलिए आपको दोनों के बीच अंतर को समझना जरूरी है। अगर आप इस फर्क को नहीं समझते, तो EV आपके लिए नहीं है।
टाटा नेक्सन ईवी चार्जिंग की लागत और समय का संबंध
ईवी चार्जिंग लागत और टाइम आपस में जुड़े होते हैं। घर पर चार्ज करते हैं तो सस्ती पड़ती है लेकिन चार्जिंग धीमी होती है, जबकि फास्ट चार्जिंग तेज होती है लेकिन महंगी होती है। इसलिए सही उपयोग वही है जिसमें दोनों ही संतुलित हों।
घर पर चार्ज करने का खर्च
Nexon EV को घर पर चार्ज करने पर प्रति किलोमीटर खर्च पेट्रोल कार की तुलना में काफी कम होता है क्योंकि घरेलू बिजली यूनिट ₹7-₹9 या उससे भी कम होती है; यही ईवी का सबसे बड़ा फायदा है।
पब्लिक फास्ट चार्जिंग की लागत
पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर DC फास्ट चार्जिंग करने से लागत बढ़ जाती है। इसकी कीमत लगभग ₹15-₹25 प्रति बिजली यूनिट होती है। इसे रोजमर्रा के लिए इस्तेमाल करना सही विकल्प नहीं है।
भारत में टाटा नेक्सन ईवी के लिए पब्लिक चार्जिंग नेटवर्क
भारत में ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर लगातार बढ़ रही है, लेकिन यह अभी भी पूरी तरह समान नहीं हुई है। बड़े शहरों में स्थिति बेहतर है, लेकिन अभी भी छोटे शहरों में योजना बनाकर चलाना जरूरी है जब तक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग केंद्र का विकास नहीं होता है।
टाटा नेक्सन ईवी चार्जिंग टाइम कम करने के practical टिप्स
- जरूरत के अनुसार सही पावर का होम चार्जर चुनें
- रोज़ 100% चार्ज करने से बचें
- फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल सिर्फ सफर में करें
क्या टाटा नेक्सन ईवी लंबी यात्रा के लिए सही है?
सही चार्जिंग प्लानिंग और स्टॉप के साथ Nexon EV से लंबी यात्रा ठीक है। बिना योजना के निकलना और फिर चार्जिंग का दोष देना गलत है।
निष्कर्ष
टाटा नेक्सन ईवी चार्जिंग टाइम: यह कोई कमी नहीं है बल्कि एक इलेक्ट्रिक कार की टेक्नोलॉजी और वास्तविकता है। अगर आप इसे पेट्रोल-डीजल गाड़ी जैसी चलाने की सोचते हैं, तो निराशा का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि ईवी कार को चार्जिंग में समय लगता ही है, इसलिए अगर आप अपने ड्राइविंग पैटर्न को समझकर घर पर चार्जिंग की सुविधा है या फिर उपलब्ध कराते हैं, तो टाटा नेक्सन ईवी भी आपके लिए बिल्कुल व्यवहारिक हो सकती है।
अच्छी रेंज और सुरक्षित चार्जिंग के लिए सही चार्जर का चुनाव, 80 प्रतिशत चार्जिंग आदत और फास्ट चार्जिंग का सीमित उपयोग – ये तीन बातें आपके ड्राइविंग अनुभव को और भी बेहतर बनाएगी। इसलिए फैसला भावनाओं से नहीं बल्कि अपने ड्राइविंग पैटर्न के हिसाब से लें, तभी यह कार आपके लिए सही साबित होगी।
FAQ
टाटा नेक्सन ईवी चार्जिंग टाइम कितना होता है?
टाटा नेक्सन ईवी चार्जिंग टाइम चार्जर और बैटरी वेरिएंट पर निर्भर करता है। 3.3 kW होम चार्जर से Nexon EV को फुल चार्ज होने में 9 से 14 घंटे तक लग सकते हैं। वहीं DC फास्ट चार्जर से 0 से 80 प्रतिशत चार्ज लगभग 50 से 60 मिनट में हो जाता है।
क्या फास्ट चार्जर से टाटा नेक्सन ईवी चार्जिंग टाइम कम हो जाता है?
हाँ, DC फास्ट चार्जर से टाटा नेक्सन ईवी चार्जिंग टाइम काफी कम हो जाता है। जहां होम चार्जर में कई घंटे लगते हैं, वहीं फास्ट चार्जर से एक घंटे से कम समय में 80 प्रतिशत तक चार्ज मिल जाता है। हालांकि इसे रोज़ाना इस्तेमाल करना सही नहीं है।
क्या रोज़ 100% चार्ज करने से टाटा नेक्सन ईवी की बैटरी खराब होती है?
रोज़ 100% चार्ज करने से टाटा नेक्सन ईवी की बैटरी की उम्र कम हो सकती है। बेहतर बैटरी हेल्थ के लिए 20 से 80 प्रतिशत चार्जिंग रेंज को सुरक्षित माना जाता है। 100% चार्ज सिर्फ लंबी यात्रा से पहले ही करना चाहिए।