इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग टाइम: AC और DC चार्जर में समय का अंतर

इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने से पहले लोगों का सबसे बड़ा सवाल इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग टाइम को लेकर के होता है। वहीं, कई इलेक्ट्रिक वाहन यूजर को चार्जिंग समय की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सही जानकारी न होने के कारण कई लोग मानते हैं कि ईवी चार्जिंग धीमी होती है, जबकि हकीकत तो यह है कि चार्जिंग टाइम चार्जर के प्रकार, बैटरी क्षमता और चार्जिंग लोकेशन पर निर्भर करता है। सही जानकारी ना होने के कारण लोग चार्जिंग टाइम की समस्याओं का सामना करते हैं।

आज इस लेख में आप जानेंगे कि घरेलू ईवी चार्जिंग टाइम, AC-DC चार्जिंग टाइम और पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर चार्जिंग टाइम क्या है और चार्जिंग टाइम कैसे कम किया जा सकता है। ईवी चार्जिंग से जुड़ी सभी जरूरी कारकों को साफ और आसान भाषा में समझेंगे।

Table of Contents

इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग टाइम क्या होता है और इसे समझना क्यों जरूरी है?

इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग टाइम को समझना इसलिए जरूरी हो जाता है क्योंकि यही आपकी दैनिक ड्राइविंग प्लानिंग, यात्रा की सुविधा और बिजली खर्च से सीधे जुड़ा होता है। अगर चार्जिंग समय को नजरअंदाज किया जाए तो इलेक्ट्रिक कार सुविधा की जगह परेशानी बन जाती है। इलेक्ट्रिक कार को पूरी चार्ज करने में लगने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग टाइम होता है। यह चार्जिंग टाइम 0% से 100% या 20% से 80% हो सकता है। कंपनी के द्वारा बताई गई टाइम वास्तविक लाइफ से मैच नहीं करती है क्योंकि कंपनी के द्वारा बताया गया आंकड़ा तेज चार्जिंग पर आधारित होता है।

एक इलेक्ट्रिक कार को पूरा चार्ज करने में लगभग कितना समय लग जाता है?

एक इलेक्ट्रिक कार को लगभग पूरा चार्ज करने में लगने वाला समय आपके चार्जिंग परसेंट पर निर्भर करता है कि आप 0% से 100% करते हैं या फिर 20% से 80% क्योंकि कंपनी 20% से 80% सजेस्ट करती है। यही कारण है कि विज्ञापन में बताया गया है कि समय वास्तविक समय से मैच नहीं करता है।

इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग टाइम

इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग टाइम किन-किन बातों पर निर्भर करता है?

बैटरी की क्षमता (kWh)

इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग टाइम बैटरी क्षमता पर भी निर्भर करता है। 20 kWh बैटरी क्षमता वाली ईवी को चार्ज करने में कम समय लगता है जबकि 40 या 60 kWh बैटरी को चार्ज करने में ज्यादा समय लगता है। अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि बड़ी बैटरी बेहतर होती है, लेकिन अगर आपकी ड्राइविंग सीमित है, तो बड़ी बैटरी सिर्फ लागत और समय बढ़ाती है, इसलिए बैटरी क्षमता का चुनाव अपनी जरूरत के हिसाब से करें।

चार्जर की पावर (kW)

चार्जर पावर जितनी ज्यादा होती है, ईवी को चार्ज करने में उतना ही कम समय लगता है। 3.3 kW या 7.2 kW जैसे AC चार्जर धीमे होते हैं, लेकिन वही डीसी फास्ट चार्जर 25 kW या 50 kW DC काफी तेज होते हैं और बहुत ही कम समय में इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज कर देते हैं। एक ही इलेक्ट्रिक वाहन को अलग-अलग पावर के चार्जर से चार्ज किया जाए तो चार्जिंग टाइम में काफी अंतर देखने को मिलता है, इसलिए अपनी सुविधा और जरूरत के हिसाब से सही पावर वाला ईवी चार्जर का चुनाव जरूरी है।

बैटरी की वर्तमान स्थिति

ईवी चार्जिंग टाइम बैटरी की वर्तमान चार्जिंग स्थिति पर भी निर्भर करता है। 20% से 80% तक बैटरी फास्ट चार्ज होती है, उसके बाद चार्जिंग स्पीड काफी कम हो जाती है। यह प्रक्रिया बैटरी को सुरक्षित रखने के लिए होती है ताकि बैटरी ओवरहीट न हो। इसी वजह से फास्ट चार्जर 100% तक बहुत जल्दी चार्ज नहीं करते।

इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के प्रकार और उनका चार्जिंग टाइम

नॉर्मल चार्जिंग (घर का सॉकेट)

नॉर्मल घरेलू चार्जर सबसे धीमी चार्जिंग होती है; इससे इलेक्ट्रिक वाहन को पूरी तरह चार्ज करने में 10 से 16 घंटे तक का समय लग सकता है, जो बैटरी साइज पर निर्भर करता है। यह तरीका उन लोगों के लिए ठीक है जिनकी ड्राइविंग सीमित है और रात में गाड़ी खड़ी करने का समय है।

AC चार्जर से इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग टाइम

AC चार्जर को संतुलित और सुरक्षित चार्जर माना जाता है। इससे इलेक्ट्रिक वाहन को पूरी तरह चार्ज करने में आमतौर पर 6 से 8 घंटे का समय लगता है। ओवरनाइट चार्जिंग के लिए AC चार्जर आदर्श होता है क्योंकि यह बैटरी के लिए सुरक्षित है और बिजली खर्च भी नियंत्रित रहता है।

DC फास्ट चार्जर से इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग टाइम

DC फास्ट चार्जर से इलेक्ट्रिक वाहन को 20% से 80% तक चार्ज करने में 30 से 60 मिनट लगते हैं। ये चार्जर हाईवे, मॉल और कमर्शियल चार्जिंग स्टेशनों पर उपयोग किए जाते हैं, हालांकि इससे चार्जिंग महंगी होती है और रोजाना इस्तेमाल से बैटरी लाइफ कम होने लगती है।

घर पर इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज करने में कितना समय लगता है?

घर पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करने में लगने वाला समय आपके चार्जर और बिजली कनेक्शन पर निर्भर करता है। सामान्य AC चार्जर से कार को चार्ज होने में 6 से 10 घंटे लगते हैं। अधिकतर ईवी यूजर रात में घर पर चार्जिंग लगाते हैं और सुबह फुल चार्जिंग के साथ निकाल लेते हैं। यह तरीका सबसे सस्ता और सुविधाजनक है।

पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग टाइम

पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर चार्जिंग टाइम आपके चार्जर के प्रकार पर निर्भर करता है। अगर आप DC फास्ट चार्जर से चार्ज करते हैं तो कम समय में पर्याप्त चार्जिंग मिल सकती है। हालांकि, यहां वेटिंग टाइम, नेटवर्क समस्या और चार्जर की उपलब्धता जैसी चीजों को भी ध्यान में रखना पड़ता है।

भारत की लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कारों का चार्जिंग टाइम

भारत में Tata Nexon EV, Tata Tiago EV, MG Comet EV और Mahindra XUV400 जैसी ईवी लोकप्रिय हैं। इन सभी ईवी कारों की बैटरी क्षमता और चार्जर सपोर्ट अलग-अलग होती हैं, जिसके कारण चार्जिंग में काफी अंतर देखने को मिलता है। आमतौर पर AC चार्जर से 6–8 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाते हैं। वहीं अगर DC फास्ट चार्जिंग की बात की जाए तो 80% तक चार्ज होने में लगभग 50 से 60 मिनट लगते हैं।

क्या फास्ट चार्जिंग से बैटरी खराब होती है?

फास्ट चार्जिंग से बैटरी जल्दी खराब नहीं होती है, बल्कि लगातार इस्तेमाल करने से बैटरी पर असर पड़ता है, इसलिए ईवी कंपनियां अक्सर सलाह देती हैं कि फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही करना चाहिए और रोजमर्रा की चार्जिंग के लिए AC चार्जर सबसे किफायती और सुरक्षित विकल्प है।

इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग टाइम कैसे कम किया जा सकता है?

सही चार्जर का चुनाव, बैटरी को बहुत ज्यादा खाली न होने देना, और जरूरत के अनुसार फास्ट चार्जिंग का उपयोग करना चार्जिंग को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करता है। गलत चार्जिंग आदतें, जैसे बार-बार 100% तक चार्ज करना और हमेशा फास्ट चार्जिंग का उपयोग करना, नई और पुरानी बैटरी दोनों के लिए नुकसानदायक हैं।

इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग टाइम और खर्च का आपसी संबंध

फास्ट चार्जिंग में समय कम लगता है लेकिन पैसा ज्यादा लगता है। वहीं, घर पर चार्जिंग सस्ती होती है लेकिन समय ज्यादा लगता है, इसीलिए ईवी यूजर रोजाना इस्तेमाल के लिए घरेलू चार्जिंग का इस्तेमाल करते हैं, और सिर्फ जरूरत पड़ने पर पब्लिक चार्जिंग स्टेशन का इस्तेमाल करते हैं।

इलेक्ट्रिक कार खरीदते समय चार्जिंग टाइम को कैसे evaluate करें?

इलेक्ट्रिक कार खरीदते समय सिर्फ कंपनी के आंकड़ों पर भरोसा करना गलत हो सकता है। अपने ड्राइविंग पैटर्न, चार्जिंग सुविधा और यात्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर चार्जिंग टाइम का मूल्यांकन करना चाहिए।

निष्कर्ष

इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग टाइम किसी एक तय समय पर निर्भर नहीं करता है बल्कि यह इस बात से तय होता है कि आप AC चार्जर इस्तेमाल कर रहे हैं या DC चार्जर। इसके अलावा, यह बैटरी क्षमता, घरेलू चार्जिंग, और पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों पर निर्भर करता है। घर पर चार्जिंग सस्ती और सुरक्षित होती है, लेकिन समय ज्यादा लेती है। वहीं, पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर DC फास्ट चार्जर कम समय में जल्दी चार्ज कर देता है, इसलिए चार्जिंग टाइम चुनना आपकी सुविधा और जरूरतों पर निर्भर करता है। सही चार्जिंग विकल्प चुनकर न सिर्फ समय बचाया जा सकता है बल्कि बैटरी लाइफ भी बेहतर रखी जा सकती है।

FAQ

क्या इलेक्ट्रिक कार को रोज फास्ट चार्ज करना सही है?

नहीं, रोजाना फास्ट चार्जिंग करना बैटरी की सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता। फास्ट चार्जर का उपयोग केवल जरूरत के समय करना चाहिए, जबकि रोजमर्रा की चार्जिंग के लिए AC चार्जर बेहतर रहता है।

घर पर इलेक्ट्रिक कार चार्ज करने में ज्यादा समय क्यों लगता है?

घर पर इस्तेमाल होने वाले AC चार्जर की पावर कम होती है, इसलिए चार्जिंग धीमी होती है। यह तरीका समय जरूर लेता है, लेकिन बैटरी के लिए सुरक्षित और खर्च के लिहाज से सस्ता होता है।

क्या सभी इलेक्ट्रिक कारों का चार्जिंग टाइम समान होता है?

नहीं, सभी इलेक्ट्रिक कारों का चार्जिंग टाइम अलग-अलग होता है। यह बैटरी की क्षमता, चार्जर की पावर और कार के चार्जिंग सपोर्ट पर निर्भर करता है, इसलिए एक कार का चार्जिंग टाइम दूसरी से अलग हो सकता है।

इलेक्ट्रिक कार को चार्ज होने में औसतन कितना समय लगता है?

AC चार्जर से इलेक्ट्रिक कार को पूरी तरह चार्ज करने में आमतौर पर कई घंटे लगते हैं, जो सामान्य रूप से 6 से 10 घंटे तक हो सकते हैं। वहीं DC फास्ट चार्जर पर बैटरी का बड़ा हिस्सा कम समय में चार्ज हो जाता है, जहाँ 20% से 80% तक चार्ज होने में लगभग 30 से 60 मिनट लगते हैं।

Leave a Comment