पोर्टेबल ईवी चार्जर प्राइस 2026: भारत में कीमत, फीचर्स और सही विकल्प

पोर्टेबल ईवी चार्जर प्राइस जानने से पहले यह समझना जरूरी है कि पोर्टेबल ईवी चार्जर क्या होता है। यह एक हल्का और ले जाने लायक चार्जिंग डिवाइस है जिसकी मदद से आप अपने ईवी को कहीं भी चार्ज कर सकते हैं। घरेलू या ऑफिस सॉकेट से चार्ज कर सकते हैं। ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर अभी पूरी तरह विकसित नहीं हुई है, इसलिए लंबी यात्रा या अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के लिए चार्जिंग की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए पोर्टेबल चार्जर ईवी यूजर के लिए आसान और सुरक्षित समाधान है। यह घर या फिर बाहर बिना किसी इंस्टॉलेशन के ईवी बैटरी को चार्ज करने की सुविधा देता है।

तो चलिए, इस लेख में आज आप जानेंगे भारत में पोर्टेबल EV चार्जर की कीमत, बेसिक, मिड-रेंज और प्रीमियम चार्जर की तुलना, पोर्टेबल और वॉल-माउंटेड चार्जर में क्या फर्क है, और भी जरूरी तरीके जिनकी मदद से आप अपनी सफर को और भी बेहतर बना सकते हैं।

Table of Contents

पोर्टेबल EV चार्जर कैसे काम करता है?

पोर्टेबल ईवी चार्जर AC चार्जर पर काम करता है और यह सीधे वाहन के ऑनबोर्ड चार्जर से जुड़ता है। जब आप इसे घरेलू सॉकेट में लगाते हैं तो यह बिजली को नियंत्रित करके सुरक्षित तरीके से इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी तक पहुंचाता है। इसमें करंट और वोल्टेज को कंट्रोल करने के लिए इनबिल्ट सेफ्टी सिस्टम होता है, जिससे बैटरी को नुकसान नहीं होता है। पोर्टेबल ईवी चार्जर आमतौर पर धीमी चार्जर होते हैं, लेकिन यह चार्जिंग विश्वसनीयता बढ़ाता है। इस चार्जिंग का उद्देश्य फास्ट चार्जिंग नहीं बल्कि सुरक्षित और सुविधा देना है।

भारत में पोर्टेबल ईवी चार्जर प्राइस कितनी है?

भारत में पोर्टेबल ईवी चार्जर प्राइस चार्जर क्षमता, ब्रांड, सेफ्टी फीचर्स, और स्मार्ट फंक्शन पर निर्भर करती है। आमतौर पर इसकी कीमत ₹14,000 से शुरू होकर ₹55,000 के बीच होती है। जो सस्ते चार्जर होते हैं, वह सिर्फ चार्जिंग का काम करते हैं, लेकिन महंगे चार्जर में ओवरहीट प्रोटेक्शन, ऐप मॉनिटरिंग, और एडवांस सेफ्टी मिलती है। अगर आप कभी-कभी चार्जिंग के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो सस्ता चार्जर मॉडल ठीक है, लेकिन रोजाना उपयोग के लिए बेहतर क्वालिटी जरूरी होती है।

बेसिक पोर्टेबल ईवी चार्जर की कीमत

बेसिक पोर्टेबल ईवी चार्जर 3.3 kW की क्षमता के होते हैं और ये घरेलू 15A सॉकेट से चलते हैं। इसमें कोई ज्यादा खास फीचर नहीं मिलते हैं, लेकिन चार्जिंग के लिए जरूरी सेफ्टी जैसे ओवरकरंट और ओवरवोल्टेज प्रोटेक्शन मिल जाता है। भारत में इस पोर्टेबल ईवी चार्जर की कीमत ₹13,000 से ₹16,000 के बीच आ जाती है। यह चार्जर उन लोगों के लिए सही है जो सीमित उपयोग करते हैं और बैकअप चार्जिंग सलूशन चाहते हैं। हालांकि इसकी चार्जिंग टाइम ज्यादा होती है, लेकिन भरोसेमंद चार्जिंग मिलती है।

मिड-रेंज पोर्टेबल EV चार्जर की कीमत

मिड-रेंज पोर्टेबल चार्जर आमतौर पर 7.2 kW – 7.4 क्षमता के साथ आते हैं और इसमें कुछ स्मार्ट फीचर भी मिल जाते हैं। इनमें LED इंडिकेटर, बेसिक डिस्प्ले और बेहतर हीट मैनेजमेंट सिस्टम दिया जाता है। भारत में इन पोर्टेबल ईवी चार्जर प्राइस ₹18,000 से ₹50,000 तक आती है। यह उन ईवी यूजर्स के लिए ठीक है जो नियमित ड्राइविंग और फास्ट चार्जिंग चाहते हैं। इसमें सेफ्टी और परफॉर्मेंस का संतुलन इस रेंज में सबसे बेहतर मिलता है।

पोर्टेबल ईवी चार्जर प्राइस

पोर्टेबल ईवी चार्जर प्राइस किन बातों पर निर्भर करती है?

पोर्टेबल ईवी चार्जिंग की कीमत कई तकनीकी और प्रैक्टिकल फैक्टर्स पर निर्भर करती है। सिर्फ चार्जर क्षमता नहीं, बल्कि सेफ्टी, ब्रांड और कनेक्टिविटी भी कीमत को प्रभावित करते हैं। अगर आप ज्यादा सुरक्षित और स्मार्ट चार्जर चाहते हैं, तो उसकी कीमत ज्यादा होगी। इसके अलावा, मैन्युफैक्चरिंग क्वालिटी और सर्टिफिकेशन भी अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए खरीदते समय सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि फीचर्स और उपयोग को भी ध्यान में रखना जरूरी होता है।

चार्जिंग पावर (kW)

चार्जर की पावर जितनी ज्यादा होगी ईवी चार्जिंग टाइम उतना ही कम होगा। 3.3 kW के चार्जर से गाड़ी को पूरा चार्ज करने में ज्यादा समय लगता है जबकि 7.2 के चार्जर से 3.3 kW के चार्जर की अपेक्षा कम समय लगता है। ज्यादा क्षमता वाले चार्जर की कीमत ज्यादा होती है क्योंकि उसमें बेहतर कंपोनेंट और कूलिंग सिस्टम लगाया जाता है। अगर आप रोजाना ड्राइविंग करते हैं तो आपके लिए ज्यादा kW चार्जर फायदेमंद रहेगा।

कनेक्टर टाइप

भारत में ज्यादातर पोर्टेबल चार्जर कनेक्टर के साथ होते हैं क्योंकि अधिकतर ईवी कार इसी स्टैंडर्ड को सपोर्ट करती हैं। CCS2 कनेक्टर आमतौ पर DC फास्ट चार्जिंग में इस्तेमाल होता है‌। इसलिए पोर्टेबल चार्जर में यह कम देखने को मिलता है। कनेक्टर की क्वालिटी और कम्पैटिबिलिटी भी कीमत को प्रभावित करती है। इसलिए गलत कनेक्टर लेने से चार्जिंग की समस्या हो सकती है।

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी फीचर भी पोर्टेबल ईवी चार्जर प्राइस तय करने के लिए सबसे बड़ा फैक्टर होता है। ओवर-वोल्टेज, ओवर-हीट, सर्ज प्रोटेक्शन, और सही अर्थिंग जैसी सुविधाएं जरूरी होती हैं क्योंकि सस्ते चार्ज में यह फीचर कमजोर या फिर सीमित हो सकते हैं। बेहतर सेफ्टी का मतलब ईवी की लंबी उम्र और कम रिस्क होता है।

पोर्टेबल EV चार्जर vs वॉल-माउंटेड चार्जर

पोर्टेबल EV चार्जर vs वॉल-माउंटेड चार्जर: दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं। पोर्टेबल चार्जर सस्ता और फ्लेक्सिबल होता है, जबकि वॉल-माउंटेड चार्जर तेज और अस्थाई समाधान देता है। वॉल-माउंटेड चार्ज में इंस्टॉलेशन खर्च जोड़ता है जो कुल लागत और भी बढ़ा देता है। अगर आप किराए के घर पर रहते हैं, तो पोर्टेबल चार्जर प्रैक्टिकल है, लेकिन अस्थाई घर और रोजाना ड्राइविंग के लिए वॉल-माउंटेड चार्जर बेहतर होता है।

भारत में उपलब्ध लोकप्रिय पोर्टेबल EV चार्जर ब्रांड

भारत में ईवी मार्केट को बढ़ाने के साथ-साथ कई भरोसेमंद ब्रांड जो पोर्टेबल ईवी चार्जर उपलब्ध करा रहे हैं, ब्रांडेड चार्जर थोड़े महंगे होते हैं, लेकिन इसमें सेफ्टी और सर्विस का भरोसा मिलता है। सही ब्रांड का चार्जर चुनना आपको लॉन्ग टर्म में फायदेमंद साबित होता है।

Tata Power Portable Charger

Tata Power का पोर्टेबल चार्जर भरोसेमंद और अच्छी क्वालिटी के नाम से जाना जाता है। इस कंपनी के चार्जर सभी सेफ्टी स्टैंडर्ड को ध्यान रखकर बनाए जाते हैं। और ज्यादातर EV कारों के साथ कम्पैटिबल होता है। इसकी लागत मिड-रेंज में आती है, और ब्रांड वैल्यू इसे सुरक्षित विकल्प मानती है।

Statiq / Exicom / Delta

Statiq / Exicom / Delta ब्रांड प्रोफेशनल ईवी चार्जिंग सॉल्यूशन प्रदान करते हैं। इनके पोर्टेबल चार्जर में अच्छी बिल्ड क्वालिटी और एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है, लेकिन परफॉर्मेंस और भरोसे के मामले में बेहतर होती है।

लोकल और अनब्रांडेड चार्जर

लोकल और अनब्रांडेड चार्जर सस्ती जरूर होती है लेकिन सेफ्टी और क्वालिटी का रिस्क आता है। बिना सर्टिफिकेशन वाला चार्जर ईवी बैटरी को नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए कीमत देखकर चार्जर ना खरीदें बल्कि क्वालिटी, सेफ्टी, और कंपनी का भी ध्यान रखें।

क्या पोर्टेबल EV चार्जर खरीदना सही फैसला है?

अगर आप रोजाना बहुत ज्यादा ड्राइविंग नहीं करते हैं और चार्जिंग की फ्लेक्सिबिलिटी चाहते हैं, तो पोर्टेबल चार्जर आपके लिए अच्छा विकल्प है। यह चार्जर उन लोगों के लिए भी सही है जो लंबी यात्रा करते हैं और बैकअप प्लान चाहते हैं। हालाकी यह फास्ट चार्जर नहीं है, इसलिए जरूरत और उपयोग के हिसाब से फैसला लेना सही है।

पोर्टेबल EV चार्जर खरीदते समय कौन-सी गलती न करें

सबसे बड़ी गलती जो लोग करते हैं, वे पोर्टेबल ईवी चार्जर प्राइस को प्राथमिकता देते हैं और ईवी कम्पैटिबिलिटी और सेफ्टी सर्टिफिकेशन को नजरअंदाज कर देते हैं। गलत चार्जर लंबे समय में ईवी की बैटरी को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए चार्जर खरीदने से पहले सही जानकारी लेना जरूरी है और सस्ती के चक्कर में आकर सेफ्टी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

पोर्टेबल EV चार्जर से चार्जिंग का खर्च कितना आता है?

पोर्टेबल ईवी चार्जर से ईवी चार्जिंग की किमत घरेलू बिजली दर पर निर्भर करता है। भारत में औसतन ₹6–₹8 प्रति यूनिट बिजली दर होती है। इससे प्रति किलोमीटर का खर्च लगभग ₹1 से ₹1.5 होता है, जो पेट्रोल-डीजल से काफी सस्ता और लॉन्ग टर्म में किफायती साबित होता है।

भविष्य में पोर्टेबल ईवी चार्जर की कीमत बढ़ेगी या घटेगी?

ईवी अपनाने की रफ्तार के बढ़ने के साथ-साथ पोर्टेबल चार्जर की मांग भी बढ़ेगी और बड़े पैमाने पर मैन्युफैक्चरिंग होने के कारण भविष्य में कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है। सरकार की नीतियां और लोकल प्रोडक्शन इसमें अहम भूमिका निभाएंगे।

निष्कर्ष

पोर्टेबल ईवी चार्जर प्राइस को समझना और सही विकल्प चुनना ईवी यूजर के लिए बहुत जरूरी है। भारत में उपलब्ध पोर्टेबल चार्जर अलग-अलग पावर, फीचर्स और कीमत के साथ आते हैं। अगर आप लंबी यात्रा करते हैं या किसी किराए के घर में रहते हैं, तो पोर्टेबल ईवी चार्जर आपके लिए सबसे फायदेमंद साबित हो सकता है। बस ध्यान रहे कि केवल चार्जर की कीमत देखकर न खरीदें बल्कि ब्रांड, सेफ्टी फीचर्स और कम्पैटिबिलिटी को हमेशा प्राथमिकता दें। सही पोर्टेबल चार्जर आपके ईवी अनुभव को बेहतर बनाने के साथ-साथ सुरक्षित और किफायती भी बनाता है।

FAQ

पोर्टेबल EV चार्जर की कीमत कितनी होती है?

भारत में पोर्टेबल EV चार्जर की कीमत आमतौर पर ₹8,000 से शुरू होकर ₹45,000 तक जाती है। बेसिक चार्जर सस्ते होते हैं लेकिन चार्जिंग धीमी होती है, जबकि महंगे चार्जर में बेहतर सेफ्टी और स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। कीमत चार्जिंग पावर (kW), ब्रांड और सेफ्टी सर्टिफिकेशन पर निर्भर करती है।

क्या पोर्टेबल EV चार्जर से गाड़ी चार्ज करना सुरक्षित है?

हाँ, अगर चार्जर BIS या IEC सर्टिफाइड हो और सही अर्थिंग के साथ इस्तेमाल किया जाए तो पोर्टेबल EV चार्जर पूरी तरह सुरक्षित होता है। समस्या तब होती है जब लोग सस्ते, अनब्रांडेड चार्जर इस्तेमाल करते हैं, जिनमें ओवरहीट और शॉर्ट सर्किट का खतरा रहता है।

क्या पोर्टेबल EV चार्जर से बैटरी खराब होती है?

नहीं, सही पोर्टेबल EV चार्जर से बैटरी खराब नहीं होती। असल नुकसान तब होता है जब चार्जर में वोल्टेज कंट्रोल और थर्मल प्रोटेक्शन न हो। ब्रांडेड और कम्पैटिबल चार्जर ऑनबोर्ड चार्जर के साथ सुरक्षित तरीके से काम करते हैं और बैटरी लाइफ पर कोई नकारात्मक असर नहीं डालते।

भारत में सबसे सस्ता EV चार्जर कौन-सा है?

भारत में सबसे सस्ता EV चार्जर आमतौर पर 3.3kW AC पोर्टेबल चार्जर होता है, जिसकी कीमत लगभग ₹10,000 से ₹15,000 के बीच होती है। यह घर पर नॉर्मल सॉकेट से चार्जिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Leave a Comment