EV चार्जिंग स्टेशन कैसे ढूंढें – जानिए 3 सबसे आसान तरीके

क्या आप भी इलेक्ट्रिक वाहन यूजर हैं और चार्ज खत्म होने के डर से लंबी यात्रा पर जाने से कतराते हैं? तो यह डर बिल्कुल जायज है क्योंकि रास्ते में EV चार्जिंग स्टेशन का न मिलना आपकी मुश्किलों को और भी बढ़ा सकता है। लेकिन अब आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि बहुत सारे एप्स, मैप्स, और पोर्टल उपलब्ध हैं जिनकी मदद से आप आसानी से ईवी चार्जिंग स्टेशन नियर मी ढूंढ सकते हैं और अपने EV ड्राइविंग के अनुभव को बेहतर और चिंता मुक्त बना सकते हैं।

Table of Contents

भारत में EV चार्जिंग की वर्तमान स्थिति

भारत में EV की लोकप्रियता तेजी से बढ़ती ही जा रही है, लेकिन EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास अभी पूरी तरह नहीं हुआ है। यह अभी शुरुआती चरण में है। सरकार ने हजारों चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना बनाई है जिससे EV उपयोगकर्ताओं को आसानी हो और ईवी चार्जिंग स्टेशन नियर मी कैसे ढूंढें की समस्या का समाधान हो सके।

  • चार्जिंग स्टेशनों की कमी: चार्जिंग स्टेशनों की सीमित संख्या है जिससे लंबी दूरी की यात्रा करना मुश्किल हो सकता है।
  • ग्रामीण इलाकों में दिक्कत: ग्रामीण इलाकों में चार्जिंग पॉइंट की कमी होने के कारण इन क्षेत्रों में EV का उपयोग करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
  • अलग-अलग नेटवर्क और पेमेंट सिस्टम: बहुत तरह के चार्जिंग नेटवर्क के लिए अलग-अलग एप्स और पेमेंट के तरीके मौजूद हैं जिनसे यूजर्स के लिए सुविधा कम हो जाती है और भ्रम पैदा होता है।
  • लोकेशन की समस्या: स्टेशनों की लोकेशन या उपलब्धता नहीं मिलना। कई बार ऐप्स में दिखाए गए चार्जिंग स्टेशन या तो खराब होते हैं या फिर मौजूद नहीं होते‌। तत्काल चार्जिंग की जरूरत पड़ने पर समस्याएँ और भी बढ़ जाती हैं।

ईवी चार्जिंग स्टेशन कैसे ढूंढें– जाने आसान तरीका

Google Maps का उपयोग

Google Maps अब सिर्फ रास्ता दिखाने तक सीमित नहीं है बल्कि चार्जिंग स्टेशन ढूंढने के लिए भी एक जबरदस्त टूल मानी जा रही है।

  • अपने मोबाइल में Google Maps खोलें।
  • सर्च बार में टाइप करें — “EV Charging Station Near Me.
  • आपको अपने नजदीकी चार्जिंग स्टेशनों की पूरी लिस्ट दिखने लगेगी।
  • लोकेशन, समय, रेटिंग और reviews देखकर अपनी सही स्टेशन चुनें।
  • “Add stop” फीचर से चार्जिंग पॉइंट को अपने रूट में जोड़ सकते हैं।
EV चार्जिंग स्टेशन

EV चार्जिंग स्टेशन कैसे ढूंढें मोबाइल ऐप्स की मदद से

आज के समय में भारत में कई ऐसे भरोसेमंद एप्स हैं जो EV यूजर्स को नजदीकी चार्जिंग स्टेशन ढूंढने में मदद करती हैं।

Tata Power EZ Charge

Tata Power EZ Charge यह एक भरोसेमंद ऐप है जिसकी मदद से आप आसानी से अपने निकटतम सही चार्जिंग स्टेशन चुन सकते हैं और ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। इसमें बिल्कुल रियल टाइम जानकारी मिलती है जिससे ईवी का अनुभव आसान और सुविधाजनक हो जाता है।

Statiq

Statiq एक शानदार और भरोसेमंद ऐप है जिसकी मदद से आप आसानी से अपने आस-पास के सभी चार्जिंग स्टेशन ढूंढ सकते हैं। इसके अलावा, चार्जिंग के दौरान कोई समस्या आती है तो यह जानकारी भी देता है जिससे आप अपने चार्जिंग की स्थिति पर दूर से भी नजर रख सकते हैं।

PlugShare

PlugShare एक फीचर-रिच ऐप है जो आपको को भारत सहित दुनिया भर के सभी मौजूद चार्जिंग स्टेशनों की जानकारी देता है।

ChargeZone

ChargeZone ऐप‌ आपको उन चार्जिंग स्टेशनों के बारे में जानकारी देता है जो उस समय पर इस्तेमाल के लिए तैयार हैं। इसके अलावा, यह सटीक नेविगेशन देता है जिससे आपको ‌चयनित स्टेशन पहुंचने में मदद मिलती है और आप रास्ता नहीं भटकते हैं।

इन सभी ऐप्स का इस्तेमाल करके चार्जिंग स्टेशन ढूंढने के लिए सबसे पहले आप अपने फोन का लोकेशन ऑन करें, फिर किसी भी मैप या ऐप पर ‘charging station near me’ लिखकर सर्च करें। उसके बाद आपके आस-पास के सभी चार्जिंग स्टेशन दिखने लगेंगे। फास्ट चार्जर और खुले स्टेशन का पता करने के लिए “Filter” फीचर्स का इस्तेमाल करके पता कर सकते हैं।

सरकारी पोर्टले और वेबसाइट्स का उपयोग करके

EV चार्जिंग स्टेशन कैसे ढूंढें के समस्या के समाधान के लिए कई सारे भरोसेमंद पोर्टल और वेबसाइट उपलब्ध हैं जिन्हें भारत सरकार और अन्य संस्थानों ने बनाया है जिनका प्रयोग करके आप आसानी से अपनी नजदीकी चार्जिंग स्टेशन ढूंढ सकते हैं।

EV Yatra

EV Yatra पोर्टल भारत के सभी शहरों के चार्जिंग स्टेशनों की जानकारी देता है जिनसे आप अपने शहर के हिसाब से नजदीकी ईवी चार्जिंग स्टेशन लिखकर सर्च कर सकते हैं। साथ ही, यह लोकेशन, प्रकार और उपलब्धता की भी जानकारी देता है।

NITI Aayog

NITI Aayog पोर्टल EV सेक्टर और चार्जिंग नेटवर्क के बारे में जानकारी देता है। जिससे आप आसानी से अपने देश भर के सभी चार्जिंग स्टेशनों की लिस्ट देख सकते हैं और आसानी से नेविगेट कर सकते हैं।

ChargeFinder

यह पोर्टल आपको आपके नजदीकी EV चार्जिंग स्टेशन ढूंढने और सही रूट में जोड़ने में मदद करता है और इसमें फास्ट चार्जर, टाइप 2 या CCS2 चार्जर की भी जानकारी भी मिलती है।

TrucksFloor

इस वेबसाइट की मदद से आप आसानी से अपने नियर चार्जिंग स्टेशन ढूंढ सकते हैं और इसमें चार्जिंग के प्रकार और चार्जिंग गति जैसी सारी सुविधाएँ मिलती हैं।

EV चार्जिंग स्टेशन के प्रकार (AC vs DC)

ईवी चार्जिंग स्टेशन मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं: AC चार्जिंग और डीसी फास्ट चार्जिंग। AC चार्जर ज्यादातर घर, ऑफिस या मॉल जैसी एरिया में लगाए जाते हैं, हालांकि AC चार्जर की चार्जिंग स्पीड धीमी होती है। लेकिन बैटरी के लिए सुरक्षित मानी जाती है और रोजमर्रा के उपयोग के लिए बेहतर विकल्प है। वहीं DC फास्ट चार्जिंग हाईवे और पब्लिक ईवी चार्जिंग पॉइंट्स पर लगे होते हैं। यह चार्जर कम समय में ज्यादा चार्ज कर देता है। इसका इस्तेमाल लंबी यात्रा के लिए ठीक है। हमेशा इस्तेमाल के लिए या रिकमेंड नहीं है क्योंकि इससे बैटरी पर ज्यादा दबाव पड़ता है और बैटरी लाइफ कम होने लगती है।

ev चार्जिंग स्टेशन पर चार्जिंग का खर्च कितना आता है?

ev चार्जिंग स्टेशन पर ईवी चार्जिंग की कीमत चार्जर के प्रकार, चार्जर कलोवाट और लोकेशन पर निर्भर करती है। AC चार्जिंग सस्ती होती है; इसमें प्रति यूनिट बिजली के हिसाब से पैसा लिया जाता है। AC चार्जिंग बिजली यूनिट लगभग घर की बिजली की कीमत के आस-पास होती है। वही DC फास्ट चार्जिंग महंगी होती है क्योंकि इसमें तेज चार्जिंग की सुविधा मिलती है। कहीं प्रति यूनिट बिजली के हिसाब से पैसा लिया जाता है तो कहीं समय के हिसाब से। अलग-अलग चार्जिंग स्टेशन पर रेट अलग हो सकती है, इसलिए चार्जिंग से पहले लागत जानना जरूरी है।

  • AC चार्जिंग: ₹7 – ₹12 प्रति यूनिट (kWh)
  • DC फास्ट चार्जिंग: ₹15 – ₹25 प्रति यूनिट

ईवी चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज करते समय आने वाली आम समस्याएँ

ईवी चार्जिंग स्टेशन पर यूजर को कई बार चार्जिंग के दौरान कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जैसे एप्स में स्टेशन उपलब्ध दिखाता है लेकिन मौके पर पहुंचने से चार्जर खराब या बंद दिखाता है। कुछ मामलों में पेमेंट फेल हो जाता है या चार्जिंग सेशन बीच में ही रुक जाता है। इसके अलावा कनेक्टर मैच ना करना भी एक बड़ी समस्या है। इस समस्या से निपटने के लिए स्टेशन पर जाने से पहले रिव्यू और रियल टाइम स्टेटस जरूर देखें।

यात्रा के दौरान EV चार्जिंग की प्लानिंग चेकलिस्ट

  • यात्रा से पहले रूट के चार्जिंग स्टेशन 2 ऐप में चेक करें।
  • हाईवे पर DC फास्ट चार्जर को प्राथमिकता दें।
  • ईवी चार्ज को 20% तक पहुंचने से पहले चार्जिंग स्टेशन तय करें।
  • एक बैकअप चार्जिंग स्टेशन जरूर रखें।
  • चार्जिंग से पहले सही कनेक्टर कन्फर्म करें।
  • चार्जिंग स्टेशन उस समय उपलब्ध (Available) है या नहीं, यह जरूर जांचें।

यात्रा के दौरान EV चार्जिंग की सही प्लानिंग कैसे करें?

लंबी या आउटस्टेशन यात्रा के दौरान ईवी चार्जिंग की सही प्लानिंग करना बहुत जरूरी होता है। इसलिए निकलने से पहले अपने रूट के सभी चार्जिंग स्टेशनों की लिस्ट बना लेनी चाहिए। कम से कम दो एप्स पर स्टेशन की उपलब्धता चेक करनी चाहिए। हमेशा लंबी यात्रा या जल्दी के दौरान DC फास्ट चार्जिंग को प्राथमिकता देनी चाहिए ताकि समय बचे और बैटरी को पूरी तरह डिस्चार्ज होने से पहले चार्जिंग स्टेशन में पहुंचने की योजना बनाए जिससे रास्ते में फंसने का जोखिम कम होता है।

भारत में EV चार्जिंग का भविष्य

भारत में ईवी चार्जिंग का भविष्य बहुत बढ़िया होने वाला है। जिस प्रकार से ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में Tata Power, Adani, और Statiq जैसी बड़ी कंपनियां निवेश कर रही हैं और बहुत सारे नए स्टार्टअप भी इसमें शामिल हो रहे हैं और सरकार का बड़ा सपोर्ट है इसको आगे बढ़ाने और ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कराने में, अब धीरे-धीरे भारत के हाईवे और मेट्रो में अल्ट्रा फास्ट DC फास्ट चार्जिंग स्थापित हो रही है। आने वाला 2030 तक सरकार का लक्ष्य है कि हर 20 से 25 किमी पर एक चार्जिंग स्टेशन हो।

निष्कर्ष

भारत में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन ढूंढना अब कोई बड़ी चुनौती नहीं रही क्योंकि बहुत सारे एप्स, google maps और सरकारी पोर्टल हैं जिनकी मदद से EV चार्जिंग स्टेशन ढूंढना बहुत आसान हो गया है। बस घर से निकलने से पहले सही प्लानिंग और दो एप्स का इस्तेमाल करें, और इस लेख मैं बताये गये तरीकों को अपनाकर अगर आप घर से निकलते हैं तो यह तरीका न सिर्फ आपको सही चार्जिंग स्टेशन तक पहुंचाएगा बल्कि लंबी दूरी तय करने के लिए विश्वास भी बढ़ाएगा।

अगर आप भी अभी ईवी का सही फायदा उठाना चाहते हैं तो अभी अपने फोन में Google Maps के साथ-साथ कम से कम दो भरोसेमंद ऐप (जैसे Tata Power EZ Charge और Statiq) इंस्टॉल करें और अपने सफर को भरोसेमंद और शानदार बनाएं।

Bonus Tip

  • अपने EV चार्जिंग ऐप्स को हमेशा अपडेट रखें।
  • फास्ट और सबसे बेस्ट चार्जर की लोकेशन “Favourites” में सेव करें।
  • यात्रा पर निकलने से पहले अपना बैकअप चार्जिंग प्लान तैयार रखें।

FAQ

EV चार्जिंग स्टेशन कैसे ढूंढें?

EV चार्जिंग स्टेशन ढूंढने के लिए आप Google Maps, Tata Power EZ Charge, Statiq, PlugShare जैसे मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जहाँ लोकेशन ऑन करते ही आपके आसपास उपलब्ध चार्जिंग स्टेशन, उनकी स्थिति और चार्जिंग प्रकार की जानकारी मिल जाती है।

क्या सभी EV चार्जिंग ऐप्स सही और भरोसेमंद होते हैं?

नहीं, सभी ऐप्स 100% सटीक नहीं होते क्योंकि कई बार स्टेशन की स्थिति रियल-टाइम में अपडेट नहीं होती, इसलिए चार्जिंग पर जाने से पहले 2 अलग-अलग ऐप या यूजर रिव्यू देखकर कन्फर्म करना ज्यादा सुरक्षित रहता है।

क्या हाईवे पर EV चार्जिंग स्टेशन मिल जाते हैं?

हाँ, भारत के ज्यादातर नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर अब DC फास्ट चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध हैं, खासकर Tata Power, Statiq और सरकारी नेटवर्क द्वारा, लेकिन लंबी यात्रा से पहले ऐप में रूट प्लानिंग करना जरूरी है।

Leave a Comment