हर ईवी यूजर का सबसे बड़ा डर होता है कि कहीं रास्ते में चार्ज न खत्म हो जाए। यह सवाल हमेशा सताता है। जैसे ही बैटरी 20% चार्ज पर पहुंचती है, हर यूजर तुरंत सर्च करना स्टार्ट कर देता है ‘ईवी चार्जिंग स्टेशन नियर बाय मी’। कभी-कभी स्टेशन तो देख लेते हैं लेकिन सही चार्जिंग स्टेशन का पता नहीं लगा पाते हैं, जैसे फास्ट चार्जर स्टेशन या 24/7 उपलब्ध चार्जिंग स्टेशन, या फिर उन्हें चार्जिंग स्टेशन ढूंढना ही नहीं आता है।
तो आज का यह लेख आपके लिए पूरी गाइड के रूप में साबित होने वाला है कि कैसे आप आसानी से एक अच्छी चार्जिंग स्टेशन ढूंढ सकते हैं, फास्ट चार्जर उपलब्ध है या नहीं और चार्जिंग स्टेशन ओपन है या नहीं यह भी जान सकते हैं और अपने ईवी सफर को टेंशन मुक्त बना सकते हैं।
Table of Contents
ईवी चार्जिंग स्टेशन नियर बाय मी का मतलब क्या है?
जब ईवी मलिक अपनी गाड़ी के चार्जिंग के लिए अपने आसपास के नजदीकी चार्जिंग पॉइंट खोजता है, तो वह Google Maps या किसी अन्य ऐप में ‘ईवी चार्जिंग स्टेशन नियर बाय मी’ (EV charging station near me) कीवर्ड सर्च करता है। तो इस कीवर्ड का सीधा मतलब है ‘अपने आस-पास के उपलब्ध चार्जिंग स्टेशन’। Google आपके आस-पास के सभी चार्जिंग स्टेशनों को दिखाता है। इससे आपको चार्जिंग स्टेशन खोजने के लिए जगह-जगह भटकने की जरूरत नहीं होती है।
भारत में EV चार्जिंग की जरूरत क्यों बढ़ रही है?
ईवी की बिक्री लगातार बढ़ रही है। शहर हो या गांव, हर जगह लोग ईवी चार्जिंग स्टेशनों की सुविधा चाहते हैं। ईवी मालिकों को ऑफिस जाने या लंबी यात्रा पर आने-जाने के लिए चार्जिंग स्टेशन की जरूरत पड़ती है, इसलिए लोगों की मांग को देखकर सरकार भी लगातार ईवी चार्जिंग स्टेशन को बढ़ाने पर काम कर रही है ताकि लोगों को ‘ईवी चार्जिंग स्टेशन नियर बाय मी’ खोजने में कोई परेशानी ना हो।
ईवी चार्जिंग स्टेशन नियर बाय मी कैसे ढूंढें?
अभी के समय में ईवी चार्जिंग स्टेशन ढूंढना कोई बड़ी समस्या नहीं है क्योंकि बहुत सारे ऐप्स और Google Maps जैसी सुविधा उपलब्ध है जिनकी मदद से चार्जिंग स्टेशन खोजना आसान हो गया है। इसमें से पांच ऐसे तरीके हैं जिन पर मैं आज बात करने वाला हूं जिनकी मदद से आप भी आसानी से चार्जिंग स्टेशन ढूंढ सकते हैं।
Google Maps से चार्जिंग स्टेशन ढूंढें
Google Maps नजदीकी चार्जिंग स्टेशन खोजने का सबसे आसान और भरोसेमंद तरीका है जिसकी मदद से आप आसानी से EV चार्जिंग स्टेशन ढूंढ सकते हैं। इसमें आपको लोकेशन ऑन करके गूगल मैप्स ओपन करना होता है और सर्च कीवर्ड में जाकर ईवी चार्जिंग स्टेशन नियम भी सर्च करना होता है। इसके बाद आपकी सभी नजदीकी चार्जिंग स्टेशनों की लिस्ट नजर आने लगती है। इसमें आप दूरी, स्टेशन की रेटिंग और किस तरह का चार्जर उपलब्ध है—सब देख सकते हैं।
- नजदीकी स्टेशन दिखाई देता है
- फास्ट चार्जर का फ़िल्टर
- Live crowd और timing
टाटा पावर EZ Charge ऐप
टाटा पावर EZ Chage ऐप: यह भारत का सबसे बड़ा चार्जिंग नेटवर्क ऐप है। इसमें नियर मी (Near Me) ऑप्शन से अपने आस-पास के सभी AC और DC दोनों चार्जर ऑप्शन देख सकते हैं। यह ऐप लाइव जानकारी देता है और उपलब्ध और खाली स्टेशनों की भी जानकारी देता है।
Statiq ऐप
Statiq ऐप आपके शहर में उपस्थित सारी चार्जिंग स्टेशनों की जानकारी देता है। इसमें आपको कीमत, चार्जिंग स्पीड और उपलब्धता पहले ही देख सकते है। कई सारे लोकेशनों पर बुकिंग की भी सुविधा मिलती है जिससे भीड़ वाले समय में बहुत काम आते हैं।
ChargeZone ऐप
अगर आप लंबी यात्रा पर जा रहे हैं तो ChargeZone ऐप आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है क्योंकि इसमें आपको फास्ट चार्जर की जानकारी मिलती है। इस ऐप की सहायता से आप 30–60kW के चार्जिंग स्टेशन को आसानी से ढूंढ सकते हैं।
जियो-बीपी, एथर ग्रिड और ज़ीऑन जैसे नेटवर्क
भारत में कई नए नेटवर्क भी तेजी से फैल रहे हैं।मुख्य नेटवर्क:
- जियो-बीपी (शहर और हाइवे
- एथर ग्रिड (2W के लिए)
- ज़ीऑन (साउथ इंडिया में मजबूत)
EV चार्जिंग स्टेशन के प्रकार
AC चार्जिंग (धीमी चार्जिंग)
AC चार्जर कम पावर पर काम करते हैं। यह घर, ऑफिस और मॉल में ज्यादा मिलते हैं, लेकिन यह चार्जर स्लो होतीे हैं और बैटरी के लिए सुरक्षित मानीे जाती हैं।
- 3.3 kW – 22 kW
- बैटरी हेल्थ के लिए अच्छा
- चार्जिंग में थोड़ा समय लगता है
DC फास्ट चार्जिंग
DC चार्जर फास्ट चार्जिंग प्रदान करते हैं और यात्रा के समय सबसे ज्यादा उपयोगी होते हैं।
- 15 kW – 60 kW
- 45–90 मिनट का चार्ज
- रोड ट्रिप में जरूरी
अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग
ये चार्जर नई ईवी के लिए बनाए गए हैं। ये हाई कैपेसिटी चार्जर होते हैं। ये ज्यादातर बड़े शहरों और राजमार्गों पर दिखाई देते हैं। इनकी खासियत बहुत कम समय में ईवी को चार्ज कर देना है।
- 120 kW – 350 kW
- 20–30 मिनट में चार्ज
- ज़्यादातर हाइवे पर उपलब्ध
ईवी चार्जिंग स्टेशन पर चार्जिंग की कीमत कितनी होती है?
भारत में ईवी चार्जिंग की कीमत अलग-अलग राज्यों और कंपनियों पर निर्भर करती है, लेकिन ज्यादातर साधारण तौर पर कीमत कुछ इस टाइप से होती है।
- AC चार्जिंग: ₹10–₹15 प्रति यूनिट
- DC फास्ट चार्जिंग: ₹18–₹28 प्रति यूनिट
- अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग: ₹30–₹35 प्रति यूनिट
आप अपने चार्जिंग ऐप में पहले से कीमत देखकर अपने बजट के हिसाब से प्लान बना सकते हैं।
अपने शहर में नजदीकी चार्जिंग स्टेशन कैसे पहचानें?
अगर आप किसी शहर में रहते हैं और ऑफलाइन अपने नजदीकी चार्जिंग स्टेशन के बारे में पता लगाना चाहते हैं तो यह जगह सबसे पहले ढूंढे।
- मॉल
- ऑफिस पार्किंग
- हाइवे रेस्ट एरिया
- पेट्रोल पंप
- बड़े अपार्टमेंट
इन जगहों पर EV चार्जिंग पॉइंट मिलने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है।
EV चार्ज करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
ईवी चार्जिंग करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना आपके बैटरी के लिए बहुत फायदेमंद है।
- AC चार्जिंग रोजमर्रा के लिए बेहतर
- DC फास्ट चार्जिंग सिर्फ जरूरत के समय
- बैटरी को ज़्यादा बार 100% तक चार्ज न करें
- चार्जिंग स्लॉट पर ज्यादा समय न रुकें
‘ईवी चार्जिंग स्टेशन नियर बाय मी’ खोजते समय आम समस्याएं और समाधान
सामान्य समस्याएँ:
- स्टेशन फुल मिलना
- चार्जर खराब होना
- ज्यादा कीमत दिखना
- ऐप पेमेंट फेल होना
तेज़ समाधान:
- ऐप में लाइव स्टेटस देखें
- दूसरे नजदीकी स्टेशन पर शिफ्ट हो जाएं
- AC चार्जिंग चुनें (सस्ता)
- UPI/वॉलेट रखकर भुगतान करें
भारत के भरोसेमंद EV चार्जिंग नेटवर्क
भारत में कई सारी कंपनियां अपने चार्जिंग स्टेशन बढ़ा रही हैं जिन पर यूज़र और भरोसा कर सकते हैं।
- Tata Power
- Statiq
- Jio-BP
- Zeon Charging
- Ather Grid
निष्कर्ष
जैसे-जैसे ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हो रहा है, ईवी के हर रास्ते आसान होते जा रहे हैं। ईवी चार्जिंग स्टेशन ढूंढना अब कोई बड़ी समस्या नहीं है। क्योंकि कई सारे ऐप्स और मैप्स ने ईवी चार्जिंग स्टेशन ढूंढने के सफर को आसान बना दिया है जिनकी मदद से आप आसानी से AC या DC फास्ट चार्जर का पता लगा सकते हैं। ईवी चार्जिंग स्टेशन नियर बाय मी” सर्च करने के साथ अगर आप Google Maps, Tata Power EV ऐप या अन्य भरोसेमंद चार्जिंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं, आपकी यात्रा आसान और सुरक्षित रहेगी।