EV चार्जिंग स्टेशन कैसे खोलें: 7 जरूरी बातें कंपलीट गाइड

परिचय

क्या आप भी इस इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की बढ़ती क्रांति के दौर में खुद का ईवी चार्जिंग स्टेशन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं? लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि EV चार्जिंग स्टेशन कैसे खोलें, इसमें कितना खर्च, सब्सिडी, कौन-से लाइसेंस और किस तरह की लोकेशन की जरूरत होती है। तो आप इस लेख में जानने वाले हैं कि ईवी चार्जिंग स्टेशन बिजनेस कैसे शुरू कर सकते हैं। क्या-क्या प्रोसेस है, पूरी जानकारी मिलेगी ताकि आप इस बढ़ते बिजनेस में सही दिशा में कदम रख सकें। क्योंकि अभी के समय में ईवी चार्जिंग स्टेशन का बिजनेस पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ एक बेहतर बिजनेस अवसर बन चुका है।

Table of Contents

EV चार्जिंग स्टेशन कैसे खोलें इससे पहले की जरूरी तैयारी

EV चार्जिंग स्टेशन कैसे खोलें से पहले आपको तीन मुख्य बातों पर ध्यान देना होगा — लोकेशन, परमिशन और निवेश।

EV चार्जिंग स्टेशन कैसे खोलें

लोकेशन का चुनाव:

EV चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए सही जगह का होना भी बहुत जरूरी है, ऐसी जगह जहां पर गाड़ियों की आना-जाना हमेशा लगी रहती हो। हाइवे, मॉल, ऑफिस एरिया, बस स्टॉप या किसी बड़ी रेजिडेंशियल सोसाइटी के पास जगह चुनना सबसे फायदेमंद रहता है। साथ ही, वहाँ बिजली का स्थिर कनेक्शन मिलना भी जरूरी है।

परमिशन और लाइसेंस:

EV स्टेशन लगाने के लिए आपको कुछ जरूरी अनुमतियाँ लेनी पड़ती हैं जैसे —

  • राज्य EV सेल या ऊर्जा विभाग से मंजूरी
  • Fire Safety Clearance
  • नगर निगम या पंचायत से स्थानीय अनुमति

इन दस्तावेजों के बिना आप व्यावसायिक चार्जिंग स्टेशन नहीं चला सकते।

निवेश (Investment):

EV चार्जिंग स्टेशन लगाने की कीमत इस चीज पर निर्भर करती है कि आप अपने चार्जिंग स्टेशन में कितने चार्जर और किस प्रकार के चार्जर लगवाना चाहते हैं। अगर आप छोटे लेवल का AC चार्जिंग स्टेशन लगवाते हैं तो उसकी कीमत लगभग ₹5–10 लाख है, जबकि DC फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगाते हैं तो उसकी कीमत ₹20–40 लाख तक हो सकती है। जिसमें अगर जमीन किराए पर है, उसका किराया अलग से जुड़ जाएगा।

ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए आवश्यक भूमि

ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए आवश्यक भूमि आपके चार्जर के प्रकार और कितने चार्जर आप लगाना चाहते हैं इस चीज पर निर्भर करती है। AC चार्जिंग स्टेशन के लिए 300 से 500 वर्गफुट जमीन पर्याप्त होती है, वहीं DC फास्ट चार्जिंग स्टेशन के लिए 800 से 1500 वर्गफुट जमीन सही मानी जाती है। वहीं हाईवे और कमर्शियल एरिया में मल्टी चार्जर के लिए 3000 वर्गफुट या उससे अधिक जमीन की आवश्यकता हो सकती है क्योंकि वाहन की अनजान आसानी से होनी चाहिए, पार्किंग स्पेस, सेफ्टी, ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरण सही तरीके से लगाए जा सकें। इसलिए जमीन का चुनाव अपने चार्जिंग स्टेशन के स्तर को देखते हुए करना चाहिए।

EV चार्जिंग स्टेशन में लगने वाले उपकरण

ईवी चार्जिंग स्टेशन सेटअप के लिए कुछ जरूरी उपकरणों की जरूरत होती है:

चार्जर: AC (Slow) और DC (Fast) दोनों प्रकार के

पावर डिस्ट्रीब्यूशन पैनल और मीटर

अर्थिंग सिस्टम

केबल्स और कनेक्टर्स

बिलिंग और मॉनिटरिंग सॉफ्टवेयर (CSMS)

CCTV और डिस्प्ले स्क्रीन

अगर आप घर या सोसाइटी लेवल पर चार्जिंग स्टेशन लगाना चाहते हैं तो AC Type-2 चार्जर लगाना सही विकल्प है। वहीं पब्लिक चार्जिंग स्टेशन के लिए DC फास्ट चार्जर लगाना जरूरी है। क्योंकि DC फास्ट चार्जिंग 40-60 मिनट में ईवी बैटरी को 80% तक चार्ज कर देता है। सबसे बढ़िया और व्यावहारिक तरीका है पब्लिक चार्जिंग स्टेशन के लिए AC+DC का कंबीनेशन क्योंकि इससे आप हर ईवी यूजर की जरूरत को पूरा कर सकते हैं।

सरकारी सब्सिडी और सहायता

भारत सरकार EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए PM E-DRIVER योजना के तहत 70% से 100% तक की सब्सिडी देती है। यह सब्सिडी खास कर DC चार्जर के लिए है। यह सब्सिडी आपके लोकेशन पर निर्भर करती है। इसमें सरकार उपकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कराती है। यह योजना बड़ी कंपनियों और सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करती है।

EV चार्जिंग स्टेशन लगाने की प्रक्रिया

EV चार्जिंग स्टेशन कैसे खोलें, समझते हैं बिल्कुल आसान तरीके से।

1. सबसे पहले की आप एक बिजनेस प्लान बनाएं — इसमें खर्च, संभावित इनकम, और ROI शामिल करें।

2. सही लोकेशन फाइनल करें जहाँ पर्याप्त स्पेस और बिजली कनेक्शन उपलब्ध हो।

3. जरूरी लाइसेंस और अनुमति प्राप्त करें।

4. यह तय करें कि कौन से चार्जर टाइप (AC/DC) लगेंगे।

5. बिजली विभाग से समर्पित कनेक्शन और मीटर लगवाएँ।

6. EVSE इंस्टॉलेशन करवाकर सिस्टम टेस्ट करें।

7. पेमेंट और ऐप कनेक्टिविटी (जैसे Statiq, Tata Power EZ Charge) जोड़ें।

8. प्रमोशन करें ताकि लोग आपके स्टेशन तक पहुँचें।

EV चार्जिंग स्टेशन के बिज़नेस मॉडल

आप अपनी सुविधा और पूंजी के हिसाब से तीनों में से कोई एक बिजनेस मॉडल चुन सकते हैं।

पब्लिक चार्जिंग स्टेशन मॉडल

यह मॉडल सबसे सामान्य तरीका है जहां हर कोई व्यक्ति अपनी गाड़ी चार्ज कर सकता है।

प्राइवेट फ्लीट चार्जिंग मॉडल

अगर आपके पास किसी लॉजिस्टिक, कैब या डिलीवरी कंपनी से कॉन्ट्रैक्ट है, तो आप उनके वाहनों के लिए चार्जिंग पॉइंट बना सकते हैं।

फ्रेंचाइज़ी मॉडल

इस में बड़ी कंपनियाँ जैसे Tata Power, Statiq, ChargeZone, Fortum आदि अपनी फ्रेंचाइज़ी देती हैं।इस मॉडल में कंपनी उपकरण और सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराती है और आपको सिर्फ जगह और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर देना होता है।

कमाई और रिटर्न (Earning & ROI)

EV चार्जिंग स्टेशन से कमाई आपकी इस बात पर निर्भर करती है कि आपके पास रोज कितनी गाड़ियां चार्जिंग के लिए आती हैं और प्रति यूनिट बिजली का रेट कितना है। मान लीजिए आपके पास रोज 20 गाड़ियां चार्जिंग के लिए आती हैं, और हर गाड़ी से औसतन ₹ 200 की कमाई होती है, तो दैनिक कमाई ₹4,000 और मासिक ₹1.2 लाख तक पहुँच सकती है। तो इसमें बिजली खर्च, रखरखाव और कर्मचारियों की तनख्वाह निकालने के बाद लगभग ₹60,000–₹80,000 नेट प्रॉफिट रह सकता है। यह कमाई लोकेशन, बिजली दर और वाहन संख्या पर निर्भर करती है।

आपकी निवेश का रिटर्न आमतौर पर 2 से 3 साल में मिल जाता है।

EV चार्जिंग स्टेशन के फायदे

EV चार्जिंग स्टेशन खोलने के बहुत सारे फायदे हैं। यह सिर्फ स्थाई बिजनेस ही नहीं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि यहां से आपको नियमित इनकम मिलता है, सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है और यह बिजनेस आने वाले समय में तेजी से बढ़ने वाला है। मेंटेनेंस लागत बहुत कम है; बस एक बार सेटअप हो जाने के बाद, यह लगातार रेवेन्यू देता रहता है।

संभावित चुनौतियाँ

शुरुआत में कुछ चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं जैसे –

  • निवेश का बोझ ज़्यादा होना
  • कुछ क्षेत्रों में बिजली सप्लाई की दिक्कत
  • शुरुआत में ग्राहकों की संख्या कम होना

इस समस्या से निपटने के लिए आप कुछ बेहतर रणनीति अपना सकते हैं, जैसे–सही लोकेशन चुनें, solar backup लगाएँ, और अपने स्टेशन को Google Maps या EV apps पर रजिस्टर करें ताकि लोगों को आसानी से पता चल सके।

भारत की प्रमुख EV चार्जिंग कंपनियाँ

कंपनी का नाममॉडलवेबसाइट
Tata Power EZ ChargeFranchise/Publictatapower.com/ev-charging
StatiqFranchisestatiq.in
ChargeZonePublic/Privatechargezone.com
Fortum IndiaPublicfortum.com
ExicomEquipment Supplierexicom.in

भविष्य में EV चार्जिंग बिज़नेस का स्कोप

भारत सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में इस देश में बिकने वाली 30% नई गाड़ियां EV हों। इससे साफ जाहिर होता है कि आने वाले समय में हर 25–30 किलोमीटर पर EV चार्जिंग स्टेशन की जरूरत होगी। यानी आज अगर आपने EV चार्जिंग स्टेशन का बिजनेस शुरू किया तो आने वाले समय में आपका स्टेशन एक मजबूत और स्थाई इनकम सोर्स बन सकता है। साथ ही, बैटरी स्वैपिंग और सोलर चार्जिंग जैसी नई तकनीकें इस बिजनेस को और ज्यादा फायदे वाला बना देंगी। EV चार्जिंग स्टेशन कैसे खोलें अब यह मत सोच अपना बिजनेस शुरू करें।

निष्कर्ष

ईवी चार्जिंग स्टेशन का बिजनेस शुरू करना अभी के टाइम पर यह एक समझदारी भरा फैसला है क्योंकि इलेक्ट्रिक व्हीकल अभी बढ़ते हुए चरण पर है, इसीलिए यह बिजनेस फ्यूचर में आपके लिए बेहतरीन इन्वेस्टमेंट साबित हो सकता है। बस इस लेख में बताई गई प्रक्रिया को अपनाकर सही प्लानिंग और लॉन्ग टर्म विजन के साथ अपना ईवी चार्जिंग स्टेशन का सफर शुरू करें और ‘EV चार्जिंग स्टेशन कैसे खोलें‘ की समस्या खत्म करें और अपने सफ़र को बेहतर बनाएं।

FAQ

EV चार्जिंग स्टेशन से कितनी कमाई हो सकती है?

कमाई रोज आने वाली गाड़ियों और चार्जिंग रेट पर निर्भर करती है। उदाहरण के लिए, रोज 20 गाड़ियों से मासिक लगभग ₹1.2 लाख तक कमाई हो सकती है।

EV चार्जिंग स्टेशन कैसे खोलें और PM E-DRIVER योजना का लाभ कैसे लें?

EV चार्जिंग स्टेशन कैसे खोलें यह जानने के लिए सबसे पहले बिजनेस प्लान और सही लोकेशन तय करें। PM E-DRIVER योजना के तहत निवेशक अपनी लोकेशन के हिसाब से 70–100% तक सब्सिडी पा सकते हैं, जिससे शुरुआती खर्च कम होता है।

EV चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?

स्टेशन लगाने के लिए बिजनेस प्लान, लोकेशन की जानकारी, चार्जर डिटेल और सरकारी परमिशन/लाइसेंस जैसे दस्तावेज जरूरी होते हैं। बिना इन डॉक्यूमेंट्स के व्यावसायिक स्टेशन नहीं चलाया जा सकता।

EV चार्जिंग स्टेशन में कौन-कौन से नए तकनीकी विकल्प आते जा रहे हैं?

भविष्य में सोलर चार्जिंग, बैटरी स्वैपिंग और हाई-पावर DC फास्ट चार्जिंग जैसे तकनीकी विकल्प लोकप्रिय हो रहे हैं, जो निवेशकों को ज्यादा फायदा और तेज़ चार्जिंग सुविधा देते हैं।

2 thoughts on “EV चार्जिंग स्टेशन कैसे खोलें: 7 जरूरी बातें कंपलीट गाइड”

  1. मैं भी अपना EV चार्जिंग स्टेशन शुरू करना चाहता हूं
    मुझे मार्गदर्शक की आवश्यकता है मैं विदिशा मध्य प्रदेश का रहने वाला हूं मेरा हाईवे पर स्वयं की भूमि पर व्हीकल से संबंधित बिजनेस है क्या कृपया EV रिचार्जिंग स्टेशन के संबंध में मुझे मार्गदर्शन प्रदान करें

    प्रतिक्रिया

Leave a Comment