ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी: सही कंपनी, लोकेशन और खर्च की पूरी जानकारी

परिचय

इलेक्ट्रिक व्हीकल के बढ़ते बाजार को देखकर ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में ईवी चार्जिंग स्टेशन की जरूरत भी बढ़ने वाली है। सरकार भी चार्जिंग स्टेशन और ईवी को बढ़ावा दे रही है। ऐसे में अपना ईवी चार्जिंग स्टेशन का बिजनेस शुरू करना एक बढ़िया विकल्प है, लेकिन ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी अच्छी कंपनी की हो और सही जगह पर हो, यह बहुत जरूरी है।

इसलिए इस लेख में आप जानने वाले हैं कि कैसे एक अच्छी कंपनी की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं, कितनी जगह और बिजली कनेक्शन चाहिए, कुल लागत कितनी आती है, कमाई, ROI का वास्तविक और कौन सी गलती है जो नहीं करनी चाहिए ताकि आप अपना खुद का सफल बिजनेस स्टार्ट कर सकें।

Table of Contents

EV चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी किसके लिए सही नहीं है?

इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी हर किसी के लिए यह बिजनेस सही नहीं है। अगर आप सिर्फ सब्सिडी और भविष्य के ग्रोथ के भरोसे बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आपको पहले रुकना और समझना चाहिए। जिन इलाकों में ईवी की आवाजाही नहीं है, उन इलाकों में बिजनेस शुरू करने से नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके पास 24×7 कमर्शियल बिजली कनेक्शन नहीं है या आप खुद रोज ऑपरेशन देखने का समय नहीं निकाल सकते हैं, तो यह फ्रेंचाइजी विकल्प आपके लिए नहीं है।

ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी क्या है?

ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी यह एक बिजनेस मॉडल है जिसमें आप निवेश और जगह देते हैं, फिर कंपनी आपको चार्जर, टेक्नोलॉजी, ऐप और सपोर्ट देती है। चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी लेने का फायदा यह है कि आप किसी खास प्लान के साथ अपना व्यवसाय स्टार्ट करते हैं जिससे ट्रस्ट और कस्टमर दोनों जल्दी मिलते हैं। भारत में EV ग्रोथ के हिसाब से इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग फ्रेंचाइजी आने वाले समय में सबसे तेजी से बढ़ने वाली है।

भारत में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी लेने के फायदे

ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी लेने का फायदा तभी होता है जब आपकी लोकेशन और बिजली कनेक्शन EV चार्जिंग के हिसाब से सेट हो। फ्रेंचाइजी मॉडल में कंपनी पेमेंट सिस्टम, ऐप, इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस संभालती है, इससे आपकी ऑपरेटिंग की झंझट खत्म हो जाती है। फ्रेंचाइजी लेने के फायदे यह हैं कि कस्टमर ऐप के जरिए डायरेक्ट आपके लोकेशन पर आते हैं।

किन कंपनियों से ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी मिलती है?

Tata Power EZ Charge

टाटा पावर (Tata Power EZ Charge) भारत की सबसे विश्वसनीय कंपनियों में से एक है। इसका चार्जिंग नेटवर्क सबसे बड़ा है। टाटा पावर से आपको फ्रेंचाइजी लेने पर AC और DC दोनों चार्जर मिलते हैं। हाईवे और हाई ट्रैफिक क्षेत्रों में यह मॉडल सबसे ज्यादा सफल है।

Statiq

Statiq अपनी चार्जिंग स्टेशन मॉल, ऑफिस, पार्किंग जैसी एरिया में बढ़ा रहा है। इनका AC चार्जर एंट्री लेवल के लिए ठीक रहता है। इसका फ्रेंचाइजी लेने वालों के लिए आसान सेटअप ही इसकी खासियत है।

ChargeZone

चार्जज़ोन (ChargeZone) अपनी हाईवे फास्ट चार्जिंग के लिए जानी जाती है। इसकी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी की लागत थोड़ी ज्यादा है, लेकिन इसकी डीसी फास्ट चार्जिंग से कमाई की संभावना अधिक होती है।

Bolt.Earth और Charzer

कम बजट और AC चार्जिंग स्टेशन के लिए यह एक सही विकल्प है। छोटे शहरों या रिहायशी इलाकों में यह मॉडल चलता है।

चार्जिंग कंपनियां आपको पहले क्या नहीं बतातीं

फ्रेंचाइजी लेते समय कंपनियां सिर्फ स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी पर बात करती हैं, लेकिन कुछ जरूरी बातें होती हैं जो पहले से नहीं बताई जाती हैं। हर कंपनी का रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल अलग होता है, और चार्जिंग डेट पर आपका कंट्रोल नहीं होता है। अगर सर्वर या ऐप में कोई दिक्कत आती है और स्टेशन डाउन होता है, तो उस नुकसान की भरपाई आपके जेब से होती है। ऐप पर कोई दिक्कत आने से ग्राहक आपको जिम्मेवार मानते हैं, चाहे गलती किसी की भी हो।

ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी

इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी लेने के लिए जरूरी शर्तें

स्पेस और लोकेशन की जरूरत

इलेक्ट्रिक चार्जिंग केंद्र फ्रेंचाइजी के लिए जमीन आपकी जरूरतों पर निर्भर करती है। आप कितने चार्जर लगाना चाहते हैं? क्या-क्या सेटअप होने वाली है? इतनी जगह होनी चाहिए जिसमें गाड़ी की आवाजाही आसानी से हो सके। AC चार्जिंग स्टेशन के लिए लगभग 200 से 500 sq. ft होनी चाहिए। वहीं DC फास्ट चार्जिंग स्टेशन के लिए 500 से 1000+ sq. ft की आवश्यकता होती है। इसलिए पहले आप अपने स्टेशन के प्रकार के अनुसार जगह का चयन कर लें।

बिजली कनेक्शन और लोड

EV चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी लेने से पहले कमर्शियल लोड लेना जरूरी है। AC चार्ज के लिए 32–63 Amp और DC चार्जर के लिए 100 Amp से भी ज्यादा लोड चाहिए। अगर आप घर पर फ्रेंचाइजी लगवा रहे हो तो आपकी फ्रेंचाइजी फेल भी हो सकती है।

परमिशन और NOC

कुछ शहरों में आपको ईवी चार्जिंग के लिए DISCOM और Fire NOC की आवश्यकता हो सकती है। कंपनी आपको गाइड कर देती है, लेकिन आपको जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखने होंगे।

ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी की लागत (AC और DC दोनों)

इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी कॉस्ट चार्जर के प्रकार, फीचर और कंपनी पर निर्भर करती है। AC मॉडल सस्ता होता है और DC मॉडल महंगा होता है लेकिन कमाई ज्यादा होती है।

AC EV चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी लागत

खर्च का प्रकारअनुमानित लागत
7.4kW / 11kW / 22kW AC चार्जर मशीन₹25,000 से ₹1.5 लाख
इंस्टॉलेशन, केबलिंग, अर्थिंग₹30,000 से ₹1,00,000+ तक
CMS सॉफ्टवेयर + नेटवर्क फीस₹20,000 – ₹50,000
कुल AC चार्जिंग स्टेशन लागत₹3 – ₹10 लाख

DC फास्ट EV चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी लागत

खर्च का प्रकारअनुमानित लागत
30kW – 60kW DC फास्ट चार्जर₹6 – ₹15 लाख
इंस्टॉलेशन + सिविल वर्क₹1.5 लाख से ₹3+ लाख
ट्रांसफॉर्मर / HT पावर अपग्रेड₹2 – ₹10+ लाख
CMS सॉफ्टवेयर + मेंटेनेंस₹10,000 – ₹20,000 प्रति माह
कुल DC चार्जिंग स्टेशन लागत₹15 – ₹40+ लाख

AC चार्जर से ज्यादातर फ्रेंचाइजी फेल क्यों होती है।

AC चार्जर फ्रेंचाइजी को फेल होने का कारण यह है कि AC चार्जर से एक ईवी को चार्ज होने में लगभग 4-8 घंटे समय लगते हैं। जिससे एक ही स्लॉट पूरे दिन ब्लॉक रहता है; पीक टाइम पर दूसरी गाड़ियां इंतजार नहीं करती हैं और वे वापस चली जाती हैं। यही वजह है कि AC चार्जिंग में प्रतिदिन कम चार्ज होता है और कमाई भी कम होती है। AC चार्जर को अगर आप बड़ी कमाई का जरिया मान रहे हैं तो यह सबसे बड़ी गलती है।

ईवी स्टेशन फ्रेंचाइजी से कमाई कितनी होती है?

AC चार्जिंग कमाई

AC चार्जिंग की कमाई आपकी लोकेशन, बिजली यूनिट (kWh) और ट्रैफिक पर निर्भर करती है। अगर आपके पास रोज 10–20 गाड़ियां चार्जिंग के लिए आती हैं, तो ₹6,000–₹15,000/महीने की कमाई बन सकती है; इससे ज्यादा भी हो सकती है।

DC फास्ट चार्जिंग कमाई

DC फास्ट चार्जिंग की डिमांड ज्यादा होती है। DC फास्ट चार्जिंग स्टेशन पर 20–40 गाड़ियां दिन की आराम से आ सकती है और कमाई ₹60,000 – ₹1,50,000+ / महीना तक पहुँच सकती है। अगर कमाई की बात की जाए तो असल कमाई DC में है।

ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी कैसे लें?

Step 1 – लोकेशन तय करें

EV चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी लेने से पहले अपने क्षेत्र में यह देखें ईवी ट्रैफिक कितना है।

Step 2 – कंपनी चुनें

DC के लिए Tata Power / ChargeZone कम बजट AC के लिए Bolt / Charzer

Step 3 – Online Franchise Form भरें

ऑनलाइन फ्रेंचाइजी फॉर्म भरने के लिए पहले यह डिसाइड करें कि कौन सी कंपनी की आप फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं, फिर उस कंपनी के पार्टनरशिप या वेबसाइट सेक्शन पर जाएं। आवेदन के लिए कंपनी आपसे लोकेशन, फोटो और बिजली डिटेल माँगेगी। फिर फॉर्म सबमिट होते ही कंपनी टीम आपसे संपर्क करेगी।

Step 4 – साइट विजिट

फिर कंपनी टीम आपका लोकेशन चेक करेगी कि चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी यहां चलेगा या नहीं।

Step 5 – Agreement और Contract

रेवेन्यू शेयरिंग, मेंटेनेंस और चार्जिंग रेट Company-wise तय होता है।

Step 6 – इंस्टॉलेशन और लॉन्च

3 से 20 दिन में आपका ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी setup चालू हो जाता है।

ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी में होने वाली गलतियाँ

  • गलत लोकेशन चुनना
  • घर के लोड पर चार्जिंग चलाना
  • AC चार्जर से बड़ी कमाई सोच लेना
  • Unknown कंपनी से फ्रेंचाइजी लेना
  • Google Maps पर station न जोड़ना

इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी में ROI कितने समय में आता है?

EV चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी मॉडल में ROI जल्दी नहीं आता है। AC चार्जर मॉडल में ROI आने में 18 से 36 महीने लग सकते हैं, और कई मामले में ट्रैफिक ना आने की वजह से ROI आता ही नहीं है। जबकि DC फास्ट चार्जिंग मॉडल में अगर लोकेशन ठीक हो तो ROI आने में 18 से 24 महीने लग सकते हैं; अगर लोकेशन ठीक नहीं हो तो मशीन कितनी भी महंगी हो, ROI फंस सकता है।

ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी के लिए बेस्ट जगहें

  • हाईवे
  • मॉल
  • ऑफिस पार्किंग
  • सोसाइटी
  • कॉलेज/हॉस्पिटल

निष्कर्ष

अभी के टाइम पर अगर आप ईवी चार्जिंग स्टेशन बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह एक समझदारी भरा फैसला है क्योंकि यह बिजनेस आने वाले समय में आपके लिए इन्वेस्टमेंट साबित हो सकता है। बस इसके लिए आपको एक अच्छी कंपनी की फ्रेंचाइजी और सही ईवी ट्रैफिक लोकेशन, कमर्शियल बिजली लोड, अच्छी मशीन और लॉन्ग-टर्म बिजनेस सोच होनी चाहिए क्योंकि यह कोई क्विक स्कीम नहीं है जिससे जल्दी पैसा बनने लगेगा। अगर आप बिना प्लानिंग और बिना रिसर्च किए उतरते हैं, तो नुकसान होना तय है। इसलिए सारी चीजों को बेहतर तरीके से करें; तब जाकर असली कमाई होगी।

FAQ

ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी लेने के लिए कितना निवेश चाहिए?

निवेश ₹5 लाख से ₹50 लाख तक हो सकता है। यह आपके चुने हुए चार्जर (AC या DC), लोकेशन और इंस्टॉलेशन खर्च पर निर्भर करता है। हाई ट्रैफिक लोकेशन पर खर्च ज्यादा हो सकता है।

ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी लेने के बाद ROI (Return on Investment) कितना होता है?

AC चार्जर 18–24 महीने में, DC फास्ट चार्जर 24–36 महीने में निवेश रिकवर। हाई ट्रैफिक लोकेशन पर जल्दी।

कौन-कौन सी कंपनियों से फ्रेंचाइजी ली जा सकती है?

Tata Power, Statiq, Ather Energy, Magenta Power। सपोर्ट और लोकेशन फिटनेस चेक करें।

अस्वीकरण:

इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से है। ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी से जुड़ी लागत, कमाई, लोड और नियम कंपनी, लोकेशन और सरकारी नीतियों के अनुसार बदल सकते हैं। किसी भी निवेश से पहले संबंधित कंपनी और स्थानीय प्राधिकरण से आधिकारिक पुष्टि अवश्य करें।

1 thought on “ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी: सही कंपनी, लोकेशन और खर्च की पूरी जानकारी”

Leave a Comment