घरेलू ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना कैसे करें? पूरा सेटअप गाइड 2026

परिचय

इलेक्ट्रिक व्हीकल की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर बहुत सारे लोग घर पर ही चार्जिंग सेटअप करना चाहते हैं। घरेलू ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना घर पर करना आपके लिए फायदेमंद है क्योंकि बाहर जाने की जरूरत नहीं होती बल्कि सुरक्षित और कम लागत में आपकी EV चार्ज हो जाती है। तो ऐसे में यदि आप भी अपना चार्जिंग सेटअप घर पर ही करना चाहते हैं तो आज के इस लेख में आप जानेंगे कैसे आप आसानी से घर पर चार्जिंग सेटअप कर सकते हैं, क्या लागत है और पूरा सेटअप कैसे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं।

Table of Contents

घर पर EV चार्जिंग स्टेशन लगाने से पहले क्या जांचना जरूरी है?

घर पर ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने से पहले कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। सबसे पहले यह देखें कि आपके घर में सिंगल-फेज या थ्री-फेज बिजली कनेक्शन है। इसके बाद मौजूदा बिजली लोड को समझें क्योंकि ईवी चार्जर अधिक पावर खपत करता है। इसके अलावा, यह भी जांचना जरूरी है कि आपके पास सुरक्षित पार्किंग की जगह है या नहीं ताकि चार्जर को धूप और बारिश से बचाया जा सके। इन सारी चीजों को जांचने के बाद आप सेटअप करा सकते हैं। अगर शुरुआती जांच सही नहीं हुई तो बाद में चार्जिंग की समस्या या सुरक्षा जोखिम हो सकता है।

घरेलू ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने की शुरुआती तैयारी

घरेलू ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना के लिए सबसे पहले अहम काम है बिजली लोड का आकलन। आमतौर पर घर में 2kW–5kW का कनेक्शन होता है; बेहतर चार्जिंग के लिए 3kW–7kW की आवश्यकता होती है, इसलिए चार्जर खरीदने से पहले किसी बेहतर इलेक्ट्रीशियन से बिजली लोड जांच कराना जरूरी है ताकि यह कंफर्म हो सके कि आपका घरेलू कनेक्शन ईवी चार्जर को सुरक्षित रूप से सपोर्ट कर पाए।

Single Phase और Three Phase में EV चार्जर लगाने का अंतर

सिंगल-फेस बिजली कनेक्शन वाले घरों में आमतौर पर 3.3kW AC चार्जर लगाए जाते हैं जो ईवी को स्लो लेकिन सुरक्षित चार्ज करते हैं। हालांकि, 7.4kW AC चार्ज भी लगाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए थ्री-फेस कनेक्शन ठीक रहता है। इसमें चार्जिंग समय भी कम लगता है, इसलिए चार्जर लगाने से पहले यह समझना जरूरी है कि आपके घर में कौन सा बिजली कनेक्शन मौजूद है।

फ्लैट या सोसायटी में EV चार्जिंग स्टेशन कैसे लगाएं?

अगर आप फ्लैट या सोसाइटी में रहते हैं, तो ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने से पहले आपको सोसाइटी से अनुमति (NOC) लेना जरूरी हो सकता है। अधिकतर मामलों में चार्जर को आपके निजी मीटर से कनेक्ट किया जाता है ताकि बिजली बिल अलग से आए। कुछ सोसाइटी में अलग से मीटर लगाने की अनुमति दी जाती है। सही प्रक्रिया अपनाने से भविष्य में किसी तरह का विवाद नहीं होता है।

घरेलू ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना

घरेलू EV चार्जर लगाने के लिए जरूरी उपकरण और सेटअप

घरेलू ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना के लिए जरूरी इलेक्ट्रिकल तैयारी

जब आप घरेलू चार्जिंग स्टेशन के लिए स्थापना कराते हैं तो घर की वायरिंग और सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है।

चार्जर लगाने से पहले इन चीज़ों की जरूरत होती है:

  • सही क्वालिटी और सही gauge की वायरिंग
  • MCB + RCCB (सुरक्षा उपकरण)
  • Proper earthing
  • चार्जर लगाने के लिए सुरक्षित और सूखी जगह

यानी चार्जिंग की लोकेशन ऐसी जगह होनी चाहिए जहां पानी और नमी ना पहुंचे।

सही घरेलू EV चार्जर कैसे चुनें?

घरेलू चार्जिंग स्टेशन के लिए केवल AC चार्जर का उपयोग किया जा सकता है। DC फास्ट चार्जर घर पर नहीं लगाया जा सकता है क्योंकि इसके लिए ज्यादा पावर और ज्यादा बिजली लोड की आवश्यकता होती है जो कि घर पर नहीं उपलब्ध होती है।

3.3kW AC: यह चार्जर घर के लिए सही और उपयोगी विकल्प है। इससे ईवी को चार्ज होने में लगभग 5 से 9 घंटे का समय लगता है। अगर आपको थोड़ी तेज चार्जिंग चाहिए तो इसके लिए 7.4kW के AC चार्जर का प्रयोग कर सकते हैं।

Portable chargers भी उपलब्ध हैं, लेकिन wall-mounted chargers ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद होते हैं।

घर के लिए कौन-सा EV चार्जर सबसे सही होता है?

आमतौर पर घर पर AC चार्जर ही उपयोग किए जाते हैं क्योंकि DC फास्ट चार्जर के लिए हाई पावर बिजली लोड की आवश्यकता होती है, जो सामान्य घरेलू बिजली कनेक्शन में उपलब्ध नहीं होता है। अगर आपके घर में सिंगल-फेस कनेक्शन है तो 3.3kW एसी चार्जर रोजमर्रा के उपयोग के लिए पर्याप्त और सुरक्षित है। वहीं फास्ट चार्जिंग के लिए 7.4kW एसी बेहतर है, लेकिन इसके लिए हाई लोड या 3-फेस कनेक्शन की आवश्यकता हो सकती है।

चार्जर इंस्टॉल करने की प्रक्रिया

Load Inspection: इसके लिए इलेक्ट्रिशियन आपके घर की मीटर, वायरिंग और लोड की जांच करता है। ताकि ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना सही तरीके से हो सके।

Wiring & Safety Setup: ईवी चार्जर इंस्टॉल करते समय बिजली की लाइन को लोड के अनुसार तैयार किया जाता है। चार्जिंग यूनिट के लिए अलग सर्किट और MCB लगाया जाता है। इससे ओवरलोड या फॉल्ट की स्थिति में सिस्टम सुरक्षित रहता है।

Charger Mounting: चार्जर को दीवार पर मजबूत तरीके से फिट किया जाता है और इसके लिए पानी और धूप से सुरक्षित जगह चाहिए।

Power Connection & Testing: चार्जर को मेन सप्लाई से कनेक्ट करने के बाद उसकी कार्यक्षमता की जांच की जाती है। इस प्रक्रिया में सभी आवश्यक सुरक्षा और परफॉर्मेंस से जुड़े बिंदुओं को परखा जाता है।

  • ऐप से चार्जर कनेक्शन
  • चार्जिंग स्पीड चेक
  • earthing टेस्ट
  • पहली बार वाहन को लगाकर चार्जिंग टेस्ट

घरेलू ईवी चार्जर के लिए मीटर और बिजली विभाग के नियम

घरेलू ईवी चार्जर लगाने के लिए कोई परमिशन की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन यदि आपकी मौजूदा बिजली कनेक्शन का लोड कम हो, तो आपको बिजली विभाग में लोड बढ़ाने का अनुरोध देना पड़ता है। यह प्रक्रिया बिल्कुल आसान होती है और कुछ ही दिनों में पूरी हो जाती है।

घरेलू ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की लागत

सही तरीके से घरेलू ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना करने के लिए कोई ज्यादा खर्च नहीं आते हैं। लागत मुख्य रूप से तीन चीजों पर निर्भर करती है।

  • 3.3 kW चार्जर: ₹15,000 – ₹25,000
  • 7.4 kW चार्जर: ₹30,000 – ₹60,000
  • Installation charges: ₹2,000 से ₹10,000
  • Wiring और Earthing: ₹6,000 – ₹10,000

कुल मिलाकर लगभग घर की चार्जिंग स्टेशन ₹30,000–₹50,000 में तैयार हो जाती है।

ईवी चार्जर इंस्टॉलेशन में Earthing क्यों सबसे जरूरी है?

घरेलू ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना के लिए Earthing ईवी चार्जिंग स्टेशन की सुरक्षा की रीढ़ होती है। कमजोरी या गलत earthing से शॉर्ट सर्किट और आग लगने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए चार्ज लगाने से पहले मजबूत अर्थिंग करना अनिवार्य होता है। अच्छी अर्थिंग चार्जर और वाहन दोनों की उम्र बढ़ाती है।

घरेलू ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना किससे कराएं?

घरेलू ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना हमेशा किसी पेशेवर और लाइसेंस प्राप्त इलेक्ट्रीशियन से करनी चाहिए ताकि सुरक्षा और वारंटी दोनों ठीक रहें।

सही इंस्टॉलर कौन है?

  • कंपनी का Certified Technicianसबसे सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प।
  • Licensed Electrician (जिसे EV setup का अनुभव हो)जो EV load, wiring और MCB सही तरह से सेट कर सके।
  • Charging कंपनी की Installation ServiceTata Power, Exicom, Ather जैसी कंपनियाँ home installation देती हैं।

किससे न कराएं?

  • Normal electrician
  • Uncertified इंस्टॉलर
  • सस्ती लेकिन गलत wiring करने वाले लोग

घर पर EV चार्जर लगाते समय सुरक्षा के नियम

क्या करें और क्या न करें

क्या करें:

  • चार्जर हमेशा सूखी और सुरक्षित जगह लगाएं
  • Earthing strong रखें
  • चार्जिंग socket का regular check-up करवाएं

क्या न करें:

  • खुले में बारिश के दौरान चार्जिंग
  • Loose या कमजोर wiring का उपयोग
  • लंबे एक्सटेंशन केबल से चार्ज करना

क्या घरेलू EV चार्जर के लिए परमिशन चाहिए?

आमतौर पर घरेलू ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए कोई विशेष सरकारी अनुमति की जरूरत नहीं होती है; बस आपके घर की बिजली लोड ईवी चार्जर को सपोर्ट करे।

अगर लोड बढ़ाने की जरूरत हो तो बिजली विभाग में एक छोटा सा अनुरोध (load increase request) देने की जरूरत होती है।

निष्कर्ष

घरेलू ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना करना एक अच्छा विकल्प है क्योंकि यह आपके समय, पैसे और बैटरी के लाइफ को बढ़ाता है। बस थोड़ी स्लो चार्जिंग का सामना करना पड़ता है क्योंकि डीसी फास्ट चार्जिंग जैसी सुविधा नहीं होती है। सही चार्जर, सीखा हुआ इंस्टॉलर और सुरक्षा उपायों के साथ, आप घर पर कभी भी अपने EV को आराम से चार्ज कर सकते हैं और अपने ईवी अनुभव को बेहतर बना सकते हैं।

FAQ

क्या घर पर EV चार्जर लगाना सुरक्षित है?

हाँ, यदि सही wiring और earthing हो।

क्या रात में EV चार्ज करना सही है?

हाँ, AC चार्जिंग रात में ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है।

क्या extension board से चार्ज कर सकते हैं?

नहीं, यह खतरनाक हो सकता है।

क्या DC फास्ट चार्जर घर पर लगाया जा सकता है?

नहीं, घरेलू कनेक्शन इसके लिए उपयुक्त नहीं होता।

अस्वीकरण:

यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया है। घरेलू ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना से पहले प्रमाणित तकनीशियन या संबंधित कंपनी से तकनीकी जांच अवश्य कराएं। गलत इंस्टॉलेशन, ओवरलोड या सुरक्षा मानकों की अनदेखी से नुकसान हो सकता है, इसलिए किसी भी निर्णय से पहले आधिकारिक स्रोत से पुष्टि करना आवश्यक है।

Leave a Comment